NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का नया पोस्टर जारी, एक्शन लुक हुआ वायरल
    मनोरंजन

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का नया पोस्टर जारी, एक्शन लुक हुआ वायरल

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का नया पोस्टर जारी, एक्शन लुक हुआ वायरल
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 01, 2022, 02:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का नया पोस्टर जारी, एक्शन लुक हुआ वायरल
    सामने आया 'पठान' का नया पोस्टर

    शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर उनके प्रशंसक उत्साहित हैं। साल 2018 के बाद 'पठान' से वह बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अपने चहेते स्टार की वापसी का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब शाहरुख ने ऐक्शन से भरा फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है जिसमें शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम तेज-तर्रार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

    शाहरुख ने शेयर किया हिंदी, तमिल और तेलुगु पोस्टर

    शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर 'पठान' का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहरुख, दीपिका और जॉन हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में शाहरुख ने लिखा, 'पेटी बांध ली है? तो चलें! पठान के आने में 55 दिन बाकी हैं। YRF50 के साथ आप भी इसका जश्न मनाएं। इसे आप 25 जनवरी 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघर में देख सकते हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।'

    'पठान' का नया पोस्टर

    Instagram post

    A post shared by iamsrk on December 1, 2022 at 1:55 pm IST

    पिछले महीने जारी हुआ 'पठान' का टीजर

    पिछले महीने जारी हुआ 'पठान' का टीजर

    पिछले महीने शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर 'पठान' का टीजर जारी किया गया था। टीजर में शाहरुख तेज-तर्रार ऐक्शन अंदाज में नजर आए हैं। फिल्म में वह एक जासूस पठान की भूमिका में हैं जो किसी मिशन पर है। इस मिशन के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। फिल्म में शाहरुख और जॉन एक दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे। टीजर में दीपिका का ग्लैमरस के साथ ऐक्शन अंदाज भी दिखाई दे रहा है।

    फिल्म के लिए शाहरुख ने ली है कड़ी ट्रेनिंग

    'पठान' के ऐक्शन के लिए शाहरुख ने दो साल की कड़ी ट्रेनिंग ली है। शाहरुख के ट्रेनर प्रशांत सुभाष के हवाले से इस ट्रेनिंग के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं। प्रशांत ने बताया था कि 'पठान' में अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए शाहरुख ने ट्रेनिंग के दौरान काफी वेट लिफ्टिंग की है। अभिनेता बहुत सारे सर्किट ट्रेनिंग और कार्डियो वर्कआउट करते थे। बकौल प्रशांत इस ट्रेनिंग के दौरान शाहरुख घायल भी हो गए थे।

    अगले साल आएंगी शाहरुख की तीन फिल्में

    'पठान' के अलावा अगले साल शाहरुख की दो अन्य फिल्में भी रिलीज होंगी। वह एटली की फिल्म 'जवान' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म जून में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। इसके बाद शाहरुख साल के अंत में 'डंकी' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार शाहरुख और तापसी पन्नू की जोड़ी दिखाई देगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बुधवार को शाहरुख ने बताया कि उन्होंने सऊदी अरब में 'डंकी' का शेड्यूल पूरा कर लिया है। बता दें कि यह सऊदी में शूट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है।

    पोल
    आप शाहरुख की आने वाली किस फिल्म के लिए उत्साहित हैं?
    जवान
    24.18%
    पठान
    68.13%
    डंकी
    7.69%
    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    बहुत बढ़िया! यह भी पढ़ें

    शाहरुख की फिल्म 'जवान' रिलीज से पहले विवादों में आई, लगा कहानी चोरी करने का आरोप

    बहुत बढ़िया! यह भी पढ़ें

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बन सकता है सीक्वल

    बहुत बढ़िया! यह भी पढ़ें

    शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट जारी

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    जॉन अब्राहम

    ताज़ा खबरें

    फिल्म 'कांतारा' का बनेगा प्रीक्वल, ऋषभ शेट्टी ने खुद किया ऐलान कांतारा फिल्म
    राखी सावंत पति आदिल खान के खिलाफ पहुंचीं पुलिस स्टेशन, दर्ज करवाई FIR राखी सावंत
    फ्री फायर मैक्स: 7 फरवरी के लिए कोड जारी, रिडीम कर पाएं फ्री गिफ्ट फ्री फायर मैक्स
    लेम्बोर्गिनी ने V12 इंजन के साथ पेश की इनवेंसिबल और ऑटेंटिका कारें, जानिए इनकी खासियत लेम्बोर्गिनी

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका-प्रभास की 'प्रोजेक्ट K' दो भागों में होगी रिलीज, 'बाहुबली' की तर्ज पर बन रही फिल्म प्रभास
    'पठान' की सफलता के बीच शाहरुख खान ने मीडिया को किया संबोधित, कही ये बात शाहरुख खान
    भायंदर: 'पठान' की स्क्रीनिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, 9 गिरफ्तार पठान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने मचाया धमाल, भारत में जल्द पार करेगी 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पठान फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ मल्होत्रा कितने पढ़े लिखे हैं? उनके परिवार के बारे में भी जानिए सिद्धार्थ मल्होत्रा
    परेश रावल को बड़ी राहत, बंगालियों पर टिप्पणी मामले में दर्ज FIR रद्द करने के आदेश परेश रावल
    अक्षय के पैरों के नीचे दिखा भारत का नक्शा तो लोगों ने किया ट्रोल, जानिए मामला अक्षय कुमार
    कियारा आडवाणी इतनी संपत्ति की हैं मालकिन, जानिए लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन कियारा आडवाणी

    शाहरुख खान

    पठान: पाकिस्तान में अवैध तरीके से दिखाई जा रही थी फिल्म, सेंसर बोर्ड ने लिया एक्शन पठान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की 'पठान' ने दुनियाभर में पार किया 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर पठान फिल्म
    'दंगल' के करीब 'पठान', इस हफ्ते बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म पठान फिल्म

    जॉन अब्राहम

    'पठान' बॉक्स ऑफिस पर रच रही इतिहास, अब तक तोड़े ये रिकॉर्ड पठान फिल्म
    लद्दाख: 'पठान' दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले सिनेमाघर में दिखाई गई शाहरुख खान
    'पठान' रिव्यू: शाहरुख खान की वापसी का जश्न है फिल्म, एक्शन के ओवरडोज ने बिगाड़ा खेल दीपिका पादुकोण
    'पठान' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, पहली स्क्रीनिंग के बाद जोड़े गए 300 शो शाहरुख खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023