Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 18, 2022, 08:22 am 4 मिनट में पढ़ें
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
कान्स 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में

17 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इस समारोह को लेकर दुनियाभर के फैंस उत्साहित हैं। यह फिल्म फेस्टिवल का 75वां संस्करण होगा। इस महोत्सव का आयोजन 17 मई से 26 मई तक चलेगा। पहली बार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस कार्यक्रम में एक ज्यूरी मेंबर की हैसियत से शिरकत कर रही हैं। इसमें दुनियाभर की चुनिंदा फिल्में दिखाई जाती हैं। आज आपको उन भारतीय फिल्मों से रूबरू कराएंगे, जिसे कान्स 2022 में प्रदर्शित किया जाएगा।

#1
गोदावरी

इस सूची में पहली फिल्म निखिल महाजन की बनाई मराठी फिल्म 'गोदावरी' है, जिसे कान्स 2022 में दिखाया जाएगा। इसकी कहानी एक परिवार के इर्दगिर्द घूमती है, जो मौत के दर्द से कराह रहा है। नासिक के गोदावरी के तट की पृष्ठभूमि पर यह फिल्म केंद्रित है। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर वैंकूवर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 में हुआ था। एक बार फिर यह फिल्म कान्स जैसे बड़े मंच पर प्रदर्शित होगी।

#2
ले मस्क

कान्स 2022 में म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान अपनी भागीदारी निभाएंगे। उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'ले मस्क' का कान्स XR में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। खास बात यह है कि उन्होंने इसकी कहानी को विकसित करने में अपनी पत्नी सायरा की मदद ली है। यह एक शॉर्ट फिल्म है, जो करीब 36 मिनट की अवधि की होगी। यह म्यूजिकल फिल्म है, जिसके प्रति कान्स 2022 में रोमांच जरूर देखने को मिलेगा।

#3
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट

इस साल के महोत्सव में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। यह एक बायोपिक फिल्म है, जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। उनपर जासूसी का झूठा आरोप लगाया गया था। फिल्म में माधवन ने नांबी की भूमिका निभाई है। माधवन द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 मई को प्रदर्शित की जाएगी। इस लिहाज से माधवन की उपस्थिति लाजमी है।

#4
अल्फा बीटा गामा

'अल्फा बीटा गामा' एक हिंदी फिल्म है, जो पिछले साल दर्शकों के बीच आई थी। शंकर श्रीकुमार ने इसका निर्देशन किया है। यह जय नामक एक शख्स की कहानी है, जिसका डायेरक्टोरियल करियर खराब चल रहा है। उनकी शादीशुदा जिंदगी भी लगभग खत्म होने के कगार पर है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे जय अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जिंदगी के सफर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। इसका प्रीमियर भी कान्स 2022 में होने वाला है।

#5
धुइन

'धुइन' एक मैथिली फिल्म है, जिसके निर्देशन की कमान अचल मिश्रा ने संभाली है। इसमें एक छोटे शहर के थिएटर एक्टर की कहानी को दिखाया गया है, जो मुंबई जाकर हीरो बनना चाहता है। ये अलग बात है कि उसे काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसमें लॉकडाउन के बाद आए आर्थिक संकट को भी बहुत साफगोई से दिखाया गया है। इस फिल्म को भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा।

#6
बूम्बा राइड

असमिया फिल्म 'बूम्बा राइड' को कान्स 2022 में प्रदर्शित किया जाएगा। बिस्वजीत बोरा ने इसका निर्देशन किया है। यह फिल्म ग्रामीण भारत की शिक्षा प्रणाली पर बनी है। इसे असम की ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे शूट किया गया है। इस फिल्म की कहानी एक साधनहीन स्कूल के आसपास घूमती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह फिल्म व्यवस्था पर चोट करती है। इसलिए यह फिल्म दर्शकों के लिए प्रासंगिक है।

#7 & 8#
'काया पलट' और 'ट्री फुल ऑफ पैरेट्स'

टीवी अभिनेत्री हेली शाह फिल्म 'काया पलट' से अपना डेब्यू करेंगी। यह एक डार्क थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी जम्मू की पृष्ठभूमि पर केंद्रित है। इस फिल्म का पोस्टर कान्स 2022 में रिलीज किया जाएगा। 'ट्री फुल ऑफ पैरेट्स' एक मलयालम फिल्म है, जिसका निर्देशन जयराज ने किया है। इसकी कहानी आठ साल के बच्चे पूंजन पर आधारित है। फिल्म में पूंजन छोटी-मोटी नौकरी करके अपना गुजर-बसर करता है। नवनीत फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

इससे पहले भी कई भारतीय फिल्मों को कान्स महोत्सव में दिखाया जा चुका है। 'द लंच बॉक्स', 'सलाम बॉम्बे', 'खारिज', 'पाथेर पांचाली' और 'दो बीघा जमीन' जैसी फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
कान्स फिल्म फेस्टिवल
लेटेस्ट फिल्में
ताज़ा खबरें
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्थित ये पर्यटन स्थल हैं देखने लायक
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्थित ये पर्यटन स्थल हैं देखने लायक लाइफस्टाइल
iQoo 10 सीरीज में मिल सकता है मीडियाटेक डाइमेंशन 9000+ प्रोसेसर, जानें फीचर्स
iQoo 10 सीरीज में मिल सकता है मीडियाटेक डाइमेंशन 9000+ प्रोसेसर, जानें फीचर्स टेक्नोलॉजी
महिंद्रा XUV700 की डिलीवरी के लिए करना पड़ सकता है लगभग दो साल तक इंतजार
महिंद्रा XUV700 की डिलीवरी के लिए करना पड़ सकता है लगभग दो साल तक इंतजार ऑटो
कैटरीना कैफ की हॉरर-कॉमेडी 'फोन भूत' की रिलीज डेट जारी, अक्टूबर में आएगी फिल्म
कैटरीना कैफ की हॉरर-कॉमेडी 'फोन भूत' की रिलीज डेट जारी, अक्टूबर में आएगी फिल्म मनोरंजन
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की जीत के बाद ऐसी है टीमों की स्थिति
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की जीत के बाद ऐसी है टीमों की स्थिति खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर मनोरंजन
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है मनोरंजन
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि मनोरंजन
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण मनोरंजन
और खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल
कान्स में रिलीज हुआ हिना खान की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का पोस्टर
कान्स में रिलीज हुआ हिना खान की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का पोस्टर मनोरंजन
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं? मनोरंजन
एआर रहमान की डेब्यू फिल्म 'ले मस्क' का कान्स XR में होगा प्रीमियर
एआर रहमान की डेब्यू फिल्म 'ले मस्क' का कान्स XR में होगा प्रीमियर मनोरंजन
कोरोना संक्रमित हुए अक्षय कुमार, अब नहीं ले पाएंगे कान्स 2022 में हिस्सा
कोरोना संक्रमित हुए अक्षय कुमार, अब नहीं ले पाएंगे कान्स 2022 में हिस्सा मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ मनोरंजन
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट?
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022