NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख की फिल्म 'जवान' रिलीज से पहले विवादों में आई, लगा कहानी चोरी करने का आरोप
    अगली खबर
    शाहरुख की फिल्म 'जवान' रिलीज से पहले विवादों में आई, लगा कहानी चोरी करने का आरोप
    विवादों में आई शाहरुख की 'जवान' (तस्वीर- इंस्टा/@iamsrk)

    शाहरुख की फिल्म 'जवान' रिलीज से पहले विवादों में आई, लगा कहानी चोरी करने का आरोप

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 05, 2022
    08:25 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान एक तरफ जहां फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनकी फिल्म 'जवान' भी कम सुर्खियों में नहीं है। आए दिन इससे जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं।

    अब इस फिल्म के निर्देशक एटली पर कहानी चोरी करने का आरोप लगा है। इसी के साथ दर्शकों के बीच आने से पहले ही यह विवादों से घिर गई है। फिल्म निर्माता मनिकम नारायणन ने एटली के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

    आइए जानते हैं पूरा मामला।

    आरोप

    फिल्म 'पेरारासु' से मिलती है 'जवान' की कहानी?

    फिल्म निर्माता मनिकम ने तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 'जवान' की कहानी 2006 में रिलीज हुई उनकी तमिल फिल्म 'पेरारासु' की ही तरह है।

    'पेरारासु' की कहानी के अधिकार मनिकम के पास हैं। उनका आरोप है कि उनकी मंजूरी लिए बिना एटली ने कहानी कॉपी कर ली है, जो गलत बात है।

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, तमिल काउंसिल के सदस्य मनिकम की शिकायत की जांच 7 नवंबर के बाद करेंगे।

    जानकारी

    ऐसी थी 'पेरारासु'

    2006 में आई विजयकांत की डबल रोल वाली फिल्म 'पेरारासु' जुड़वां भाइयों की कहानी पर आधारित थी, जो बचपन में अलग हो जाते हैं और इसके बाद एक गंभीर स्थिति में एक-दूसरे का सामना करते हैं, वहीं 'जवान' में भी शाहरुख डबल रोल में हैं।

    फिल्म

    'जवान' से जुड़ी जरुरी जानकारियां

    'जवान' का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के जरिए एटली बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। शाहरुख के साथ यह उनकी पहली फिल्म है।

    फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसे अगले 2 जून को रिलीज करने की तैयारी है।

    इस फिल्म में शाहरुख के अलावा साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति भी हैं, वहीं अभिनेत्री नयनतारा भी इसमें एक खास भूमिका निभाने वाली हैं।

    जानकारी

    'जवान' पर पहले भी लगा कॉपी करने का आरोप

    जब 'जवान' का टीजर रिलीज किया गया था, तो शाहरुख के पूरे चेहरे पर बंधी हुई पट्टी वाले लुक को कॉपी करने का आरोप लगा था। 1990 में आई हॉलीवुड फिल्म 'डार्कमैन' में भी अभिनेता लियाम नीसन कुछ ऐसे ही अवतार में नजर आए थे।

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए 'जवान' और 'डार्कमैन' का लुक

    1990 Darkman SRK Jawan pic.twitter.com/jQHGvYK0tl

    — Sameet Thakkar (@thakkar_sameet) June 3, 2022

    अन्य इल्जाम

    कहानी को लेकर पहले भी आरोपों का सामना कर चुके हैं एटली

    यह पहली बार नहीं है, जब एटली पर फिल्म की कहानी कॉपी करने का आरोप लगा है। इससे पहले उनकी पहली फिल्म 'राजा रानी' को मणिरत्नम की 'मौना रागम' से मिलता-जुलता बताया गया था, वहीं उनकी दूसरी फिल्म 'थेरी' को भी 'चिथरियान' जैसा बताया गया था।

    इसके अलावा एटली की फिल्म 'मर्सल' पर भी आरोप लगे थे कि वो कमल हासन की फिल्म 'अबूर्वा सगोथरारगल' से काफी मिलती थी।

    हालांकि, इन आरोपों को कभी साबित नहीं किया जा सका।

    फिल्में

    शाहरुख की ये फिल्में भी हैं लाइन में

    शाहरुख लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म के बाद वह किसी भी फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार दिखाई नहीं दिए।

    हालांकि, उन्हें हाल ही में आईं कुछ फिल्मों में मेहमान भूमिका में देखा गया था। अब शाहरुख लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं।

    'जवान' के अलावा उन्हें 'पठान', 'डंकी' 'और 'टाइगर 3' में भी देखा जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    बॉलीवुड समाचार
    जवान फिल्म
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    शाहरुख खान

    शाहरुख से कैटरीना तक, पार्टियों में डांस करने के लिए कितना वसूलते हैं ये सितारे? सेलिब्रिटी गॉसिप
    आर्यन खान को मिली पासपोर्ट वापस लेने की अनुमति, जमानत के साथ हुआ था जब्त बॉलीवुड समाचार
    जब तक बॉलीवुड में किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, ये डूबेगा ही- विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख ने 'पठान' के लिए ली दो साल की कड़ी ट्रेनिंग, ट्रेनर ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: हैदराबाद की राजकुमारी हैं अदिति राव हैदरी, देखें उनकी ये हिंदी फिल्में अदिति राव हैदरी
    फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा गिरफ्तार, पत्नी पर कार चढ़ाने का आरोप मुंबई
    ऋतिक रोशन की 'फाइटर' की रिलीज डेट फिर खिसकी, अब इस तारीख को आएगी फिल्म ऋतिक रोशन
    लिन लैशराम कौन हैं जिन्हें डेट कर रहे हैं रणदीप हुड्डा? रणदीप हुड्डा

    जवान फिल्म

    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख ने किया एटली की फिल्म 'जवान' का ऐलान, टीजर लॉन्च बॉलीवुड समाचार
    'जवान' में शाहरुख खान के लुक की 'डार्कमैन' से हो रही तुलना बॉलीवुड समाचार
    क्या अगले साल बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे शाहरुख? दाव पर लगे 500 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    क्या 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता के बाद 'जलास्त्र' और 'वानरास्त्र' पर फिल्में बनाएंगे अयान मुखर्जी? आलिया भट्ट
    2 अक्टूबर से शुरू होगा 'दृश्यम 2' का प्रचार; फिल्म के लिए क्यों खास है तारीख? बॉलीवुड समाचार
    सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी सलमान और चिरंजीवी की 'गॉडफादर'- रिपोर्ट नेटफ्लिक्स
    क्या अगले भागों में रणवीर सिंह निभाएंगे 'डॉन' का किरदार? शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025