NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जल्द ही इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
    मनोरंजन

    जल्द ही इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

    जल्द ही इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 05, 2022, 10:43 am 1 मिनट में पढ़ें
    जल्द ही इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
    ये हैं दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में

    दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की दिलकश अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अंदाज से हर किसी को प्रभावित किया है। इस अभिनेत्री ने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 5 जनवरी को वह अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि दीपिका किन-किन फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाली हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों की सूची।

    'पठान'

    शाहरुख और दीपिका ने पहली बार 2007 में 'ओम शांति ओम' में काम किया था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने 2013 में 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 2014 में 'हैप्पी न्यू ईयर' में काम किया था। अब दीपिका और शाहरुख ने 'पठान' के लिए हाथ मिलाया है। यह फिल्म इसी साल दर्शकों के बीच आ सकती है। इस एक्शन फिल्म के साथ लंबे समय बाद शाहरुख इस साल वापसी करेंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

    'गहराइयां'

    दीपिका के साथ एक और फिल्म 'गहराइयां' का नाम जुड़ा है। इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नजर आएंगे। फिल्म 'गहराइयां' इसी महीने 25 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। टीजर मे दीपिका अभिनेता सिद्धांत के साथ इश्क फरमाती दिखी हैं। इसमें लव ट्राएंगल नजर आया है।अनन्या पांडे भी सिद्धांत संग रोमांस करती दिखी थीं। फिल्म उलझे हुए रिश्तों की एक कहानी है। फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है।

    'फाइटर'

    'पठान' के बाद दीपिका ने निर्देशक सिद्धार्थ की एक और फिल्म 'फाइटर' के लिए उनके साथ हाथ मिलाया है। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसमें ऋतिक रोशन और दीपिका दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को दर्शकों के बीच आएगी। 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। ऋतिक अपने फिल्मी करियर में पहली बार पायलट की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

    'द इंटर्न' की हिन्दी रीमेक

    दीपिका 'द इंटर्न' की हिन्दी रीमेक में अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी। फिल्म को चर्चित निर्देशक अमित शर्मा निर्देशित करेंगे। यह 2015 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्‍म 'द इंटर्न' की रीमेक होगी। 'द इंटर्न' में ऐनी हैथवे और रॉबर्ट डी नीरो मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में ऐनी और रॉबर्ट ने जो भूमिका निभाई थी, वही भूमिका दीपिका और अमिताभ निभाने वाले हैं। यह इंटिमेट और रिलेशनशिप पर आधारित फिल्‍म है, जो कि वर्कप्‍लेस के इर्दगिर्द होगी

    'प्रोजेक्ट K'

    दीपिका काफी समय से साउथ निर्देशक नाग अश्विन की अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में भी अमिताभ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। फिल्म को फिलहाल अस्थायी रूप से 'प्रोजेक्ट K' टाइटल दिया गया है। दीपिका ने हाल में हैदराबाद में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसके साथ दीपिका तेलुगु सिनेमा में पदापर्ण करने जा रही हैं। वैजयंती मूवीज फिल्म का निर्माण कर रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में

    दीपिका पादुकोण

    'टाइगर वर्सेस पठान' का हिस्सा बनीं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ, 2024 में शुरू होगी शूटिंग  शाहरुख खान
    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने शुरू की 'फाइटर' के भावुक दृश्य की शूटिंग  ऋतिक रोशन
    टाइम मैगजीन के कवर पर दीपिका पादुकोण, कहा- देश में रहकर विदेश में प्रभाव बनाना है टाइम मैगज़ीन
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' की रिलीज तारीख टली, जानिए इसके पीछे की वजह प्रभास

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ जन्मदिन विशेष
    क्या विजय वर्मा अब नहीं निभाएंगे खलनायक की भूमिका? कहा- मुझे अब रुक जाना चाहिए विजय वर्मा
    दहाड़: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहते हैं 'देवीलाल' गुलशन देवैया  गुलशन देवैया
    अनिल कपूर का खुलासा, कहा- कपिल शर्मा या पंकज त्रिपाठी होते टीवी सीरीज '24' का हिस्सा अनिल कपूर

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: OTT पर देखिए गुलशन देवैया की ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज गुलशन देवैया
    जन्मदिन विशेष: 'जेठालाल' का किरदार निभाने के लिए दिलीप जोशी लेते हैं इतनी फीस  दिलीप जोशी
    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति  करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: बातें जो करण जौहर की फिल्मों को बनाती हैं सबसे अलग करण जौहर

    आगामी फिल्में

    अखिल अक्किनेनी के डूबते करियर को राम चरण का सहारा, फिल्म बनाने की तैयारी राम चरण
    'ब्लडी डैडी': क्या शाहिद को फिल्म के लिए मिले 40 करोड़ रुपये? जानिए कलाकारों की फीस ब्लडी डैडी फिल्म
    शाहिद ने मिलाया मशहूर मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयू से हाथ, कहा- और इंतजार नहीं कर सकता शाहिद कपूर
    निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर बनाएंगे अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म अल्लू अर्जुन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023