NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'RRR' से आलिया भट्ट का लुक जारी, सीता के किरदार में आएंगी नजर
    अगली खबर
    फिल्म 'RRR' से आलिया भट्ट का लुक जारी, सीता के किरदार में आएंगी नजर

    फिल्म 'RRR' से आलिया भट्ट का लुक जारी, सीता के किरदार में आएंगी नजर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 15, 2021
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म 'RRR' को लेकर अभिनेत्री आलिया भट्ट इस साल चर्चा में बनी हुई थीं। अब इस फिल्म से उनका ताजा लुक आज जारी कर दिया गया है।

    आलिया के 28वें जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'RRR' का लुक जारी किया गया है।

    इस फिल्म में वह सीता का किरदार निभाते हुए दिखेंगी। जारी किए गए पोस्टर में आलिया बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

    इस फिल्म का निर्देशन 'बाहुबली' फेम एसएस राजामौली कर रहे हैं।

    स्टारकास्ट

    अहम भूमिकाओं में दिखेंगे जूनियर NTR, अजय देवगन और राम चरण

    पोस्टर में आलिया हरी साड़ी के साथ लाल ब्लाउज में बेहद आकर्षक लग रही हैं। आलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना ताजा लुक शेयर किया है।

    इस फिल्म में आलिया के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR, अजय देवगन और राम चरण अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

    राजामौली की पीरियड एक्शन ड्रामा 'RRR' इस साल 13 अक्टूबर को रिलीज होगी। पहले फिल्म को तमिल, हिन्दी, कन्नड और मलयालम भाषाओं में 8 जनवरी, 2021 को रिलीज किया जाना था।

    ट्विटर पोस्ट

    आलिया ने ट्विटर पर शेयर किया अपना ताजा लुक

    Sita ❤#RRR pic.twitter.com/xV7a1jglyY

    — Alia Bhatt (@aliaa08) March 15, 2021

    कहानी

    सच्ची कहानी पर आधारित होगी फिल्म

    इस फिल्म में 1920 के दशक की कहानी को फिल्माया जाएगा। फिल्म में राम और NTR भाई की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

    यह फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। इन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से भी आजादी की लड़ाई लड़ी थी।

    यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसे बड़े बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म को करीब 450 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया जाएगा।

    जानकारी

    फिल्म के पोस्टर में दिखा था राम और NTR का जबरदस्त लुक

    25 जनवरी, 2021 को फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें फिल्म के मुख्य कलाकार राम घोड़े पर सवार दिखे थे। वहीं, NTR को बाइक पर सवार देखा गया था।

    RRR Movie ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा था, 'इस 13 अक्टूबर, आग और पानी पूरी ताकत से एक साथ आ रहे हैं, जिसका अनुभव पहले कभी नहीं किया गया। भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ा सहयोग एक यादगार के तौर पर दिया जाएगा।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए फिल्म का जारी किया गया पुराना पोस्टर

    This October 13, witness Fire 🔥 and Water 🌊 come together as a FORCE that has never been experienced before ✊🏻

    The biggest collaboration in Indian cinema is set to deliver a memorable experience!!!

    THE RIDE BEGINS...#RRRMovie #RRRFestivalOnOct13th #RRR pic.twitter.com/SawlxK34Yi

    — RRR Movie (@RRRMovie) January 25, 2021

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं आलिया

    आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल वह कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

    फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया नजर आएंगी। इसमें आलिया के लुक को काफी पसंद किया गया है।

    आलिया की आखिरी रिलीज फिल्म 'सड़क 2' थी, जिसे OTT प्लेटफॉर्म पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

    इन दिनों वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    ICC ने क्रिकेट के नियमों में किए कई बड़े बदलाव, जानिए कब से होंगे लागू इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    केरल से असम तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  मानसून
    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस

    बॉलीवुड समाचार

    'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख तमिल फिल्म 'अरुवी' की हिंदी रीमेक में आएंगी नजर मुंबई
    प्रियंका सिंघा और रणविजय सिंह दोबारा बनने वाले हैं माता-पिता मुंबई
    रश्मिका मंदाना ने लखनऊ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' की शूटिंग शुरू की लखनऊ
    कंगना रनौत फिल्म 'तेजस' के लिए ले रही हैं 'आर्मी ट्रेनिंग', शेयर किया वीडियो इंस्टाग्राम

    सोशल मीडिया

    रिचा चड्डा और अली फजल अपने प्रोडक्शन में बनाएंगे फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' मुंबई
    करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस के 14 नए फिल्म निर्देशकों का दिया परिचय मुंबई
    अब लैपटॉप से भी कर पाएंगे व्हाट्सऐप वॉइस और वीडियो कॉल, मिला नया फीचर व्हाट्सऐप
    जल्द ही शादी करने जा रहे हैं राहुल वैद्य और दिशा परमार, खुद दी जानकारी मुंबई

    मनोरंजन

    'तांडव' विवाद में अमेजन प्राइम वीडियो ने बिना शर्त के लिखित में मांगी माफी मुंबई
    तेलुगु फिल्म 'वी' में बिना अनुमति साक्षी मलिक की तस्वीर का इस्तेमाल, कोर्ट ने हटवाया सीन मुंबई
    सुनील शेट्टी ने प्रोडक्‍शन कंपनी के खिलाफ दर्ज करवायी श‍िकायत, फिल्म पोस्टर पर है विवाद मुंबई
    'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के फीमेल वर्जन में नजर आ सकती हैं आलिया भट्ट बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    कोई है 12वीं पास तो कोई कभी नहीं गई स्कूल, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण
    मेघना गुलजार पर भड़के हरिंदर सिक्का, बोले- मेरी किताब पर फिल्म बनाकर मुझे क्रेडिट नहीं दिया बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExclusive: 'राजी' को लेकर मेघना गुलजार पर भड़के हरिंदर सिक्का, कही ये बड़ी बातें नेपोटिज्म
    लॉन्च हुआ 'सड़क 2' का ट्रेलर, कुछ ही घंटों बाद मिले लाखों डिस्लाइक्स बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025