LOADING...
भारत ने अलीबाबा डॉट कॉम के साथ की साझेदारी, जानिए क्या है इसके पीछे वजह
भारत सरकार ने अलीबाबा डॉट कॉम के साथ साझेदारी की है

भारत ने अलीबाबा डॉट कॉम के साथ की साझेदारी, जानिए क्या है इसके पीछे वजह

Feb 14, 2026
11:01 am

क्या है खबर?

भारत सरकार ने चीन की अलीबाबा डॉट कॉम के साथ एक निर्यात-केंद्रित कार्यक्रम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य स्टार्टअप्स और छोटे व्यवसायों को विदेशी खरीदारों तक पहुंचने में मदद करना है। यह कदम चीन के उपभोक्ता ऐप्स गेम्स ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के वर्षों बाद वहां की कंपनियों से जुड़े तकनीकी प्लेटफाॅर्म्स के साथ केंद्र सरकार की चुनिंदा भागीदारी को दर्शाता है। इस सप्ताह स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत अलीबाबा समूह के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

उद्देश्य 

क्या है इस साझेदारी का उद्देश्य?

इस साझेदारी का उद्देश्य उन भारतीय स्टार्टअप्स की पहचान करना और उन्हें समर्थन देना है, जो अलीबाबा समूह के वैश्विक बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) प्लेटफॉर्म पर भारतीय निर्यातकों को शामिल करने और उनके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। यह कार्यक्रम छोटे निर्माताओं और व्यापारियों को विदेशी बाजारों तक पहुंचने में सहायता करने के लिए इन स्टार्टअप्स को कमीशन और तकनीकी सहायता प्रदान करता है। इसके माध्यम सरकार ने छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल बाजार पहुंच का विस्तार किया है।

प्रतिबंध 

इस कारण भारत ने चीनी ऐप्स पर लगाया था प्रतिबंध

2020 में भारत-चीन सीमा पर हुए एक संघर्ष के बाद भारत सरकार ने टिक-टॉक, पबजी मोबाइल और अलीबाबा समूह द्वारा संचालित ई-कॉमर्स ऐप अलीएक्सप्रेस सहित दर्जनों चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। ये प्रतिबंध अभी भी लागू हैं, लेकिन सालों से चले आ रहे तनाव के बाद यह नई साझेदारी सामने आई है। यह सरकार का सार्वजनिक सहयोग एक व्यापक नीतिगत बदलाव के बजाय एक सीमित और सावधानीपूर्वक उठाया गया कदम नजर आता है।

Advertisement