NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट जारी
    मनोरंजन

    शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट जारी

    शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट जारी
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 19, 2022, 06:37 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट जारी
    शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की 'डंकी' की रिलीज डेट जारी

    शाहरुख खान पिछले कुछ समय से राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन इस प्रोजेक्ट को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब शाहरुख ने इस फिल्म पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म अगले साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू की एंट्री हो गई है।

    शाहरुख ने ट्विटर पर किया फिल्म का ऐलान

    शाहरुख ने अलहदा अंदाज में फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए 'डंकी' का ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय राजकुमार सर, आप तो मेरे सैंटा क्लॉज निकले। आप शुरू करो, मैं टाइम पर पहुंच जाऊंगा। असल में मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा। मैं आपके साथ काम करके आभारी और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। आपके लिए ला रहे हैं 'डंकी', जो 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी।'

    यहां देखिए शाहरुख का ट्विटर पोस्ट

    Dear @RajkumarHirani sir, Aap toh Mere Santa Claus nikle. Aap shuru karo main time pe pahunch jaunga. actually main toh set par hi rehne lagunga. Feeling humbled excited to finally work with you.Bringing to you all #Dunki in cinemas on 22nd December 2023https://t.co/KIqj8LfJEg

    — Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 19, 2022

    दर्शकों को रोमांचित कर रहा अनाउंसमेंट वीडियो

    दर्शकों को रोमांचित कर रहा अनाउंसमेंट वीडियो

    अनाउंसमेंट वीडियो काफी दिलचस्प है और यह फिल्म के प्रति दर्शकों को रोमांचित करता है। इसमें शाहरुख का स्वैग देखते ही बन रहा है। इसकी शुरुआत राजकुमार की फिल्मों के पोस्टरों से भरी एक दीवार से होती है। इस वीडियो में शाहरुख राजकुमार की 'मुन्नाभाई MBBS', 'संजू' और 'पीके' जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों की प्रशंसा करते दिखे हैं। इसके बाद वह राजकुमार से कहते हैं, "मेरे लिए भी कुछ ऐसा है क्या।"

    फिल्म का लेखन और निर्देशन करेंगे राजकुमार

    इस प्रोजेक्ट का ऐलान होते ही शाहरुख के फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं। शाहरुख पहली बार इस फिल्म में राजकुमार के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार ही कर रहे हैं। राजकुमार, ​​अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने मिलकर फिल्म का लेखन किया है। राजकुमार और शाहरुख की पत्नी गौरी खान फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी। इसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। इसके अगले शेड्यूल को पंजाब में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा।

    गैरकानूनी इमिग्रेशन पर आधारित होगी फिल्म

    खबरों की मानें तो शाहरुख की यह फिल्म गैरकानूनी इमिग्रेशन पर आधारित होगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म डंकी फ्लाइट पर केंद्रित होगी। जब आप किसी देश की सीमा में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करते हैं, तो उसे 'डंकी फ्लाइट' कहा जाता है। शायद इसलिए इस फिल्म का शीर्षक 'डंकी' रखा गया है। पंजाब में यह शब्द काफी प्रचलित है। यह फिल्म भी पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'डंकी' में पहली बार तापसी शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी को साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। इससे पहले शाहरुख के प्रोडक्शन वाली फिल्म 'बदला' में तापसी ने काम किया था।

    इन फिल्मों में भी मौजूदगी दर्ज कराएंगे शाहरुख

    अंतिम बार शाहरुख को 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म को कोई खास सफलता नहीं मिली थी। अब वह 'पठान' के जरिए रूपहले पर्दे पर वापसी करेंगे। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। सलमान खान की 'टाइगर 3' में शाहरुख छोटी, लेकिन एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। वह साउथ निर्देशक एटली की अगली फिल्म को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    राजकुमार हिरानी
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    फरहान अख्तर ने की पुष्टि, बंद नहीं हुई प्रियंका, आलिया और कैटरीना की 'जी ले जरा' फरहान अख़्तर
    संजय राउत को शिवसेना संसदीय दल के नेता पद से हटाया गया, जानें किसे मिली जिम्मेदारी एकनाथ शिंदे
    #NewsBytesExplainer: स्पॉटिफाई ने क्यों हटा दिए जी म्यूजिक के गाने, क्या है दोनों कंपनियों का विवाद? #NewsBytesExplainer
    तमिलनाडु: मुख्यमंत्री स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, श्रीलंका से मछुआरों को छुड़ाने की अपील तमिलनाडु

    बॉलीवुड समाचार

    शेखर सुमन के बहनोई लापता, अभिनेता ने CBI से लगाई गुहार बिहार
    सलमान खान को धमकी मामले में पुलिस का खुलासा, ब्रिटेन से है ईमेल का कनेक्शन सलमान खान
    जानिए 'मुगल-ए-आजम' के निर्देशक के आसिफ की कहानी, जिन पर फिल्म बना रहे तिग्मांशु धूलिया आगामी फिल्में
    कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत संदेश, दुश्मनों से मांगी माफी कंगना रनौत

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान ने अलग अंदाज में किया 'पठान' के OTT प्रीमियर का ऐलान, देखिए वीडियो  पठान फिल्म
    'जवान': शाहरुख खान और संजय दत्त बड़े एक्शन सीन के लिए आए साथ, जल्द होगी शूटिंग  संजय दत्त
    शाहरुख और कंगना को वैनिटी वैन उपलब्ध कराने वाले केतन रावल ने बताया- किसे क्या पसंद बॉलीवुड समाचार
    'फाइटर' में दीपिका पादुकोण बनेंगी वायुसेना अधिकारी, इस भूमिका में ये सितारे भी दिखा चुके दमखम  दीपिका पादुकोण

    राजकुमार हिरानी

    शाहरुख के मुरीद हुए हिरानी, बोले- 2 घंटे में पूरी कर दी 2 दिन की शूटिंग  बॉलीवुड समाचार
    'डंकी' के सेट पर प्रशंसकों से मिले शाहरुख खान, वायरल हुआ लुक शाहरुख खान
    लाला अमरनाथ की कहानी पर्दे पर लाने को तैयार राजकुमार हिरानी, शुरू हुई तैयारी  बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख की 'डंकी' सऊदी अरब में शूट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी सऊदी अरब

    आगामी फिल्में

    फिल्म 'गुमराह' का ट्रेलर रिलीज, आदित्य रॉय कपूर के हमशक्ल ने दिया पुलिस को चकमा आदित्य रॉय कपूर
    कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा की पैन इंडिया फिल्म 'KD- द डेविल' में शिल्पा शेट्टी की एंट्री शिल्पा शेट्टी
    'सोरारई पोटरु' का हिंदी संस्करण इस दिन सिनेमाघरों में होगा रिलीज, अक्षय कुमार निभाएंगे अहम किरदार अक्षय कुमार
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का हिस्सा बनेगा एक बॉलीवुड सुपरस्टार पुष्पा 2

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023