Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' से बॉलीवुड में कदम रखेंगी श्रीलंकन सिंगर योहानी
मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' से बॉलीवुड में कदम रखेंगी श्रीलंकन सिंगर योहानी

अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' से बॉलीवुड में कदम रखेंगी श्रीलंकन सिंगर योहानी
लेखन नेहा शर्मा
Oct 19, 2021, 04:27 pm 3 मिनट में पढ़ें
अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' से बॉलीवुड में कदम रखेंगी श्रीलंकन सिंगर योहानी
योहानी और अजय देवगन

पिछले कुछ समय से श्रीलंकन सिंगर योहानी खूब चर्चा में हैं। 'मानिके मगे हिते' से रातों-रात मशहूर हुईं योहानी की किस्मत को पंख लग गए हैं। तभी तो पहले उनके इस सिंहली भाषा के गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई और अब इसी की बदौलत उन्हें बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने का मौका मिल गया है। खास बात यह है कि योहानी सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म से बॉलीवुड में आगाज करने वाली हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

शुरुआत
जल्द ही शुरू होगी गाने की शूटिंग

योहानी फिल्म 'थैंक गॉड' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, जिसमें उनके ब्लॉकबस्टर गाने 'मानिके मगे हिते' का हिंदी वर्जन सुनाई देगा, जिसे योहानी अपनी आवाज देंगी। हिंदी संस्करण को तनिष्क ने कम्पोज किया है। फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने बताया, "योहानी के गाने को जबरदस्त सफलता मिली है। इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। पूरी टीम इसे लेकर बहुत उत्साहित है।" दूसरी तरफ निर्माता भूषण कुमार ने कहा, "टैलेंटेड योहानी संग काम कर हम काफी खुश हैं।"

खुशी
गाने को लेकर क्या बोलीं योहानी?

योहानी ने अपनी बॉलीवुड पारी पर कहा, "मुझे भारत से भी काफी सारा प्यार और समर्थन मिला है। मैं भूषण कुमार, इंद्र कुमार और 'थैंक गॉड' की पूरी टीम की आभारी हूं, जो फिल्म में मेरे गाने के हिंदी वर्जन को पेश करेंगे।" योहानी का गाना लंबे वक्त से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। पहले उनकी लोकप्रियता उनके देश तक ही सीमित थी, लेकिन जब से उनका गाना वायरल हुआ है, उन्हें दुनियाभर में लोकप्रियता मिली है।

जानकारी
जानिए फिल्म 'थैंक गॉड' के बारे में

'थैंक गॉड' एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। इसमें यमलोक की कहानी दिखाई जाएगी और अजय देवगन इसमें यमदूत के किरदार में होंगे। खास बात यह है कि वह ना सिर्फ इसमें एक्टिंग कर रहे हैं, बल्कि वह फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में अजय के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। इंद्र कुमार फिल्म के निर्देशक हैं, जिन्होंने 'इश्क', 'मस्ती' और 'टोटल धमाल' जैसी हिट फिल्में दी हैं।

डाटा
बीते दिनों 'बिग बॉस 15' में नजर आई थीं योहानी

बता दें, योहानी पिछले दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के मंच पर भी सलमान ख़ान के साथ नजर आई थीं। शो में सलमान ने योहानी के साथ इस ब्लॉकबस्टर गाने को अपने अंदाज में गाने की कोशिश की थी।

लोकप्रियता
श्रीलंका में रैप प्रिसेंज नाम से भी मशहूर हैं योहानी
श्रीलंका में रैप प्रिसेंज नाम से भी मशहूर हैं योहानी

योहानी अपने गाने 'मानिके मागे हिते' के लिए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड हुई थीं। रिलीज के बाद से यह गीत यूट्यूब पर 160 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। कई लोकप्रिय कलाकार इसे हिंदी, तमिल, मलयालम, बांग्ला और अन्य भाषाओं में रीक्रिएट कर चुके हैं। योहानी श्रीलंका के कोलम्बो की रहने वाली हैं। वह सिंगर, लिरिक्स राइटर, रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उन्हें श्रीलंका की 'रैप प्रिंसेज' के नाम से भी जाना जाता है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
श्रीलंका
मनोरंजन
योहानी
ताज़ा खबरें
भारत की नागरिकता न मिलने के बाद वापस लौटे 800 पाकिस्तानी हिंदू
भारत की नागरिकता न मिलने के बाद वापस लौटे 800 पाकिस्तानी हिंदू देश
2022 टी-20 विश्व कप से पहले एशिया कप और पांच द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेलेगा भारत
2022 टी-20 विश्व कप से पहले एशिया कप और पांच द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेलेगा भारत खेलकूद
दिल्ली: अब न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान, AAP विधायक हिरासत में
दिल्ली: अब न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मंगोलपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान, AAP विधायक हिरासत में देश
ऐपल ने काम करने के लिए ऑफिस वापस बुलाया तो ML एक्सपर्ट ने छोड़ दी नौकरी
ऐपल ने काम करने के लिए ऑफिस वापस बुलाया तो ML एक्सपर्ट ने छोड़ दी नौकरी टेक्नोलॉजी
हिमाचल प्रदेश: भारतीय जनता युवा मोर्चा के सत्र में शामिल होंगे राहुल द्रविड़
हिमाचल प्रदेश: भारतीय जनता युवा मोर्चा के सत्र में शामिल होंगे राहुल द्रविड़ राजनीति
बॉलीवुड समाचार
राजकुमार राव और जाह्नवी ने शुरू की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग
राजकुमार राव और जाह्नवी ने शुरू की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की शूटिंग मनोरंजन
क्या सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई? अभिनेत्री ने अंगूठी के साथ शेयर की तस्वीरें
क्या सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई? अभिनेत्री ने अंगूठी के साथ शेयर की तस्वीरें मनोरंजन
...जब अमजद खान के पास नहीं थे पत्नी-बेटे को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाने के पैसे
...जब अमजद खान के पास नहीं थे पत्नी-बेटे को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाने के पैसे मनोरंजन
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची मनोरंजन
मदर्स डे पर प्रीति जिंटा ने शेयर की अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक
मदर्स डे पर प्रीति जिंटा ने शेयर की अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक मनोरंजन
और खबरें
श्रीलंका
श्रीलंका: आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का इस्तीफा, स्वास्थ्य मंत्री ने भी छोड़ा पद
श्रीलंका: आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का इस्तीफा, स्वास्थ्य मंत्री ने भी छोड़ा पद दुनिया
श्रीलंका: आपातकाल हटाया गया, सरकार ने किया साफ- इस्तीफा नहीं देंगे राष्ट्रपति
श्रीलंका: आपातकाल हटाया गया, सरकार ने किया साफ- इस्तीफा नहीं देंगे राष्ट्रपति दुनिया
आर्थिक संकट: श्रीलंका की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, अभी भी आपातकाल लागू
आर्थिक संकट: श्रीलंका की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, अभी भी आपातकाल लागू दुनिया
श्रीलंका: कोलंबो में राष्ट्रपति आवास के पास हिंसक प्रदर्शन, कर्फ्यू लगाया गया
श्रीलंका: कोलंबो में राष्ट्रपति आवास के पास हिंसक प्रदर्शन, कर्फ्यू लगाया गया दुनिया
श्रीलंका: आर्थिक संकट से बदतर हो रहे हालात, ईंधन से लेकर दवाओं तक की भारी कमी
श्रीलंका: आर्थिक संकट से बदतर हो रहे हालात, ईंधन से लेकर दवाओं तक की भारी कमी दुनिया
और खबरें
मनोरंजन
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी मनोरंजन
क्या है सेंसर बोर्ड और कैसे मिलते हैं फिल्मों को सर्टिफिकेट? जानिए पूरी प्रक्रिया
क्या है सेंसर बोर्ड और कैसे मिलते हैं फिल्मों को सर्टिफिकेट? जानिए पूरी प्रक्रिया मनोरंजन
बॉलीवुड कलाकारों के ये बच्चे एक्टिंग में नहीं बनाना चाहते करियर
बॉलीवुड कलाकारों के ये बच्चे एक्टिंग में नहीं बनाना चाहते करियर मनोरंजन
नेटफ्लिक्स में आया नया 'टू थंब्स-अप' फीचर, यूजर्स को मिलेंगे बेहतर शोज के सुझाव
नेटफ्लिक्स में आया नया 'टू थंब्स-अप' फीचर, यूजर्स को मिलेंगे बेहतर शोज के सुझाव टेक्नोलॉजी
फिल्मों के प्री-रिलीज बिजनेस का क्या है फॉर्मूला? जानें इसका पूरा गणित
फिल्मों के प्री-रिलीज बिजनेस का क्या है फॉर्मूला? जानें इसका पूरा गणित मनोरंजन
और खबरें
योहानी
अब टी-सीरीज के साथ धमाल मचाएंगी 'मानिके मागे हिते' से मशहूर हुईं योहानी
अब टी-सीरीज के साथ धमाल मचाएंगी 'मानिके मागे हिते' से मशहूर हुईं योहानी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022