LOADING...
थलापति विजय का जवाब, बोले- मेरी तकलीफों की चिंता मत करो, मैं खुद संभाल लूंगा
तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय ने कही ये बात

थलापति विजय का जवाब, बोले- मेरी तकलीफों की चिंता मत करो, मैं खुद संभाल लूंगा

Mar 08, 2026
11:35 am

क्या है खबर?

तमिल सुपरस्टार और 'जन नायकन' के अभिनेता थलापति विजय इन दिनों अपनी पत्नी संगीता सोर्णलिंगम के साथ तलाक और कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में विजय ने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए उन्हें शांत रहने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि वो अपनी मुश्किलों को खुद सुलझाने में सक्षम हैं। अभिनेता ने साफ किया कि उनके फैंस को उनकी निजी या पेशेवर समस्याओं को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बयान

"मेरे आसपास के विवादों की चिंता ना करें"

एक हालिया महिला सम्मेलन को संबोधित कर विजय ने किसी का नाम लिए बिना अपने आसपास चल रहे विवादों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने प्रशंसकों का ढांढस बांधते हुए कहा, "मेरे इर्द-गिर्द चल रही हालिया समस्याओं को लेकर आप चिंता न करें। ये मुद्दे आपका समय बर्बाद करने के लायक भी नहीं हैं। मैं इन्हें खुद संभाल लूंगा। मुझे सबसे ज्यादा दुख तब होता है, जब मैं अपनी समस्याओं के कारण आप लोगों को दुखी या तनाव में देखता हूं।"

याचिका

पत्नी संगीता की याचिका के बीच विजय का बयान चर्चा में

विजय का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब उनकी पत्नी संगीता सोर्णलिंगम द्वारा नई याचिका दायर करने की खबरें सुर्खियाें में हैं। संगीता की मांग है कि उन्हें या तो वैवाहिक घर में रहने की अनुमति दी जाए या उनके लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की जाए। याचिका के अनुसार, विजय ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर संगीता अलगाव के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाती हैं तो उन्हें उस घर में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Advertisement

मांग

पत्नी ने की उचित गुजारा भत्ता और घर की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने न केवल रहने के अधिकार, बल्कि एक उचित और स्थायी गुजारा भत्ता के भुगतान की भी अपील की है। उन्होंने अदालत से अंतरिम राहत मांगी है ताकि कानूनी कार्यवाही के दौरान उन्हें बिना घर के न रहना पड़े। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि विजय-संगीता आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला कर चुके हैं, जिसके लिए अभिनेता कथित तौर पर 250 करोड़ रुपये का हर्जाना देने के लिए तैयार हो गए थे।

Advertisement

रिश्ता

लोकप्रिय अभिनेऋी तृषा कृष्णन के साथ विजय के अफेयर की अफवाहें तेज

तलाक की खबरों के बीच पिछले दिनों विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन को एक साथ एक शादी में शामिल होते देखा गया। दोनों वेन्यू पर साथ पहुंचे और साथ ही वहां से निकले। इस मुलाकात के बाद उनके अफेयर की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया। इस आग में घी डालने का काम विजय के बॉडीगार्ड के एक पोस्ट ने किया, जिससे कयास लगने लगे कि उन्होंने इशारों -इशारों में विजय-तृषा के रिश्ते पर मोहर लगा दी है।

Advertisement