NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केजरीवाल ED के पांचवें समन पर भी नहीं होंगे पेश, AAP ने जताई गिरफ्तारी की आशंका
    अगली खबर
    केजरीवाल ED के पांचवें समन पर भी नहीं होंगे पेश, AAP ने जताई गिरफ्तारी की आशंका
    अरविंद केजरीवाल आज भी शराब नीति मामले में ED के सामने पेश नहीं होंगे

    केजरीवाल ED के पांचवें समन पर भी नहीं होंगे पेश, AAP ने जताई गिरफ्तारी की आशंका

    लेखन नवीन
    Feb 02, 2024
    10:48 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने जांच एजेंसी के पांचवें समन को भी नजरअंदाज करने का निर्णय लिया है।

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने समन को गैरकानूनी करार देते हुए कहा कि केजरीवाल को बार-बार समन जारी करना उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास है और वह ऐसा नहीं होने देगी।

    केजरीवाल इससे पहले ED के चौथे समन पर भी पेश नहीं हुए थे।

    बयान

    पार्टी ने अपने बयान में क्या कहा?

    समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, AAP ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक केजरीवाल आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे और और ये समन गैरकानूनी और अवैध है।

    पार्टी ने कहा कि वह वैध समन का पालन करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य केजरीवाल को गिरफ्तार करना और दिल्ली सरकार को गिराना है और पार्टी कार्यकर्ता ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

    विरोध-प्रदर्शन

    दिल्ली में आज AAP और भाजपा का विरोध-प्रदर्शन

    AAP और भाजपा का आज दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन करने वाली हैं। दिल्ली पुलिस ने दोनों पार्टियों को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी और प्रदर्शन के मद्देनजर यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धोखाधड़ी को लेकर AAP भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में केजरीवाल के साथ-साथ पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

    दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

    समन

    केजरीवाल को कब-कब ED ने जारी किये समन? 

    ED ने केजरीवाल को पहला समन 30 अक्टूबर, 2023 को जारी किया और उन्हें 2 नवंबर को पेश होने को कहा था। दूसरा समन 18 दिसंबर को भेजा गया, जबकि तीसरा समन 22 दिसंबर को भेजा गया।

    मामले में चौथा समन 13 जनवरी, 2024 को भेजा गया था और 18 जनवरी को उन्हें पेश होने के लिए कहा गया।

    पांचवां समन 31 जनवरी को जारी हुआ था और आज उन्हें पेश होने को कहा गया था।

    गिरफ्तारी

    क्या केजरीवाल की हो सकती है गिरफ्तारी?

    प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्‍ट (PMLA) के तहत ED को ये अधिकार है कि अगर कोई आरोपी पूछताछ के लिए उपस्थित न हो तो वह उसे गिरफ्तार कर सकती है।

    हालांकि, इसके लिए ED के पास पुख्ता सबूत होने चाहिए। तभी केजरीवाल की गिरफ्तारी हो सकती है।

    पिछले साल अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले पर कहा था कि किसी को केवल इस आधार पर गिरफ्तार नहीं किया जा सकता कि वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा।

    आरोप

    केजरीवाल पर क्या हैं आरोप? 

    फरवरी, 2023 में ED ने कोर्ट में दाखिल अपनी चार्जशीट में कहा था कि केजरीवाल ने मुख्य आरोपियों में से एक समीर महेंद्रू के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी।

    इसमें उन्होंने आरोपी विजय नायर को अपना बंदा बताया था और उस पर भरोसा करने को कहा था। नायर पर घोटाले की साजिश रचने और इसका सूत्रधार होने का आरोप है।

    नायर ने भी केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की बात कही थी।

    मामला

    शराब नीति से जुड़ा मामला क्या है? 

    दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को एक नई शराब नीति लागू की थी। इसमें सरकार को हटाकर शराब के ठेके निजी शराब कंपनियों को दिए गए थे।

    उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस नीति में भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए इसकी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की सिफारिश की। विवाद के बाद 31 जुलाई, 2022 को सरकार ने इस नीति को वापस ले लिया था।

    मामले में मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह जेल में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    शराब नीति

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: मनीष सिसोदिया को विधायक निधि से पैसा जारी करने की अनुमति, केजरीवाल बोले- गर्व है मनीष सिसोदिया
    चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, किस नेता ने क्या कहा?  चंद्रयान-3
    मोदी डिग्री मानहानि मामला: अरविंद केजरीवाल को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका  नरेंद्र मोदी
    AAP ने खारिज किया प्रवक्ता का बयान, कहा- अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं INDIA

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    तमिलनाडु: भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारी की जांच प्रभावित करने का आरोप, ED अधिकारियों पर मामला दर्ज तमिलनाडु
    प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की चार्जशीट में आया नाम प्रियंका गांधी
    जमीन घोटाला: झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन को 7वीं बार समन जारी, ED ने दिया आखिरी मौका झारखंड
    झारखंड: क्या हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में? जानें क्यों लगे कयास हेमंत सोरेन

    शराब नीति

    शराब नीति मामला: CBI का अरविंद केजरीवाल को समन, रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया अरविंद केजरीवाल
    शराब नीति घोटाला: दिल्ली कोर्ट ने 29 अप्रैल तक बढ़ाई मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत मनीष सिसोदिया
    शराब नीति मामला: मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, न्यायिक हिरासत 12 मई तक बढ़ी मनीष सिसोदिया
    दिल्ली: शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज मनीष सिसोदिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025