LOADING...
'जन नायकन' निर्माताओं को याचिका वापस लेने पर मिली मंजूरी, रिव्यू के लिए गई फिल्म
'जन नायकन' विवाद में आया अहम फैसला

'जन नायकन' निर्माताओं को याचिका वापस लेने पर मिली मंजूरी, रिव्यू के लिए गई फिल्म

Feb 10, 2026
12:13 pm

क्या है खबर?

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' काफी समय से कानूनी लड़ाई लड़ रही थी। 9 जनवरी को फिल्म के निर्माता KVN प्रोडक्शन ने मद्रास हाई कोर्ट में सेंसर बोर्ड के खिलाफ दायर रिट याचिका को वापस लेने के लिए अपील की थी। जस्टिस पीटी आशा ने 10 जनवरी को सुनवाई करते हुए निर्माताओं की अपील को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने यह भी कहा कि सेंसर बोर्ड एक संशोधन समिति द्वारा फिल्म की समीक्षा करने के लिए स्वतंत्र है।

उम्मीद

फिल्म की रिलीज का रास्ता खुलने की उम्मीद

'जन नायकन' निर्माताओं ने 9 फरवरी को मद्रास हाई कोर्ट को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि सेंसर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की बजाए वह फिल्म को समीक्षा समिति के पास भेजने का विकल्प चुनना चाहते हैं। जस्टिस पीटी आशा की एकल पीठ ने उनके पक्ष में फैसला दिया है। निर्माताओं ने उम्मीद जताई है कि अदालत के इस फैसले के बाद 'जन नायकन' की रिलीज का रास्ता जल्द से जल्द खुल सकेगा।

आपत्ति

भारतीय सेना से संबंधित दृश्यों पर जताई गई थी आपत्ति

9 जनवरी को रिलीज होने वाली 'जन नायकन' CBFC से प्रमाणपत्र न मिलने के कारण अधर में लटक गई थी। दरअसल, बोर्ड ने फिल्म में दिखाए गए भारतीय सेना से संबंधित दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। इसके अलावा हिंसा और धर्म के चित्रण को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई थी। अब जब फिल्म रिव्यू के लिए समीक्षा समिति के पास गई है, तो संभावना है कि निर्माता बोर्ड से प्रमाणन प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध कर सकते हैं।

Advertisement