जामिया मिलिया इस्लामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव
क्या है खबर?
दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया ने 2 दशकों के बाद छात्र संघ चुनाव फिर से कराने की घोषणा की है। संस्थान ने सोमवार को आदेश जारी कर यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र संघ के गठन को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। प्रशासन ने यह घोषणा छात्रों की कई दिनों से चल रही मांग के बाद उठाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ को 2006 में भंग कर दिया था।
आदेश
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों का निलंबन वापस लिया
प्रशासन ने आदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने के साथ बताया कि पिछले दिनों विरोध-प्रदर्शन के दौरान जिन छात्रों को निलंबन और कारण बताओ नोटिस जारी हुए थे, वह वापस लिए जाते हैं।
प्रशासन ने विरोध के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों के कामों की जांच के लिए समिति बनाने की बात कही है।
प्रशासन ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ दिए गए बदमान करने वाले बयान और पोस्ट के लिए माफी मांगने को तैयार हैं।
हड़ताल
छात्रों की क्या थी मांग?
जामिया मिलिया में पिछले कई दिनों से छात्र कई मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। इस दौरान उनका प्रदर्शन खत्म कराने गई पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई थ।
छात्रों की मांग थी कि छात्र संघ के गठन को मंज़ूरी मिलने की तारीख से 15 दिन बाद चुनाव कराया जाए, सभी निलंबन और कारण बताओ नोटिस रद्द किए जाएं।
प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ हुई कार्रवाई के लिए समिति का गठन किया जाए।