NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली समेत कई जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा, हीटवेव जारी रहने की चेतावनी
    अगली खबर
    दिल्ली समेत कई जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा, हीटवेव जारी रहने की चेतावनी
    गर्मी का कहर: दिल्ली के लिए 72 सालों में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल रहा यह महीना

    दिल्ली समेत कई जगहों पर तापमान सामान्य से ज्यादा, हीटवेव जारी रहने की चेतावनी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 30, 2022
    08:31 am

    क्या है खबर?

    पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में गर्मी कहर ढहा रही है। राजधानी दिल्ली के लिए यह महीना पिछले 72 सालों में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल साबित हुआ है और यहां मासिक औसतन तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    28 और 29 अप्रैल को दिल्ली में पारा 43 डिग्री से पार पहुंच गया। पिछले 12 सालों में यह पहली बार है, जब दिल्ली में अप्रैल के किसी तापमान इतना ज्यादा रहा है।

    हीटवेव

    दिल्ली में सामान्य से 4 डिग्री ऊपर रहा पारा

    पिछले छह हफ्तों के दौरान राजधानी दिल्ली में पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर रहा है। दिल्ली के अलावा दूसरी जगहों पर गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है।

    शुक्रवार को राजस्थान के धोलपुर में 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया और यह सबसे गर्म शहर रहा। आने वाले दिनों में जोधपुर और बीकानेर जिले में पारा 45 से 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

    शुक्रवार को कई शहरों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

    चेतावनी

    मौसम विभाग ने दी हीटवेव जारी रहने की चेतावनी

    शुक्रवार को भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के उत्तर-पश्चिम और कुछ पूर्वी हिस्सों में हीटवेव जारी रहेगी।

    विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और झारखंड वाले इलाके में शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और 3 मई तक देश के लगभग सभी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    इस दौरान भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है और स्थानीय प्रशासन को हालात पर नजर रखने को कहा गया है।

    चिंता

    चिंताजनक बनी गर्मी की अवधि

    पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते तापमान से ज्यादा चिंताजनक हीटवेट की लंबी अवधि है। पिछले छह हफ्तों के दौरान भारत और पाकिस्तान के औसतन तापमान ने अब तक के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है।

    विश्व मौसम संगठन का कहना है कि इस गर्मी के पीछे केवल पर्यावरण बदलाव को ठहराना जल्दबाजी होगी, लेकिन बदले पर्यावरण के बीच इस तरह का मौसम रहने का अनुमान है। हीटवेव अब ज्यादा पहले शुरू हो रही है।

    गर्मी से मौतें

    जानलेवा बनती जा रही है गर्मी

    राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 1992 से लेकर 2020 के बीच देश में हीटवेव के कारण 25,692 लोगों की मौत हुई थी। हालिया वर्षों की बात करें तो 2016 से लेकर 2021 के बीच 1,743 लोग इस वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

    कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कोरोना की संभावित चौथी लहर से भी ज्यादा चिंताजनक है।

    जानकारी

    बढ़ते पावर कट ने किया परेशान

    तपते सूरज और चढ़ते पारे के बीच पावर कट ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। देश के कई राज्यों में इन दिनों कोयले की कमी के चलते कई घंटों के पावर कट लग रहे हैं।

    राहत

    कब मिलेगी राहत?

    मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 2 से 4 मई तक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। इससे इन राज्यों में हीटवेव से राहत मिल सकती है।

    विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि 4 मई को अंडमान सागर में एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र विकसित होगा जिसके बाद 5 मई को निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और इसके प्रभाव में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

    ऐहतियात

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    गर्मियों और लू चलने के दौरान धूप में घर से बाहर निकलने से बचें। अगर धूप में घर से बाहर निकलना जरूरी है तो अपने सिर और हाथों को अच्छी से तरह से ढककर ही निकलें। इसके लिए आप कपड़े या फिर छाते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    खूब पानी पिएं और तरबूज, खरबूजा और संतरे जैसे पानी से भरपूर फलों और खाने में हल्के और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    राजस्थान
    जलवायु परिवर्तन
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    एयरलाइंस को इस साल हर यात्री पर होगा करीब 600 रुपये का लाभ हवाई यात्रा
    अपनी पहली नौकरी शुरू करने वाले किशोरों को जरूर डालनी चाहिए पैसे संभालने की ये आदतें पर्सनल फाइनेंस
    कमल हासन ने किया हाई कोर्ट का रुख, 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला कमल हासन

    दिल्ली

    जामिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 कोर्स में CUET के जरिए मिलेगा एडमिशन परीक्षा
    दिल्ली: 1,027 स्कूलों में केवल 203 में ही प्रधानाचार्य, NCPCR ने राज्य सरकार से मांगा जवाब दिल्ली सरकार
    छात्रों के बीच झड़प के बाद अब JNU के बाहर लगाए गए भगवा झंडे और पोस्टर दिल्ली पुलिस
    हरियाणा: 14 दिनों में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों में से गुरुग्राम में मिले 84 प्रतिशत हरियाणा

    राजस्थान

    राजस्थान: सरकार ने रद्द की REET लेवल-2 परीक्षा, दोबारा आयोजित कराई जाएगी अशोक गहलोत
    राजस्थान: बिजली विभाग में 1,500 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी
    साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए देश के कई राज्यों विशेष सेल ही नहीं- रिपोर्ट गृह मंत्रालय
    राजस्थान: नौकरी के बहाने दिल्ली से बुलाकर महिला का गैंगरेप, होटल की खिड़की से नीचे फेंका महिलाओं के खिलाफ अपराध

    जलवायु परिवर्तन

    विश्व नेताओं को चुनौती देने वाली 16 वर्षीय छात्रा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित स्वीडन
    जलवायु परिवर्तन: ट्रम्प ने फिर लगाए भारत पर आरोप, कहा- न स्वच्छ हवा, न स्वच्छ पानी चीन समाचार
    तेजी से बढ़ रहा है समुद्र का जलस्तर, भारत के इन चार शहरों को बड़ा खतरा मुंबई
    अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो मरेंगे 10 करोड़ लोग, आएगा शीत युग- रिपोर्ट भारत की खबरें

    भारतीय मौसम विभाग

    मुंबई में 40 डिग्री के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा तापमान, जानिए इसके कारण और प्रभाव मुंबई
    देश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर, तटीय क्षेत्रों में लू ने किया परेशान गुजरात
    चक्रवात से सुरक्षित रहने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आपदा प्रबंधन ने बताया लाइफस्टाइल
    गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 122 सालों में सबसे गर्म रहा मार्च महीना दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025