NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रामायण पर आधारित बन रही हैं कई बड़ी फिल्में, जानिए सूची
    मनोरंजन

    रामायण पर आधारित बन रही हैं कई बड़ी फिल्में, जानिए सूची

    रामायण पर आधारित बन रही हैं कई बड़ी फिल्में, जानिए सूची
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 13, 2021, 07:06 am 1 मिनट में पढ़ें
    रामायण पर आधारित बन रही हैं कई बड़ी फिल्में, जानिए सूची
    रामायण पर आधारित फिल्में

    हमारे देश में पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों में दर्शक अपनी रुचि दिखाते हैं। इस तरह की फिल्मों के जरिए एक भावनात्मक जुड़ाव स्थापित होता है। फिल्म जगत में इस समय पौराणिक ग्रंथ रामायण पर आधारित कई फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। इन फिल्मों के द्वारा रामायण के चरित्र को पर्दे पर उकेरने की कोशिश की जाएगी। जानिए रामायण पर आधारित उन फिल्मों के बारे में, जो आने वाले दिनों में रिलीज होने वाली हैं।

    RRR

    फिल्म 'RRR' एक बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म है, जो रामायण पर आधारित है। इस फिल्म में बॉलीवुड की दिग्ग्ज अभिनेत्री आलिया भट्ट सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार राम चरम को हिन्दुओं के अराध्य देवता श्रीराम के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन 'बाहुबली' फेम एसएस राजामौली कर रहे हैं। फिल्म में जूनियर NTR, अजय देवगन दिखेंगे और यह कई भाषाओं में रिलीज होगी।

    सीता

    अलौकिक देसाई की फिल्म 'सीता' एक मेगा बजट फिल्म है। यह फिल्म रामायण का महत्वपूर्ण पात्र माता सीता को केंद्र में रख कर बनाई जा रही है। हाल में खबर आई थी कि फिल्म में सीता के किरदार के लिए अभिनेत्री करीना कपूर को अप्रोच किया गया है। फिल्म की पटकथा 'बाहुबली' के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। 'बाहुबली' की तर्ज पर 'सीता' को भव्य स्तर पर बनाने की योजना है। फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी।

    आदिपुरुष

    प्रभास की 'आदिपुरुष' भी एक ऐसी फिल्म है, जिसे रामायण की कहानी के तर्ज पर बनाया जा रहा है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें प्रभास को भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में कृति सेनन को माता सीता की भूमिका के लिए चुना गया है। इसमें सनी सिंह को लक्ष्मण के किरदार के लिए कास्ट किया गया है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत द्वारा किया जा रहा है। फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।

    रामायण 3D

    'रामायण 3D' का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में सीता की भूमिका के लिए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को चुना गया है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसे पैन इंडिया लेवल पर बनाया जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि इसमें भगवान राम की भूमिका में अभिनेता ऋतिक रोशन को देखा जाएगा। अभी तक इस फिल्म के अन्य कास्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

    राम सेतु

    'राम सेतु' अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जो रामायण पर आधारित है। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राम सेतु' में अक्षय भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी कहानी को पर्दे पर लाएंगे। फिल्म में अक्षय पुरातत्त्वविद् का किरदार निभाएंगे। फिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा नजर आएंगी। खबर है कि 20 जून से अक्षय अपनी इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    आदिपुरुष फिल्म
    रामसेतु फिल्म

    ताज़ा खबरें

    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा
    गूगल ने एंथ्रोपिक में निवेश किये 3,299 करोड़ रुपये, ChatGPT का है प्रतिद्वंदी गूगल

    बॉलीवुड समाचार

    'दंगल' के करीब 'पठान', इस हफ्ते बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म शाहरुख खान
    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर

    आगामी फिल्में

    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का हिस्सा बनीं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर
    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें काजोल
    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान करण जौहर

    आदिपुरुष फिल्म

    'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास की एंट्री प्रभास
    'आदिपुरुष' विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड से मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मसला प्रभास
    थलापति विजय की 'वारिसु' का ट्रेलर जारी, हिंदी में भी रिलीज होगी फिल्म थलापति विजय
    अलविदा 2022: इस साल विवादों में घिरी रहीं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में द कश्मीर फाइल्स

    रामसेतु फिल्म

    'सर्कस' से दर्शक हुए निराश, इस साल त्यौहारों पर आईं अन्य फिल्मों का कैसा था प्रदर्शन? लाल सिंह चड्ढा
    'सर्कस' से 'राम सेतु' तक, इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में OTT प्लेटफॉर्म
    'राम सेतु' की OTT रिलीज की घोषणा, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म अक्षय कुमार
    अक्षय के हाथ से निकलीं 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3', निर्माता फिरोज नाडियाडवाला नाराज अक्षय कुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023