NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कान्स 2022: जूरी में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब होगी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत
    अगली खबर
    कान्स 2022: जूरी में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब होगी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत
    कान्स 2022: जूरी में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

    कान्स 2022: जूरी में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब होगी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 27, 2022
    01:06 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, वह कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के जूरी पैनल में शामिल हो गई हैं।

    दीपिका यूं तो कई बार कान्स में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं और कान्स के रेड कार्पेट पर उनका लुक हमेशा से चर्चा में रहा है। हालांकि, इस बार वह जूरी के सदस्य के तौर पर समारोह में विजेताओं का चयन करने में एक अहम भूमिका निभाएंगी।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    ऐलान

    दीपिका ने खुद दी जानकारी

    मंगलवार को कान्स में जूरी के सदस्यों की घोषणा की गई। जूरी मेंबर के रूप में शामिल होने की जानकारी खुद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दी है, जिसमें कान्स में उनके साथ शामिल होने वाले और भी जूरी मेंबर्स नजर आ रहे हैं।

    दीपिका का यह पोस्ट देख उनके प्रशंसक सातवें आसमान पर हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी उन्हें इस नई उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    पोस्ट

    कान्स की तरफ से दीपिका के लिए लिखा गया लंबा-चौड़ा नोट

    कान्स की तरफ से किए एक पोस्ट में लिखा गया, 'भारत की बड़ी स्टार प्रोड्यूसर, समाजसेवी और दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में विन डीजल के साथ फिल्म 'xXx: Return of Xander Cage' में भी दिख चुकी हैं। वह एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन भी हैं।'

    इसमें आगे लिखा गया, 'उन्होंने कई अवॉर्ड जीते हैं। दीपिका ने मानसिक बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक संस्था का निर्माण किया। उन्हें टाइम 100 इंपैक्ट अवॉर्ड भी मिल चुका है।'

    सितारे

    दीपिका के साथ पैनल में शामिल हैं ये सदस्य

    फ्रांस के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर विंसेंट लिंडन को इस साल जूरी का अध्यक्ष बनाया गया है।

    दीपिका के अलावा इंग्लिश एक्ट्रेस रेबेका हॉल, स्वीडन से नूमी रैपेस, इटली से फिल्म निर्माता जैस्मीन ट्रिंका, ईरान से असगर फरहादी, फ्रांस से लाडज ली, संयुक्त राज्य अमेरिका से जेफ निकोल्स और नॉर्वे से जोआचिम ट्रायर इस बार जूरी पैनल का हिस्सा होंगे।

    यह फिल्म फेस्टिवल का 75वां संस्करण होगा, जो 17 मई से 28 मई तक चलेगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    कान्स की शुरुआत 20 सितंबर, 1946 को हुई थी। इसमें दुनियाभर की चुनिंदा फिल्मों, डॉक्युमेंट्री को दिखाया जाता है। शुरुआत में फिल्म फेस्टिवल में 21 देशों की फिल्में दिखाई गई थीं। 1950 में चेतन आनंद इंटरनेशनल ज्यूरी में भारत से पहले सदस्य बने थे।

    फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं दीपिका

    दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में दिखेंगी। वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में भी काम कर रही हैं।

    दीपिका हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रही हैं।

    वह काफी समय से साउथ के मशहूर निर्देशक नाग अश्विन की अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास और अमिताभ नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म का नाम 'प्रोजेक्ट K' रखा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    दीपिका पादुकोण

    फिल्म '83' का ट्रेलर जारी, कपिल के किरदार में खूब जमे रणवीर सिंह फिल्म का ट्रेलर
    क्या सीधे OTT पर रिलीज होगी दीपिका, सिद्धांत और अनन्या की अगली फिल्म? बॉलीवुड समाचार
    दीपिका ने शुरू की प्रभास अभिनीत नाग अश्विन की फिल्म की शूटिंग हैदराबाद
    अत्यधिक बोल्ड सीन के कारण दीपिका, सिद्धांत और अनन्या की फिल्म OTT पर आएगी लेटेस्ट फिल्में

    हॉलीवुड समाचार

    क्या दिशा पाटनी भी कर रहीं हॉलीवुड में एंट्री? एक्शन फिल्म में आ सकती हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    ऐश्वर्या ने साइन की इंटरनेशनल फिल्म 'द लेटर', रवींद्रनाथ टैगोर की रचना से है प्रेरित बॉलीवुड समाचार
    'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' में यह भूमिका निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'पैरासाइट' से लोकप्रिय हुईं स्टार पार्क सो-डैम को हुआ थायरॉइड कैंसर कैंसर

    बॉलीवुड समाचार

    26 साल बाद वापसी कर रहीं मंदाकिनी, बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर संगीत इंडस्ट्री
    अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लॉन्च किया अपना VFX स्टूडियो शिल्पा शेट्टी
    200 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी शाहरुख अभिनीत एटली की फिल्म शाहरुख खान
    शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट जारी शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025