Page Loader
पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे रणवीर-दीपिका? अभिनेता ने दिया इशारा
पर्दे पर जल्द साथ नजर आ सकते हैं रणवीर-दीपिका

पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे रणवीर-दीपिका? अभिनेता ने दिया इशारा

Sep 29, 2022
08:30 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जानें वाली जोड़ियों में से एक हैं। ऑनसक्रीन के साथ ही प्रशंसक उन्हें ऑफस्क्रीन देखना भी काफी पसंद करते हैं। अवॉर्ड फंक्शन के रेड कार्पेट से लेकर, बॉलीवुड की पार्टियों में दोनों साथ नजर आते हैं। प्रशंसकों को उन्हें एक बार फिर से किसी फिल्म में साथ देखने का इंतजार है। अब रणवीर सिंह ने फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए खुशखबरी दी है।

खबर

जल्द साथ नजर आएंगे दीपिका और रणवीर

रणवीर हाल ही में FICCI फ्रेम्स के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कई विषयों पर बात की। उन्होंने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। प्रशंसक जानना चाहते थे कि वे फिर से किसी फिल्म में कब दिखाई देंगे। इसपर रणवीर ने कहा कि वह जल्द ही दीपिका के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह दर्शकों के लिए प्यारा सा सरप्राइज होगा।

बयान

आप सभी के लिए सरप्राइज है- रणवीर

अपने रिश्ते के बारे में रणवीर ने कहा, "टचवुड, 2012 में हमने डेटिंग शुरू की थी। 2022 में हमें साथ आए दस साल हो गए हैं। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है और मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने अपने निजी जीवन में भी उनसे बहुत कुछ सीखा है। आप सभी के लिए एक प्यारा सा सरप्राइज है। आप जल्द ही मुझे उनके साथ देखेंगे। मैं अपनी जिंदगी में उनके लिए काफी कृतज्ञ हूं।"

जोड़ी

इन फिल्मों में दिखी थी रणवीर और दीपिका की जोड़ी

रणवीर और दीपिका पिछली बार 2021 में आई फिल्म '83' में साथ नजर आए थे। रणवीर और दीपिका सबसे पहले 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' में साथ नजर आए थे। इसके बाद वे 2015 में 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में साथ नजर आए। हालांकि, 'पद्मावत' में दोनों एक-दूसरे के ऑपोजिट नहीं थे। ये दोनों फिल्में भी भंसाली की थीं। 2018 में दीपिका और रणवीर ने इटली में शादी की थी।

आगामी फिल्में

इन फिल्मों में काम कर रहे हैं कलाकार

वर्कफ्रंट की बात करें रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। वहीं दीपिका पादुकोण प्रभास स्टारर 'K-प्रोजेक्ट' में नजर आएंगी। वह अगले साल जनवरी में आने वाली शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में मुख्य भूमिका में दिखेंगी। वह शाहरुख की ही फिल्म 'जवान' में गेस्ट अपियरेंस में नजर आ सकती हैं।

पोल

आप पर्दे पर किसकी जोड़ी ज्यादा पसंद करते हैं?