NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' हॉटस्टार पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी
    मनोरंजन

    रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' हॉटस्टार पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी

    रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' हॉटस्टार पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 06, 2022, 11:27 am 1 मिनट में पढ़ें
    रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' हॉटस्टार पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी
    'ब्रह्मास्त्र' बनी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म (तस्वीर- इंस्टा/@ranbir_kapoooor)

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज को महीनों बीत चुके हैं, लेकिन रिलीज के बाद भी यह लगातार सुर्खियों में है। सिनेमाघरों में कई रिकॉर्ड बना चुकी यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने अब डिजिटल रिलीज की दुनिया में भी एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। इस खबर से बेशक फिल्म के प्रशंसकों का दिल गदगद हो उठेगा। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    डिज्नी+ हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म

    एक्शन-एडवेंचर फैंटेसी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 4 नवंबर को हॉटस्टार पर आई थी। OTT पर आने के बाद यह प्रशंसकों को आकर्षित करती रही। 'ब्रह्मास्त्र' भारत में हॉटस्टार पर पहले 10 दिनों में स्ट्रीम किए गए घंटों के आधार पर अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। दर्शकों पर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खूब दीवानगी दिखी, क्योंकि वे खासतौर पर हॉटस्टार पर अपनी पसंद की भाषा में इस फिल्म को देख पाए।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इससे पहले यामी गौतम की फिल्म 'अ थर्सडे' हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी गई थी, वहीं अमेजन प्राइम वीडियो पर यह रिकॉर्ड फिल्म 'गहराइयां' ने बनाया था। 'शर्मा जी नमकीन', 'दसवीं', 'जलसा', 'लूप लपेटा' जैसी फिल्मों को भी इस साल OTT पर खूब देखा गया।

    क्या बोले निर्देशक अयान मुखर्जी और रणबीर?

    निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा, "मैं हॉटस्टार पर 'ब्रह्मास्त्र' के डिजिटल प्रीमियर की प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हूं। इसके लिए पूरी टीम ने जो कोशिश की है, वो खूब रंग लाई। मैं सभी प्रशंसकों को फिल्म को प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।" रणबीर ने कहा, "मैं 'ब्रह्मास्त्र' को हॉटस्टार पर मिली प्रतिक्रिया से खुश हूं। यह उन सभी के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट था और अयान मुखर्जी के लिए भी, जिन्होंने इस पर एक दशक तक काम किया।"

    जानिए फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में

    'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी हैं। यह फिल्म कुछ मायावी अस्त्रों की कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को नया और अद्भुत अनुभव देती है। 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 431 करोड़ रुपये की कमाई की। फिलहाल इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है।

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे रणबीर

    रणबीर को 'ब्रह्मास्त्र 2' में देखा जाएगा। वह फिल्म 'एनिमल' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसमें उनका एक ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। रणबीर निर्देशक लव रंजन की एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी बनी है। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी दिखाई गई है।

    पोल
    आप रणबीर कपूर की किस फिल्म की राह देख रहे हैं?
    एनिमल
    31.20%
    ब्रह्मास्त्र 2
    68.80%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!

    'एनिमल' में गैंगस्टर के किरदार पर बोले रणबीर कपूर- मुझसे कोई ऐसी उम्मीद नहीं करता

    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!

    ब्रह्मास्त्र 2: अब विजय देवरकोंडा के पास पहुंचे करण, इन अभिनेताओं ने किया इनकार

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    हॉटस्टार
    रणबीर कपूर
    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    ताज़ा खबरें

    तीसरा वनडे: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    नई CNG कार खरीदना चाहते हैं तो इन बेहतरीन विकल्पों पर जरूर करें विचार टाटा टियागो
    ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी इन भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए ऑस्कर पुरस्कार
    एलोवेरा जूस का रोजाना सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं ? खान-पान

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' की जबरदस्त दीवानगी, सुबह 6 बजे से दिखाई जाएगी शाहरुख खान की फिल्म शाहरुख खान
    असम: शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री सरमा को किया फोन, गुवाहाटी की घटना पर जताई चिंता शाहरुख खान
    कार्तिक आर्यन ने की पुष्टि, 10 दिन की शूटिंग के लिए थे 20 करोड़ रुपये कार्तिक आर्यन
    जावेद अख्तर ने किया याद, मीना कुमारी के अवॉर्ड्स लेकर देखते थे आइना जावेद अख्तर

    हॉटस्टार

    भुवन बाम की 'ताजा खबर' हुई रिलीज, जानें दर्शकों को कैसी लगी सीरीज भुवन बाम
    एयरटेल का धमाकेदार रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा हॉटस्टार और अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन भारती एयरटेल
    'भेड़िया' से 'टॉप गन मैवरिक' तक, इस वीकेंड इन फिल्मों और वेब सीरीज का लें मजा OTT प्लेटफॉर्म
    मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री, जन्मदिन पर हुआ ऐलान जन्मदिन विशेष

    रणबीर कपूर

    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से टकराएगी रणबीर कपूर की 'एनिमल'  आलिया भट्ट
    कब रिलीज होगा रणबीर की 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर? 'पठान' से है खास कनेक्शन श्रद्धा कपूर
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा अनिल कपूर

    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला रणबीर कपूर
    IIFA 2023 में 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का छाया जादू, इन फिल्मों को मिला नामांकन गंगूबाई काठियावाड़ी
    'ब्रह्मास्त्र' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, बायकॉट ट्रेंड के बावजूद इन फिल्मों ने की बंपर कमाई गंगूबाई काठियावाड़ी
    अलविदा 2022: 'केसरिया' से 'नाचो नाचो' तक, इस साल इन गानों ने थिरकने पर किया मजबूर आलिया भट्ट

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023