Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एआर रहमान की डेब्यू फिल्म 'ले मस्क' का कान्स XR में होगा प्रीमियर
मनोरंजन

एआर रहमान की डेब्यू फिल्म 'ले मस्क' का कान्स XR में होगा प्रीमियर

एआर रहमान की डेब्यू फिल्म 'ले मस्क' का कान्स XR में होगा प्रीमियर
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 16, 2022, 10:59 am 3 मिनट में पढ़ें
एआर रहमान की डेब्यू फिल्म 'ले मस्क' का कान्स XR में होगा प्रीमियर
रहमान की 'ले मस्क' का कान्स XR में होगा प्रीमियर

कान्स 2022 को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता देखते ही बन रही है। यह फिल्म फेस्टिवल का 75वां संस्करण होगा। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस फिल्म महोत्सव का आयोजन 17 मई से 26 मई तक चलेगा। कान्स में शामिल होने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल में दिग्गज म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान का नाम भी शामिल है। खुशी की बात यह है कि उनकी डेब्यू फिल्म 'ले मस्क' का कान्स XR में वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

डायरेक्टोरियल डेब्यू
'ले मस्क' के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे रहमान

रहमान 'ले मस्क' के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे। इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। खास बात यह है कि उन्होंने इसकी कहानी को विकसित करने में अपनी पत्नी सायरा की मदद ली है। यह एक शॉर्ट फिल्म है, जो करीब 36 मिनट की अवधि की होगी। इस फिल्म में आभासी दुनिया की वास्तविकता को शामिल किया गया है। यह म्यूजिकल फिल्म है, जिसके प्रति कान्स 2022 में रोमांच जरूर देखने को मिलेगा।

कहानी
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

वेराइटी के मुताबिक, फिल्म राजकुमारी और संगीतकार जूलियट मेर्डिनियन के जीवन पर आधारित है, जो अनाथ होने के 20 सालों बाद उन पुरुषों की तलाश करती हैं, जिन्होंने उनका जीवन बदल दिया था। इसमें नोरा अर्नेजेडर और गाइ बर्नेट मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा मुनिरीह ग्रेस और मरियम जोहराबयान जैसे विश्व स्तर के कलाकारों ने इस फिल्म की शोभा बढ़ाई है। इस फिल्म में VFX का भरपूर इस्तेमाल किया गया है।

बयान
फिल्म को लेकर रहमान ने कही ये बात

फिल्म को लेकर रहमान ने अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा, "फिल्म 'ले मस्क' को दुनियाभर में सहयोगियों के साथ बनाने में कई साल लगे हैं। हमने इसे एक अभूतपूर्व और सूक्ष्म सिनेमाई अतियथार्थवाद (Surrealism) के साथ बनाने का लक्ष्य रखा।" फिल्म की लीड अभिनेत्री नोरा ने कहा कि रहमान के साथ काम करना एक खूबसूरत यात्रा रही। उन्होंने बताया कि रहमान के साथ काम करने के बाद उन्हें एक कलात्मक अभिव्यक्ति मिली।

कलाकार
ये भारतीय कलाकार कान्स 2022 की बढ़ाएंगे शोभा

कई भारतीय कलाकार इस साल कान्स महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस साल के महोत्सव में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इस कड़ी में अगला नाम नवाजुद्दीन सिद्दीकी का है। पूजा हेगड़े को बहुत जल्द इस साल होने वाले कान्स महोत्सव में देखा जाएगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में उनका नाम शामिल होना गौरव की बात है। हिना खान, नयनतारा और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे कान्स 2022 में शिरकत करेंगे।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

कान्स की शुरुआत 20 सितंबर, 1946 को हुई थी। इसमें दुनियाभर की चुनिंदा फिल्मों, डॉक्युमेंट्री को दिखाया जाता है। शुरुआत में फिल्म फेस्टिवल में 21 देशों की फिल्में दिखाई गई थीं। 1950 में चेतन आनंद इंटरनेशनल ज्यूरी में भारत से पहले सदस्य बने थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
संगीत इंडस्ट्री
कान्स फिल्म फेस्टिवल
एआर रहमान
आगामी फिल्में
ताज़ा खबरें
21 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे ओप्पो रेनो 8, रेनो 8 प्रो स्मार्टफोन
21 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे ओप्पो रेनो 8, रेनो 8 प्रो स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी
कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जानिये कैसा रहा सफर
कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जानिये कैसा रहा सफर राजनीति
महाराष्ट्र: शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नड्डा के कहने पर उप मुख्यमंत्री बने फडणवीस
महाराष्ट्र: शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नड्डा के कहने पर उप मुख्यमंत्री बने फडणवीस राजनीति
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अगस्त में होगी पेश, जानिये लुक और फीचर्स में क्या होगा खास
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अगस्त में होगी पेश, जानिये लुक और फीचर्स में क्या होगा खास ऑटो
'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार के इंतकाम की कहानी है फिल्म
'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार के इंतकाम की कहानी है फिल्म मनोरंजन
संगीत इंडस्ट्री
कई बदलावों के बाद अब सलमान की 'भाईजान' से 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद भी बाहर
कई बदलावों के बाद अब सलमान की 'भाईजान' से 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद भी बाहर मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला के बिना रिलीज हुए गानों को लीक करने वालों के खिलाफ FIR
सिद्धू मूसेवाला के बिना रिलीज हुए गानों को लीक करने वालों के खिलाफ FIR मनोरंजन
रैपर रफ्तार और पत्नी कोमल वोहरा के बीच दरार, दे चुके हैं तलाक की अर्जी
रैपर रफ्तार और पत्नी कोमल वोहरा के बीच दरार, दे चुके हैं तलाक की अर्जी मनोरंजन
सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह
सिद्धू मूसेवाला के गाने '295' को 'बिलबोर्ड ग्लोबल 200 चार्ट' में मिली जगह मनोरंजन
गायक बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, इंस्टाग्राम पर दी दुखद सूचना
गायक बी प्राक के नवजात बच्चे का निधन, इंस्टाग्राम पर दी दुखद सूचना मनोरंजन
और खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल
कान्स में रिलीज हुआ हिना खान की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का पोस्टर
कान्स में रिलीज हुआ हिना खान की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का पोस्टर मनोरंजन
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं? मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में मनोरंजन
कोरोना संक्रमित हुए अक्षय कुमार, अब नहीं ले पाएंगे कान्स 2022 में हिस्सा
कोरोना संक्रमित हुए अक्षय कुमार, अब नहीं ले पाएंगे कान्स 2022 में हिस्सा मनोरंजन
और खबरें
एआर रहमान
हिना खान से अक्षय तक, ये भारतीय कलाकार कान्स 2022 में करेंगे शिरकत
हिना खान से अक्षय तक, ये भारतीय कलाकार कान्स 2022 में करेंगे शिरकत मनोरंजन
एआर रहमान की बेटी खातिजा ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
एआर रहमान की बेटी खातिजा ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें मनोरंजन
संगीत जगत के ये भारतीय कलाकार जीत चुके हैं ग्रैमी अवॉर्ड
संगीत जगत के ये भारतीय कलाकार जीत चुके हैं ग्रैमी अवॉर्ड मनोरंजन
एआर रहमान की बेटी खातिजा ने की सगाई, कराया अपने होने वाले शौहर से रूबरू
एआर रहमान की बेटी खातिजा ने की सगाई, कराया अपने होने वाले शौहर से रूबरू मनोरंजन
बिजनेसमैन सुब्रत रॉय की बायोपिक में गीतकार गुलजार और एआर रहमान साथ करेंगे काम
बिजनेसमैन सुब्रत रॉय की बायोपिक में गीतकार गुलजार और एआर रहमान साथ करेंगे काम मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
जॉन के साथ फिर काम करना चाहते हैं वरुण, बोले- 'ढिशूम' का सीक्वल बन सकता है
जॉन के साथ फिर काम करना चाहते हैं वरुण, बोले- 'ढिशूम' का सीक्वल बन सकता है मनोरंजन
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर मनोरंजन
इस साल मैं एक फिल्म निर्देशित करने की योजना बना रही हूं- फराह खान
इस साल मैं एक फिल्म निर्देशित करने की योजना बना रही हूं- फराह खान मनोरंजन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बनेगी बायोपिक, जानिए कब होगी रिलीज
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बनेगी बायोपिक, जानिए कब होगी रिलीज मनोरंजन
'शेरशाह' के बाद फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा
'शेरशाह' के बाद फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022