NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2022: 'केसरिया' से 'नाचो नाचो' तक, इस साल इन गानों ने थिरकने पर किया मजबूर
    अगली खबर
    अलविदा 2022: 'केसरिया' से 'नाचो नाचो' तक, इस साल इन गानों ने थिरकने पर किया मजबूर
    आलिया-रनबीर के 'केसरिया' ने मचाई धूम (तस्वीर: इंस्टाग्राम @aliaabhatt)

    अलविदा 2022: 'केसरिया' से 'नाचो नाचो' तक, इस साल इन गानों ने थिरकने पर किया मजबूर

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 20, 2022
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    साल 2022 खत्म होने के लिए अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लोग बेसब्री से नए साल का इंतजार कर रहे हैं।

    हर साल की तरह 2022 में भी कई रोमांटिक और एनर्जेटिक गाने रिलीज हुए, जिसमें से कई गानों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया तो किसी ने आंखें नम कर दी।

    आइए जानते हैं वो कौन-कौन से गाने हैं, जो सुपरहिट रहे। इस लिस्ट में 'केसरिया' और 'नाचो-नाचो' जैसे गाने शामिल हैं।

    #1

    'केसरिया'

    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का गाना 'केसरिया' खूब पसंद किया गया।

    इस गाने को अरिजित सिंह ने अपनी आवाज दी है। हालांकि 'केसरिया' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद खड़ा हुआ था।

    लोगों ने यूट्यूब पर इस गाने को रिकॉर्ड तोड़ सुना है। 'ब्रह्मास्त्र' का ही 'रसिया' गाना भी खूब पसंद किया गया। इस गाने को भी पूरे साल लोगों ने लूप पर सुना है।

    #2

    'नाचो नाचो'

    'RRR' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म को दक्षिण भारतीय दर्शकों समेत देशभर के लोगों ने काफी पसंद किया।

    इस फिल्म का गाना 'नाचो नाचो' भी बहुत पसंद किया गया। ये गाना साल की हर पार्टी में बजाया गया।

    'RRR' 1920 के दशक में दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

    रामचरण और NTR की मुख्य भूमिका वाली 'RRR' तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई।

    #3

    'नच पंजाबन'

    'जुग जुग जियो' का 'नच पंजाबन' लोग के बीच एक हिट गाने के रूप में उभरा।

    टाइटल ट्रैक में अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी नजर आए थे। इस हिट गाने पर कई सेलेब्स ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की और कर रहे हैं।

    'जुग जुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन प्रर्दशन किया।

    #4

    'भूल भुलैया 2'

    कार्तिक आर्यन ने अपने दम पर इंडस्ट्री में जो बुलंदी हासिल की है, वह देखने लायक है।

    साल 2022 उनके लिए शानदार रहा। इस साल कार्तिक ने सिनेमाघरों में 'भूल भुलैया 2' जैसी हिट फिल्म दी।

    इस फिल्म के टाइटल ट्रैक 'भूल भुलैया' को लोगों ने खूब पसंद किया।

    कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें इस समय उनके पास कई फिल्में कतार में हैं। कार्तिक जल्द ही फिल्म 'शहजादा' में कृति सेनन के साथ लीड रोल में नजर आएंगे।

    #5

    'मेरी जान'

    आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला।

    फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसका गाना 'मेरी जान' भी लोगों ने लूप पर सुना है।

    गाने को नीति मोहन ने गाया है। इस फिल्म में आलिया के अलावा अजय देवगन, विजय राज, शांतनु माहेश्वरी और हुमा कुरैशी जैसे कई कलाकार थे।

    बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई की भूमिका निभाई थी, जो एक सेक्स वर्कर है

    #6

    'माणिके'

    श्रीलंकन सिंगर योहानी का सुपरहिट गाना 'माणिके' के लिरिक्स बेशक कुछ लोगों को समझ नहीं आए, लेकिन यह गाना यूट्यूब पर नंबर वन पर रहा।

    फिल्म 'थैंक गॉड' पर इस गाने का हिंदी वर्जन बना। बता दें योहानी का पूरा नाम योहानी दिलोका डिसिल्वा है।

    सिंगर का जन्म 30 जुलाई 1993 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुआ था। श्रीलंका में रैप प्रिंसेज का खिताब भी योहानी को मिल चुका है।

    जानकारी

    इन गानों ने भी मचाया धमाल

    इसके अलावा 'जेडा नशा', 'मैया मैनू', 'मेहबूबा', 'हाय चकाचक', 'रेत जरा सी', 'फितूर', 'हम नशे में तो नहीं', 'ला इलाज', 'अपना बना ले', 'तेरे हवाले कर दिया' और 'फिर ना ऐसी रात आएगी' जैसे गानों ने भी साल 2022 में खूब धूम मचाई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    कार्तिक आर्यन
    RRR फिल्म
    रणबीर कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: KKR के ऑलराउंडर सुनील नरेन का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  हेनरिक क्लासेन
    IRCTC के AI असिस्टेंट का उपयोग करके ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? जानिए तरीका IRCTC
    'सितारे जमीन पर': सबसे पहले इन 10 खास लोगों को दिखाई जाएगी फिल्म, क्या है योजना? आमिर खान

    आलिया भट्ट

    दिल्ली के बाद अब मुंबई में 24 घंटे चलेंगे 'ब्रह्मास्त्र' के शो, खूब हो रही बुकिंग रणबीर कपूर
    'ब्रह्मास्त्र' की बंपर कमाई जारी, फिल्म ने दुनियाभर में कमाए 160 करोड़ रुपये रणबीर कपूर
    'ब्रह्मास्त्र' में हैं 4500 VFX शॉट्स, 'अवेंजर्स: एंंडगेम' के मुकाबले करीब दुगना है विजुअल इफेक्ट बॉलीवुड समाचार
    दुनियाभर में 'ब्रह्मास्त्र' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया रणबीर कपूर

    कार्तिक आर्यन

    फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल 55 मेहमान हुए कोरोना संक्रमित- रिपोर्ट करण जौहर
    लगातार लोकप्रिय हो रहे कार्तिक आर्यन, पिछली पांच में से चार फिल्मों ने की बंपर कमाई बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन को गिफ्ट मिली देश की पहली मैकलारेन GT, जानिए इसकी खासियत ऑटोमोबाइल

    RRR फिल्म

    स्टारकास्ट की फीस को छोड़कर 336 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'RRR' एसएस राजामौली
    रिलीज से पहले क्यों उठ रही 'RRR' को बायकॉट करने की मांग? कर्नाटक
    US प्रीमियर शोज में 22 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी 'RRR' आलिया भट्ट
    रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई 'RRR', फैंस ने की पायरेसी रोकने की अपील बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' ने ओपनिंग डे को दुनियाभर में कमाए 75 करोड़ रुपये आलिया भट्ट
    'स्टार वार्स' के लिए रणबीर को मिला था ऑफर, ऑडिशन देने से कर दिया था मना सेलिब्रिटी गॉसिप
    रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए ये रिकॉर्ड आलिया भट्ट
    अक्टूबर में इस तारीख को आलिया-रणबीर बन सकते हैं माता-पिता सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025