OpenAI ने ChatGPT के एडल्ट मोड को फिर किया स्थगित, जानिए क्या है वजह
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने ChatGPT के एडल्ट मोड फीचर के लॉन्च को स्थगित कर दिया है। यह फीचर वेरिफाइड वयस्क यूजर्स को कामुक और अन्य एडल्ट कंटेंट तक पहुंच प्रदान करेगा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने अक्टूबर में इस फीचर की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि दिसंबर में आयु-प्रतिबंध को लागू करने के साथ वेरिफाइड वयस्कों के लिए उनके लिए एडल्ट कंटेंट तक पहुंच की अनुमति देंगे।
कारण
इस कारण टाला लॉन्च
OpenAI के प्रवक्ता ने एक्सियोस को बताया कि कंपनी एडल्ट मोड के लॉन्च को टाल रही है, ताकि उन कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके, जो इस समय अधिक यूजर्स के लिए उच्च प्राथमिकता वाले हैं।" उन्होंने कहा, "हम अब भी वयस्कों के साथ वयस्कों जैसा व्यवहार करने के सिद्धांत में विश्वास रखते हैं, लेकिन इस अनुभव को सही ढंग से देने में और समय लगेगा।" यह स्पष्ट नहीं है कि यह देरी कितने समय तक चलेगी।
फायदा
दूसरी बार हुआ ऐसा
AI कंपनी ने कहा कि उसे पता है कि लोग एडल्ट मोड चाहते हैं और वह यह फीचर उपलब्ध कराएगा। अधिक समय लेने से उसे कम उम्र के यूजर्स के लिए आयु पूर्वानुमान और सुरक्षा उपायों को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस फीचर को दिसंबर में लॉन्च किया जाना था, लेकिन तब ऑल्टमैन ने कोड रेड घोषित कर टीमों को ChatGPT के मुख्य अनुभव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा था। इस कारण इसे टाल दिया गया।