NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार: सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा के बाद गृहमंत्री अमित शाह की रैली रद्द
    अगली खबर
    बिहार: सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा के बाद गृहमंत्री अमित शाह की रैली रद्द
    बिहार के सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा के बाद गृहमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है

    बिहार: सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा के बाद गृहमंत्री अमित शाह की रैली रद्द

    लेखन आबिद खान
    Apr 01, 2023
    02:26 pm

    क्या है खबर?

    बिहार के सासाराम में शुक्रवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद आज होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की रैली रद्द कर दी गई है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी है।

    हालांकि, गृहमंत्री का नवादा और पटना का दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा।

    बता दें कि सासाराम में सम्राट अशोक जयंती पर शाह का बड़ा कार्यक्रम होना था, लेकिन माहौल बिगड़ने के बाद इसे रद्द कर दिया गया है।

    हिंसा

    रामनवमी पर हुई थी हिंसा

    सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई थी। इसके बाद जमकर पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। इसके बाद सासाराम में धारा 144 लगा दी गई और इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

    यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहाबाद DIG नवीनचंद्र झा ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अभी स्थिति नियंत्रण में हैं, लेकिन तनावपूर्ण है।

    अमित शाह

    अहम था शाह का सासाराम कार्यक्रम

    शाह सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती समारोह पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। रेलवे मैदान पर एक जनसभा का भी आयोजन प्रस्तावित था।

    आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस कार्यक्रम को अहम माना जा रहा था।

    वहीं इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि अमित शाह का सासाराम जाना सत्ताधारी दलों को पच नहीं रहा।

    बिहार में हिंसा

    हिंसा की चपेट में बिहार के 4 जिले

    रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार के रोहतास, नालंदा, भागलपुर और गया जिले में दो गुटों के बीच सांप्रदायिक हिंसा हुई है। नालंदा और सासाराम में धारा 144 लागू है और इंटरनेट भी बंद किया गया है।

    गया और भागलपुर में भारी फोर्स तैनात की गई है। बिहार शरीफ में 6 लोगों को गोली लगने की भी खबर है। नालंदा में 27, रोहतास में 18 और गया में 18 की गिरफ्तारी हुई है।

    पुलिस

    पुलिस ने की अपील- अफवाहों पर न दें ध्यान

    बिहार पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

    ANI से बात करते हुए सासाराम के ADM चंद्रशेखर ने कहा, "दो समूहों के बीच पथराव के बाद इलाके में तनाव है। कुछ घरों में आग लगा दी गई है, जिसे प्रशासन ने तत्परता से बुझाया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और स्थिति अब नियंत्रण में है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमित शाह
    भागलपुर
    बिहार
    सांप्रदायिक हिंसा

    ताज़ा खबरें

    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार
    कौन हैं 'यात्री डॉक्टर' नवाकुंर चौधरी, जो ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में हैं? हरियाणा

    अमित शाह

    उत्तराखंड: केदारनाथ घाटी में निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 7 श्रद्धालुओं की मौत उत्तराखंड
    गुजरात: मोरबी में टूटा 140 साल पुराना केबल ब्रिज, नदी में गिरने से 60 की मौत गुजरात
    असम-मेघालय सीमा पर पुलिस की गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, मेघालय में भड़की हिंसा असम
    सचिन पायलट पर जमकर बरसे अशोक गहलोत, कहा- गद्दार हैं और कभी नहीं बन सकते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    भागलपुर

    माता-पिता के झगड़े से परेशान 15 वर्षीय लड़के ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति बिहार
    बिहार: शराब पीने से रोका तो गुस्साए पति ने पत्नी और बेटे को जिंदा जलाया बिहार
    बिहार: अस्पताल की लापरवाही ने ली महिला की जान, वेंटिलेटर बंद होने के कारण हुई मौत बिहार
    कोरोना वायरस: बिहार की बिगड़ती स्थिति, देश के लिए बनी चिंता का सबब बिहार

    बिहार

    बिहार: RPF जवानों की मिलीभगत से उड़ाई 2 किलोमीटर पटरी और करोड़ों रुपये का रेलवे कबाड़ रेलवे पुलिस
    धार्मिक अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने में भारत दुनियाभर में नंबर एक- CPA रिपोर्ट अमेरिका
    बिहार: RSS प्रमुख मोहन भागवत के भागलपुर दौरे को लेकर ISI और नक्सलियों ने दी धमकी भागलपुर
    बिहार: मुजफ्फरपुर में अवध असम एक्सप्रेस के डिब्बों से उठा धुआं, वीडियो वायरल मुज़फ़्फ़रपुर

    सांप्रदायिक हिंसा

    करौली: हिंसा के दौरान 15 लोगों को बचाने के लिए भीड़ से भिड़ी यह महिला राजस्थान
    मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा के आरोपियों की संपत्तियों पर चले बुलडोजर मध्य प्रदेश
    दिल्ली: हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी में सांप्रदायिक हिंसा, छह पुलिसकर्मियों समेत कई घायल दिल्ली पुलिस
    कर्नाटक: हुबली पुलिस थाने पर पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, 40 आरोपी गिरफ्तार कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025