LOADING...
थलापति विजय की शादी टूटने की कगार पर, पत्नी संगीता ने डाली तलाक की अर्जी
थलपति विजय की शादी संकट में

थलापति विजय की शादी टूटने की कगार पर, पत्नी संगीता ने डाली तलाक की अर्जी

Feb 27, 2026
05:31 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ थलापति विजय की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विजय की पत्नी संगीता ने अभिनेता पर 'बेवफाई' का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दी है। 26 साल पुराने इस रिश्ते में आई दरार की खबर ने न केवल उनके फैंस को झकझोर दिया है, बल्कि ये कानूनी लड़ाई अब चेन्नई के फैमिली कोर्ट तक पहुंच गई है।

नोटिस

विजय को नोटिस जारी, 20 अप्रैल को पेश होने का आदेश

संगीता सोर्णलिंगम ने फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अभिनेता पर 'बेवफाई' (धोखा देने) का आरोप लगाते हुए अलग होने की मांग की है। विजय और संगीता की शादी अगस्त, 1999 में हुई थी और उनके 2 बच्चे हैं। तलाक की याचिका चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर की गई है। अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए विजय को नोटिस जारी किया है और उन्हें 20 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।

आरोप

संगीता ने लगाया बड़ा आरोप

संगीता द्वारा दायर याचिका के अनुसार, उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया है। संगीता के मुताबिक, उन्हें इस रिश्ते के बारे में 2021 में पता चला था। याचिका में कहा गया है कि पति के इस रिश्ते की जानकारी मिलने के बाद ही उन्होंने कानूनी रूप से अलग होने (तलाक) का फैसला किया। इसी खुलासे ने उनके 26 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

वादाखिलाफी

विजय ने महिला को नहीं छोड़ा, तोड़ा वादा- आरोप

याचिका में आरोप लगाया गया है कि जब विजय के इस रिश्ते का पता चला तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि वाे इस संबंध को खत्म कर देंगे, लेकिन संगीता का कहना है कि विजय ने अपना वादा नहीं निभाया और वो रिश्ता बिना किसी पछतावे के कथित तौर पर जारी रहा। यही आरोप संगीता की तलाक याचिका का मुख्य आधार हैं। उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम की धारा 27(1)(a) और धारा 27(1)(a) के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement

रिश्ता

शादी से पहले विजय की बड़ी प्रशंसक थीं संगीता

कानून उन आधारों पर शादी खत्म करने की अनुमति देता है, जिनमें शादी के बाहर संबंध और मानसिक क्रूरता शामिल हैं। संगीता ने अपनी याचिका में इन दोनों ही आधारों का हवाला दिया है। मामला अभी कोर्ट में है। कोर्ट ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं सुनाया है। बता दें कि संगीता एक बड़े उद्योगपति की बेटी हैं, जो शादी से पहले विजय की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं। दोनों ने 25 अगस्त, 1999 में लव मैरिज की थी।

Advertisement