Page Loader
अजय देवगन बिना स्क्रिप्ट सुने फिल्म से जुड़ जाते हैं, रोहित शेट्टी का खुलासा
रोहित शेट्टी की फिल्ममेकिंग पर अजय देवगन को है भरोसा

अजय देवगन बिना स्क्रिप्ट सुने फिल्म से जुड़ जाते हैं, रोहित शेट्टी का खुलासा

Dec 26, 2022
11:43 am

क्या है खबर?

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी फिल्म 'सर्कस' का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई है। अब रोहित ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि अभिनेता अजय देवगन बिना स्क्रिप्ट सुने ही उनकी फिल्म से जुड़ जाते हैं। उनका कहना है कि अजय को उन पर काफी भरोसा है। उन्होंने बताया कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंघम' को करने के लिए अजय तुरंत तैयार हो गए थे।

प्रतिक्रिया

'गोलमाल' के बाद अजय ने कभी स्क्रिप्ट नहीं सुनी- रोहित

रोहित ने कहा, "अजय ने 'सिंघम' की स्क्रिप्ट सुनी और हमारी गोवा में सुबह 7 बजे की शिफ्ट थी। वह लंदन से रात को 10 बजे पहुंच गए थे। हमने सुबह 7 बजे के शूट के लिए रात 2 बजे नैरेशन पूरी की। 2:30 बजे उन्हें पता चला कि फिल्म क्या है। 'गोलमाल' के बाद उन्होंने कभी स्क्रिप्ट नहीं सुनी।" रोहित ने आगे बताया कि रणवीर सिंह ने भी 3 सेकेंड के भीतर 'सर्कस' के लिए हामी भर दी थी।