NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सामने आया 'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार
    अगली खबर
    सामने आया 'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार
    'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक

    सामने आया 'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 25, 2022
    06:07 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। करीब तीन साल बाद यह शाहरुख की पहली फिल्म होगी। फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट्स अकसर चर्चा में रहते हैं।

    'पठान' में दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। अब दीपिका का पहला लुक भी सामने आ गया है।

    YRF ने एक मोशन पोस्टर के जरिए दीपिका का फर्स्ट लुक जारी किया है जिसमें बंदूक थामें दीपिका का तेज-तर्रार अंदाज नजर आ रहा है।

    पोस्टर

    कैसा है दीपिका का यह पोस्टर?

    इस पोस्टर से साफ है कि 'पठान' में दीपिका का ऐक्शन अवतार देखने को मिलेगा। ब्लैक थीम के इस पोस्टर में उनका लुक और इंटेंस नजर आता है।

    इस पोस्टर काले बैकग्राउंड में दीपिका को बंदूक थामे दिखाया गया है। उनके हाथों में लगा नेलपेंट भी काला है। वहीं, उनके माथे से खून निकल रहा है।

    इस तरह के अंदाज में दीपिका पहले किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उनका ऐक्शन अवतार देखने के लिए प्रशंसक उत्सुक हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    फिल्म में दिखेगा दीपिका का ऐक्शन अवतार?

    She’s ready to shoot it up a notch! Presenting @deepikapadukone in #Pathaan
    Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. #6MonthsToPathaan pic.twitter.com/Hr9woOSlvd

    — Yash Raj Films (@yrf) July 25, 2022

    ऐक्शन

    फिल्म में दिखेगा जबरदस्त ऐक्शन

    पहले शाहरुख और अब दीपिका के लुक से साफ है कि फिल्म में जबरदस्त ऐक्शन देखने को मिलेगा।

    खलनायक के किरदार में जॉन अब्राहम पर्दे पर शाहरुख से भिड़ते दिखेंगे। जॉन और शाहरुख की भिड़ंत दर्शकों के लिए दिलचस्प होगी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के लिए खुद को ढालने के लिए शाहरुख ने दो साल की कड़ी ट्रेनिंग की है। उन्होंने कठिन वर्कआउट के साथ ही कड़े डायट प्लान का भी पालन किया है।

    फिल्म

    बुर्ज खलीफा पर शूट हुआ फिल्म का क्लाइमैक्स

    यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स कर रहा है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

    शाहरुख और दीपिका की साथ में यह चौथी फिल्म है। दीपिका ने शाहरुख की 'ओम शांति ओम' से अपना डेब्यू किया था।

    रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म करीब 200 करोड़ रुपये में बनी है। फिल्म में बॉलीवुड का सबसे बड़ा क्लाइमैक्स सीन दिखाई देगा। इसे दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर शूट किया गया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फिल्म में सलमान खान गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे। चर्चा है कि वह फिल्म में 'टाइगर' फ्रैंचाइजी के अपने किरदार अविनाश राठौड़ के रूप में नजर आएंगे। सलमान की 'टाइगर 3' भी अगले साल रिलीज होगी।

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख, दीपिका

    'पठान' के बाद अगले साल जून में शाहरुख की 'जवान' आएगी। 'जवान' से साउथ की जानीमानी अभिनेत्री नयनतारा डेब्यू कर रही हैं। इसके बाद दिसंबर में शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' के साथ पर्दे पर आएंगे।

    'पठान' के बाद दीपिका साइंस फिक्शन फिल्म 'K प्रोजेक्ट' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और बाहुबली प्रभास नजर आएंगे।

    रिपोर्ट्स के अनुसार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अगले भाग में दीपिक मुख्य भूमिका निभाएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    पठान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    दीपिका पादुकोण

    जल्द ही इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड समाचार
    25 जनवरी को नहीं आएगी दीपिका की फिल्म 'गहराइयां', सामने आई नई रिलीज डेट करण जौहर
    रणवीर सिंह अभिनीत '83' ने भारत में कमाए 100 करोड़ रुपये रणवीर सिंह
    फिल्म 'पठान' में भी अपने सारे स्टंट खुद करेंगी दीपिका बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    तैराक वेदांत माधवन ने तोड़ा रिकॉर्ड, आर माधवन ने शेयर किया वीडियो आर माधवन
    मुराद खेतानी की फिल्म 'अपूर्वा' में मुख्य भूमिका निभाएंगी तारा सुतारिया आगामी फिल्में
    'कॉफी विद करण' पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप, राइटर ने कहा- क्रेडिट तो दे देते करण जौहर
    'ब्रह्मास्त्र 2' में मुख्य भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण, जानें किस किरदार में आएंगी नजर दीपिका पादुकोण

    शाहरुख खान

    शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट जारी बॉलीवुड समाचार
    ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ शाहरुख खान का मन्नत? देखिए तस्वीरें ट्विटर
    'झलक दिखला जा' को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह को किया गया अप्रोच टीवी शो
    क्या प्राइम वीडियो की वेब सीरीज से अपना डेब्यू नहीं कर रहे आर्यन खान? बॉलीवुड समाचार

    पठान फिल्म

    शाहरुख और सलमान 'पठान' के ल‍िए बुर्ज खलीफा पर शूट करेंगे एक्शन सीन बॉलीवुड समाचार
    दुबई में 'पठान' की शूटिंग करते दिखे शाहरुख, वायरल हुआ एक्शन वीडियो बॉलीवुड समाचार
    'पठान' के क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने के बाद शाहरुख ने खुद को किया क्वारंटाइन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    सलमान ने शाहरुख की 'पठान' में कैमियो के लिए फीस लेने से इनकार किया- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025