Page Loader
गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है चक्रवात 'बिपरजॉय', पाकिस्तान में तट से टकराएगा
चक्रवात बिपरजॉय के तूफान में तब्दील होने की संभावना (तस्वीर: pexels)

गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है चक्रवात 'बिपरजॉय', पाकिस्तान में तट से टकराएगा

लेखन गजेंद्र
Jun 07, 2023
11:42 am

क्या है खबर?

दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बन रहा दबाव का क्षेत्र मंगलवार शाम को चक्रवात 'बिपरजॉय' में तब्दील हो गया। इसके उत्तर की ओर बढ़ने और गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात से 4 से 5 दिन तक हवा की गति 135 से 145 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। चक्रवात पाकिस्तान में तट से टकराएगा। तूफान के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह दी गई है।

चक्रवात,

मानसून पर क्या पड़ेगा असर?

IMD के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव कई दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में महसूस किए जाने का अनुमान है। मंगलवार को यह गोवा से 920 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम, मुंबई से 1,050 किमी दक्षिण-पश्चिम, पोरबंदर से 1,130 किमी दक्षिण-पश्चिम और कराची से 1,430 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। IMD के मुताबिक, चक्रवात से लक्षद्वीप, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। केरल के मानसून पर हल्का असर दिखेगा। मानसून मुंबई पहुंचने में थोड़ा समय लेगा।

ट्विटर पोस्ट

चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने दी जानकारी