NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कब शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग?
    मनोरंजन

    कब शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग?

    कब शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग?
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 01, 2021, 10:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कब शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग?
    विक्की कौशल की फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ नहीं हुई बंद

    पिछले काफी समय से अभिनेता विक्की कौशल फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही थीं कि उनकी यह फिल्म बंद हो गई है। फिल्म के ठंडे बस्ते में आने का कारण बजट में आईं दिक्कतों को बताया गया था। हालांकि, अब खबर है कि यह फिल्म बंद नहीं हुई है और ना ही इसे ठंडे बस्ते में डाला गया था। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    अगले साल के अंत तक शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

    पिंकविला के मुताबिक, 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को कोरोना महामारी की स्थिति देखते हुए कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम दोबारा शुरू हो गया है। एक बड़ी टीम फिल्म के कान्सेप्ट पर काम कर रही है। निर्माताओं ने 2022 के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग की है, वहीं शूटिंग के सिलसिले में निर्देशक आदित्य धर अपनी टीम के साथ एक बार फिर विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं।

    फिल्म में महाभारत के योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे विक्की

    इस फिल्म में पहली बार विक्की अभिनेत्री सारा अली खान के एक साथ दिखने वाले हैं। फिल्म के लिए विक्की खूब मेहनत कर रहे हैं। उन्हें फिल्म में महाभारत के महान योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। अश्वत्थामा गुरु द्रोणाचार्य के बेटे थे, जिन्हें अमरता का वरदान मिला हुआ था। रॉनी स्क्रूवला इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभाल रहे हैं। यह एक बड़े बजट की फिल्म है। इसमें सुनील शेट्टी भी नजर आ सकते हैं।

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे विक्की

    विक्की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में नजर आएंगे। पिछले महीने ही उन्होंने अपनी इस फिल्म का ऐलान किया था। इसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी नजर आएंगी। विक्की निर्देशक शशांक खैतान की फिल्म 'मिस्टर लेले' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह भारत के महान युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' का हिस्सा हैं। विक्की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में मानुषी छिल्लर के साथ काम कर रहे हैं।

    कैटरीना कैफ के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में हैं विक्की

    इन दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों से गपशप गली गुलजार है। आए दिन कैटरीना-विक्की की होने वाली शाही शादी से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विक्की 9 दिसंबर को शाही अंदाज में कैटरीना को अपनी दुल्हनिया बनाने वाले हैं। दोनों की शादी राजस्थान में होगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि उनकी शादी के लिए होटल के सबसे खास और महंगे कमरे बुक कराए गए हैं।

    'उरी' की टीम के साथ विक्की कौशल की वापसी

    फिल्म अश्वत्थामा का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं, जिनके साथ विक्की कौशल ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी सफल फिल्म दी थी, जो विक्की के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। यही नहीं 'उरी' के निर्माता भी रॉनी स्क्रूवाला ही थे।

    न्यूजबाइट्स प्ल्स (बोनस इंफो)

    बता दें कि विक्की कौशल निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में भी उनकी जोड़ी सारा अली खान के साथ बनने वाली है। दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सारा अली खान
    विक्की कौशल
    द इम्मोर्टल अश्वत्थामा

    ताज़ा खबरें

    अपने पालतू बिल्ली के साथ आरामदायक हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो अपनाएं ये तरीके पालतू जानवर
    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान के साथ काम करने को बेताब आमिर, दिया अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म का प्रस्ताव आमिर खान
    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान राजकुमार राव
    अंगद बेदी और नेहा धूपिया कॉमेडी फिल्म के लिए आए साथ, पहली बार बनेंगे पति-पत्नी नेहा धूपिया
    जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर सुभाष घई ने किया आगामी फिल्म का ऐलान, साझा किया पोस्ट जैकी श्रॉफ

    सारा अली खान

    सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान अनुराग बसु
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह जाह्नवी कपूर
    सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का टीजर जारी, स्वतंत्रता सेनानी बनीं अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन

    विक्की कौशल

    फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक जारी  अनुराग कश्यप
    विक्की कौशल निभाएंगे लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार  बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सामंथा रुथ प्रभु को क्रिसमस पर खास तोहफे के साथ मिला विशेष संदेश सामंथा रुथ प्रभु

    द इम्मोर्टल अश्वत्थामा

    विक्की कौशल की 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से क्यों बाहर हुईं सारा अली खान? विक्की कौशल
    बंद नहीं हुई है विक्की कौशल की 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा', अगले साल शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    'ब्रह्मास्त्र' से 'शक्तिमान' तक, जल्द दर्शकों के बीच आने वाली हैं ये ट्रिलॉजी बॉलीवुड समाचार
    ठंडे बस्ते में नहीं गई फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा', विक्की कौशल ने किया खुलासा मनोरंजन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023