NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में 14 दिन के लिए बढ़ी शीजान खान की हिरासत
    अगली खबर
    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में 14 दिन के लिए बढ़ी शीजान खान की हिरासत
    14 दिनों के लिए बढ़ी शीजान खान की हिरासत

    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में 14 दिन के लिए बढ़ी शीजान खान की हिरासत

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 31, 2022
    03:02 pm

    क्या है खबर?

    टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या के मामले में उनके पूर्व बॉयफ्रेंड और सह-कलाकार शीजान खान की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं।

    तुनिषा की आत्महत्या के बाद से ही शीजान पुलिस हिरासत में हैं।

    शनिवार को वसई कोर्ट ने शीजान की हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।

    शनिवार को ही उनकी हिरासत की अवधि खत्म हो रही थी।

    पुलिस का कहना है कि शिजान पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

    आरोप

    जांच में सहयोग नहीं कर रहे शीजान

    पुलिस ने कोर्ट से शीजान खान की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी।

    टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस का कहना है कि शीजान पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं और बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं।

    हाल ही में पुलिस को उनकी एक अन्य गर्लफ्रेंड के बारे में भी पता चला है। शीजान ने उसके साथ हुए व्हाट्सऐप चैट भी डिलीट कर दिए थे।

    पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

    जांच

    जांच में अब तक क्या-क्या हुआ?

    पुलिस ने शीजान के पास से तीन फोन जब्त किए हैं।

    तुनिषा-शीजान के बीच क्या बातचीत हुई, यह जानने के लिए पुलिस ने शीजान के फोन से व्हाट्सऐप चैट हासिल कर ली है।

    इस दौरान शीजान की एक अन्य गर्लफ्रेंड होने की भी बात सामने आई थी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस दिन तुनिषा ने खुदकुशी की, उस दिन शीजान ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड से तकरीबन एक घंटा बात की थी।

    पुलिस अब इस मामले की भी जांच कर रही है।

    मां के आरोप

    तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए आरोप

    शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुनीषा की मां वनीता शर्मा ने शीजान पर कई आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा, "उस दिन (24 दिसंबर) जब शीजान ने मेकअप रूम का दरवाजा तोड़ा, हो सकता है मेरी बेटी जिंदा हो, लेकिन शीजान ने उसे वहीं मरने के लिए छोड़ दिया हो। शीजान ऐसा ही है, उसने तो ब्रेकअप वाले दिन भी मेरी बेटी को थप्पड़ जड़ा था।"

    उन्होंने मांग की कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि उस दिन क्या हुआ था।

    घटना

    24 दिसंबर को तुनिषा ने की थी आत्महत्या

    24 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे 'अलीबाबा' में शहजादी मरियम का किरदार निभाने वालीं तुनिषा ने आत्महत्या कर ली थी।

    तुनिषा की मौत की खबर आने के बाद उनकी मां ने शो के को-स्टार शीजान के खिलाफ FIR दर्ज कराई और उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उसके बाद पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया।

    मुंबई के ACP चंद्रकांत जाधव ने बताया कि मौत से 15 दिन पहले तुनिषा-शीजान का ब्रेकअप हुआ था।

    परिचय

    कौन हैं शीजान खान?

    शीजान, टीवी सीरियल 'अलीबाबा' में तुनिषा के साथ काम करते थे।

    शीजान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक 'जोधा अकबर' से की थी।

    2016 में उन्होंने 'सिलसिला प्यार का' में काम किया। 2017 में वह धारावाहिक 'चंद्र नंदिनी' में नजर आए।

    उन्होंने 2018 में धारावाहिक 'पृथ्वी वल्लभ' में एक्टिंग की। इसके बाद वह 'तारा फ्रॉम सतारा' और 'नजर 2' में दिखे।

    तुनिषा से पहले शीजान का नाम 'कुंडली भाग्य' से मशहूर हुईं अभिनेत्री मृणाल सिंह से भी जुड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तुनिषा शर्मा
    मुंबई पुलिस
    क्राइम समाचार
    टीवी शो

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    तुनिषा शर्मा

    टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या, सेट पर फांसी लगाकर दी जान टीवी शो
    कौन हैं शीजान खान, जिन्हें तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में किया गया गिरफ्तार? आत्महत्या
    तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने; पुलिस ने कोर्ट से मांगी शीजान की कस्टडी आत्महत्या
    तुनिषा का 10 दिन पहले मां के सामने छलका था दर्द, कही थी धोखे की बात टीवी शो

    मुंबई पुलिस

    परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- भारत में ही हूं, कहीं भागने का इरादा नहीं महाराष्ट्र
    कोर्ट ने कंगना को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा, जानिए मामला बॉम्बे हाई कोर्ट
    मुंबई पुलिस ने नष्ट की 3,000 किलो से अधिक ड्रग्स, क्या है इसकी प्रक्रिया? मुंबई
    क्या है 'बुल्ली बाई' ऐप प्रकरण, जिसकी सरगना को उत्तराखंड से किया गया है गिरफ्तार? मुंबई

    क्राइम समाचार

    अमेरिका: कोलोराडो स्प्रिंग्स के LGBTQ नाइट क्लब में गोलीबारी, 5 की मौत और 18 घायल अमेरिका
    उत्तर प्रदेश: पूर्व प्रेमिका की हत्या कर किए 6 टुकड़े, एनकाउंटर में आरोपी को लगी गोली उत्तर प्रदेश
    राजस्थान: उदयपुर में फंदे से झूलते मिले एक ही परिवार के 6 लोगों के शव राजस्थान
    श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब का अदालत में कबूलनामा, कहा- जो भी किया गुस्से में किया हत्या

    टीवी शो

    अब्दु रोजिक की टीम ने बिग बॉस के घर में हुए भद्दे प्रैंक पर जताई नाराजगी अब्दु रोजिक
    रितेश देशमुख के जन्मदिन पर जानिए जेनेलिया डिसूजा से उनकी पहली मुलाकात का अनसुना किस्सा रितेश देशमुख
    बिग बॉस 16: टीना-सुम्बुल में हुई नोकझोंक, कैप्टन बनने से पहले ही फायर हुए ये सदस्य बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: सौंदर्या और एमसी स्टैन के साथ इस प्रतियोगी को मिली कप्तान की गद्दी बिग बॉस 16
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025