NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्यों कुवैत में प्रतिबंधित हुई थलापति विजय की फिल्म 'बीस्ट'?
    अगली खबर
    क्यों कुवैत में प्रतिबंधित हुई थलापति विजय की फिल्म 'बीस्ट'?
    कुवैत में प्रतिबंधित हुई थलापति विजय की 'बीस्ट'

    क्यों कुवैत में प्रतिबंधित हुई थलापति विजय की फिल्म 'बीस्ट'?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 06, 2022
    02:53 pm

    क्या है खबर?

    साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अपनी फिल्म 'बीस्ट' को लेकर छाए हुए हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, अभिनेता विजय का जादू छाया हुआ है। फैंस उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।

    यह फिल्म 13 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    रिलीज से महज कुछ दिन पहले अब मेकर्स को झटका लग गया है। दरअसल, कुवैत में फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

    रिपोर्ट

    इस वजह से कुवैत के सूचना मंत्रालय ने लगाया प्रतिबंध

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, कुवैत में विजय की फिल्म 'बीस्ट' की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। खबरों की मानें तो कुवैत के सूचना मंत्रालय ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाया है।

    कहा जा रहा है कि फिल्म में इस्लामिक आतंकवाद के सीन्स दिखाए गए हैं, जोकि कुवैत के हितों के खिलाफ हैं। इसमें पाकिस्तान को गलत तरीके से चित्रित करने का आरोप लगाया गया है।

    इन्हीं वजहों से सरकार ने फिल्म पर बैन लगाया है।

    बयान

    पाकिस्तान विरोधी भावना के चित्रण से खुश नहीं था सेंसर बोर्ड- सूत्र

    एक सूत्र ने बताया, "फिल्म 'बीस्ट' में विजय का कैरेक्टर पाकिस्तान के एक उच्च अधिकारी के साथ संघर्ष में पड़ जाता है। इसलिए, कुवैत का सेंसर बोर्ड निर्माताओं द्वारा पाकिस्तान विरोधी भावना के चित्रण से खुश नहीं था। "

    सूत्र ने आगे बताया, "चूंकि फिल्म में यह सीक्वेंस महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे एडिट करने का कोई विकल्प नहीं था। इसके परिणामस्वरूप कुवैत में सूचना मंत्रालय ने 'बीस्ट' को रिलीज नहीं होने देने का फैसला किया।"

    अन्य फिल्में

    'कुरुप' और 'FIR' पर भी कुवैत में बैन लगाया गया था- रमेश बाला

    फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी थी।

    उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'सूचना मंत्रालय द्वारा कुवैत में 'बीस्ट' पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसका कारण हो सकता है पाकिस्तान का चित्रण, आतंकवाद या हिंसा। हाल ही में फिल्म 'कुरुप' और 'FIR' पर भी कुवैत में बैन लगा दिया गया था। अन्य देशों की तुलना में गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) में कुवैत सेंसर बोर्ड काफी सख्त रवैया अपना रहा है।'

    संभावना

    बैन का फिल्म पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा- ट्रेड एक्सपर्ट

    एक ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा, "कुवैत एक महत्वपूर्ण विदेशी क्षेत्र है। हालांकि, इस बैन का फिल्म पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसे UAE, कतर, बहरीन आदि देशों में मंजूरी मिल गई है। फिल्म को उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी पूरी तरह से रिलीज किया जाएगा।"

    फिल्म के हिन्दी वर्जन का टाइटल 'रॉ' रखा गया है और इसे हिन्दी भाषी बाजारों में लगभग 600-700 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा।

    फीमेल लीड

    'बीस्ट' में विजय के साथ दिखेंगी पूजा हेगड़े

    विजय के अलावा फिल्म 'बीस्ट' में पूजा हेगड़े दिखने वाली हैं। फिल्म के हिन्दी ट्रेलर को बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने लॉन्च किया था। ट्रेलर में विजय का एक्शन अवतार दर्शकों को पसंद आया है।

    फिल्म में वह एक रॉ एजेंट वीरा राघवन की भूमिका में दिखने वाले हैं।

    फिल्म की कहानी आतंकवादियों के हाईजैक की एक घटना के इर्दगिर्द घूमती है। नेल्सन दिलीपकुमार ने फिल्म का निर्देशन किया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'बीस्ट' की टक्कर 'KGF चैप्टर 2' और 'जर्सी' से होगी। 'KGF चैप्टर 2' और 'जर्सी' दोनों फिल्में 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'KGF चैप्टर 2' में जहां यश लीड रोल में हैं, वहीं 'जर्सी' में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर दिखेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कुवैत
    लेटेस्ट फिल्में
    पूजा हेगड़े
    थलापति विजय

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    कुवैत

    दुल्हन ने शादी के तीन मिनट बाद ही दूल्हे को दिया तलाक, जानें कारण अजब-गजब खबरें
    सुषमा स्वराज की राह पर नए विदेश मंत्री जयशंकर, ट्विटर के जरिए की लोगों की मदद ट्विटर
    खाड़ी देशों में रोज होती है 18 भारतीयों की मौत, सऊदी और UAE में सर्वाधिक मौतें भारत की खबरें
    सुलेमानी की मौत: भारत पर कैसे असर डालेगा ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव? भारत की खबरें

    लेटेस्ट फिल्में

    क्या अपना OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं शाहरुख? बॉलीवुड समाचार
    क्या 'अंदाज अपना अपना 2' में फिर दिखेंगे आमिर और सलमान? बॉलीवुड समाचार
    रणबीर-श्रद्धा अभिनीत लव रंजन की फिल्म के सेट पर हंगामा, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    एसएस राजामौली की फिल्म में दिखेंगे साउथ स्टार अल्लू अर्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा

    पूजा हेगड़े

    डिब्बाबंद नहीं हुई सलमान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली', जानिए क्या है सच मनोरंजन
    रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आ सकते हैं अजय देवगन बॉलीवुड समाचार
    क्या साजिद की 'कभी ईद कभी दिवाली' के लिए सलमान ने फीस में की कटौती? सलमान खान
    25 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगे वेंकटेश, सलमान की 'कभी ईद कभी दिवाली' में दिखेंगे सलमान खान

    थलापति विजय

    साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने माता-पिता पर ही केस क्यों कर दिया? मनोरंजन
    थलापति विजय के पिता चंद्रशेखर ने भंग किया अभिनेता के नाम पर बना संगठन चेन्नई
    क्या साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म से बाहर हो गईं अनन्या पांडे? अनन्या पांडे
    'KGF चैप्टर 2' और 'जर्सी' से होगी 'बीस्ट' की टक्कर, हिन्दी संस्करण 600-700 स्क्रीन पर दिखेगी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025