NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रोहित शेट्टी 'सर्कस' की विफलता और दुर्घटना के बाद हुए भावुक, लिखा प्रेरक पोस्ट
    अगली खबर
    रोहित शेट्टी 'सर्कस' की विफलता और दुर्घटना के बाद हुए भावुक, लिखा प्रेरक पोस्ट
    'सर्कस' और दुर्घटना के बाद भावुक हुए रोहित शेट्टी

    रोहित शेट्टी 'सर्कस' की विफलता और दुर्घटना के बाद हुए भावुक, लिखा प्रेरक पोस्ट

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 12, 2023
    01:06 pm

    क्या है खबर?

    बीते कुछ समय से निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी अच्छे दौर में नहीं हैं। दिसंबर में आई उनकी फिल्म 'सर्कस' फ्लॉप हो गई। इसके बाद हर तरफ से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

    'सर्कस' की विफलता से आगे बढ़कर इन दिनों वह अपनी आने वाली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' (IPF) की शूटिंग कर रहे हैं। इसके सेट पर वह घायल भी हो गए थे।

    अब करियर के इस उतार-चढ़ाव पर रोहित ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

    पोस्ट

    हम फिर उठते हैं जीतने के लिए- रोहित

    रोहित ने इंस्टाग्राम पर 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेट से एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

    उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसके बैकग्राउंड में कुछ गाड़ियां उड़ती हुई दिख रही हैं।

    इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सर्कस से लेकर सेट पर मेरे ऐक्सिडेंट तक, मेरी टीम ने पिछले कुछ हफ्तों में बहुत कुछ सहा है। हम उठते हैं, हम गिरते हैं लेकिन हम फिर उठते हैं न सिर्फ लड़ाई लड़ने के लिए बल्कि जीतने के लिए।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    रोहित का पोस्ट

    A post shared by on

    सिंघम अगेन

    IPF के बाद शुरू करेंगे 'सिंघम अगेन' का काम

    इस पोस्ट में रोहित ने बताया कि वह इन दिनों हैदराबाद में IPF का आखिरी शेड्यूल शूट कर रहे हैं। इसके बाद वह 'सिंघम अगेन' के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे।

    'सर्कस' के प्रमोशन के दौरान रोहित ने 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण की एंट्री का ऐलान किया था। फिल्म में वह लेडी सिंघम के रूप में नजर आएंगी। पहली बार रोहित की कॉप यूनिवर्स में महिला पुलिस का किरदार नजर आएगा।

    अजय देवगन भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

    सर्कस

    'सर्कस' ने किया दर्शकों को निराश

    'सर्कस' की बात करें तो करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल 33 करोड़ रुपये कमा सकी।

    इसके बाद रोहित शेट्टी के साथ ही फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह की भी खूब आलोचना हुई।

    फिल्म पिछले साल 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी। यह पिछले साल की आखिरी बड़ी फिल्म थी। हालांकि, फिल्म न दर्शकों को पसंद आई न क्रिटिक्स को।

    फिल्म में दीपिका और अजय देवगन ने भी कैमियो किया था।

    दुर्घटना

    कार चेज सीन शूट करते हुए घायल हो गए थे रोहित

    बीते शनिवार को रोहित IPF के सेट पर एक कार चेज सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। इसके बाद उनकी टीम उन्हें फौरन अस्पताल लेकर गई।

    रोहित को हाथ में चोट लगी थी जिसके बाद उनका एक छोटा ऑपरेशन भी किया गया।

    रोहित की यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी।

    इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी दिखाई देंगी।

    पोल

    आपको रोहित शेट्टी की कौन सी फिल्में पसंद हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी जानिए:
    अजय देवगन बिना स्क्रिप्ट सुने फिल्म से जुड़ जाते हैं, रोहित शेट्टी का खुलासा अजय देवगन बिना स्क्रिप्ट सुने फिल्म से जुड़ जाते हैं, रोहित शेट्टी का खुलासा
    यह भी जानिए:
    रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' से क्या है रोहित शेट्टी की 'सर्कस' का कनेक्शन? रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' से क्या है रोहित शेट्टी की 'सर्कस' का कनेक्शन?
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शेट्टी
    सर्कस
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर

    रोहित शेट्टी

    'इंडियाज गॉट टैलेंट' के दिव्यांश-मनुराज को रोहित शेट्टी ने दिया 'सर्कस' का ऑफर बॉलीवुड समाचार
    अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार रोहित शेट्टी और सिद्धार्थ, शुरू होने वाली है शूटिंग सिद्धार्थ मल्होत्रा
    'खतरों के खिलाड़ी' के बाद अब रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आएंगी श्वेता तिवारी टीवी जगत की खबरें
    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में सिद्धार्थ के बाद शिल्पा और विवेक ओबेरॉय की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    सर्कस

    क्या 'अंगूर' से प्रेरित है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस'? निर्देशक रोहित शेट्टी ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    रणवीर की 'सर्कस' अगले साल 15 जुलाई को आएगी, 'फोन भूत' से होगा क्लैश कैटरीना कैफ
    'सर्कस' का काम पूरा करते ही जॉन के साथ 'अटैक' की तैयारी करेंगी जैकलीन बॉलीवुड समाचार
    रणवीर अभिनीत 'सर्कस' की रिलीज डेट नहीं हुई घोषित, रोहित शेट्टी ने किया खुलासा रणवीर सिंह

    बॉलीवुड समाचार

    विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का बनेगा सीक्वल, अभिनेता ने की पुष्टि विक्रांत मैसी
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक प्रियंका चोपड़ा
    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला रणबीर कपूर
    ट्विंकल खन्ना ने याद किया किस्सा, जब ऑटोवाले ने सीट के नीचे से निकाला था चाकू ट्विंकल खन्ना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025