Loading...
सुनीता आहूजा के धोखाधड़ी वाले आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उन्हें भड़काया जा रहा
गोविंदा ने सुनीता आहूजा संग अनबन की खबरों पर प्रतिक्रिया दी

सुनीता आहूजा के धोखाधड़ी वाले आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उन्हें भड़काया जा रहा

Oct 26, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी काफी वक्त से चर्चा बटोर रही है। हाल ही में, सुनीता ने एक बातचीत के दौरान अभिनेता पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। अब उनके आरोपों पर अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। गोविंदा ने दावा किया कि उनके और सुनीता के बीच कोई तीसरा खेल रहा है, लेकिन वह उसके जाल में नहीं फसेंगे। हालांकि, अभिनेता ने उस तीसरे का नाम उजागर नहीं किया।

खुलासा

सुनीता के भाेलेपन का फायदा उठाया जा रहा- गोविंदा

ABP लाइव से बातचीत में, गोविंदा ने कहा, "यह मेरे स्वभाव में है कि मैं किसी को इस तरह से एक्सपोज़ न करूं कि उन्हें शर्मिंदगी महसूस होने लगे। मैंने 7-8 साल पहले कहा था कि मैं भी कुछ ऐसा ही झेलूंगा। अब, हम सब उसी चक्कर में फंसे हुए हैं। मेरी बदनामी हमेशा से मेरे नाम के साथ जुड़ी रही है। लोग सालों से मुझसे कहते आ रहे हैं कि मैं एक दिन उन्हें धोखा दूंगा।"

दावा

मैं किसी के बिछाए जाल में नहीं फसूंगा- गोविंदा

गोविंदा ने सुनीता को बहकाए जाने का आरोप लगाते हुए आगे कहा, "मैं उनके (सुनीता) दावों को तब तक टालता रहूंगा, जब तक कि उन्हें भड़काने वाले खुद चक्कर खाकर थक न जाएं। तब उन्हें अहसास होगा कि उन्होंने गोविंदा से पंगा ले लिया है। कड़वाहट से कभी मिठास नहीं मिलती। एक बार जब यह दौर बीत जाएगा, तब लोग कहेंगे कि मैंने पूरी गरिमा और सम्मान के साथ व्यवहार किया है। मैं उनके जाल में नहीं फंसने वाला।"

ADVERTISEMENT

विवाद

गोविंदा और सुनीता के बीच का क्या है विवाद?

गोविंदा ने इस साल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी आगामी फिल्म 'रूपा' का ऐलान किया था और अपनी सह-कालाकर कोमल रानी स्वर्णकार से मिलवाया था।

इसके बाद से दोनों के बीच कथित अफेयर की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।

गणेश चतुर्थी के दौरान सुनीता की बजाए गोविंदा अपने साथ कोमल को लेकर मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में पहुंचे, जिससे इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।

तब से गाेविंदा और सुनीता के रिश्ते में विवाद की अटकलें छाई हैं।

ADVERTISEMENT