NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन चर्चित फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर के अलग-अलग रंग
    मनोरंजन

    इन चर्चित फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर के अलग-अलग रंग

    इन चर्चित फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर के अलग-अलग रंग
    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 28, 2021, 02:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इन चर्चित फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर के अलग-अलग रंग
    रणबीर कपूर

    बॉलीवुड में 'रॉकस्टार' और 'संजू' जैसे कई नाम पा चुके रणबीर कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। वह हर किरदार बड़ी शिद्दत से निभाते हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में आगाज करने वाले रणबीर आज यानी 28 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको मुखातिब कराते हैं उनकी आगामी चार फिल्मों से, जिनके जरिए वह फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

    ब्रह्मास्त्र

    'ब्रह्मास्त्र' रणबीर कपूर की आगामी बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर की जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी है, जिसके साथ उनके अफेयर की खबरों से गपशप गली गुलजार रहती है। फिल्म में रणबीर के किरदार के पास एक स्पेशल पावर होगी। यह फिल्म दर्शकों को अद्भुत अनुभव देगी, क्योंकि फिल्म में VFX इफेक्ट ऐसा होगा, जो शायद पहली बार देश में देखने को मिलेगा। अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    शमशेरा

    'शमशेरा' रणबीर कपूर की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 'शमशेरा' यशराज बैनर तले बन रही है। इसमे दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में डकैत के रूप में रणबीर का हटके अवतार दर्शकों को हैरान करेगा। निर्माताओं ने इस फिल्म के जरिए रणबीर को एक बिल्कुल जुदा अवतार में दर्शकों के बीच पेश करने की योजना बनाई है। 'शमशेरा' डकैतों की एक कहानी है। इसमें 70 के दशक का कालखंड दिखाया जाने वाला है।

    लव रंजन की फिल्म

    रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक लव रंजन की अगली फिल्म में भी रणबीर मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। इसमें श्रद्धा कपूर, रणबीर की जोड़ीदार बनी हैं। दोनों ने इस साल जुलाई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। रणबीर और श्रद्धा की यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी। वह काफी समय बाद किसी कॉमेडी ड्रामा में नजर आएंगे। आखिरी बार उनकी सफल कॉमेडी ड्रामा 'अजब प्रेम की गजब कहानी' थी।

    एनिमल

    रणबीर 'एनिमल' नाम की एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म से भी जुड़े हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास होगी, क्योंकि इसमें रणबीर की जोड़ी परिणीति चोपड़ा के साथ बनी है। अनिल कपूर इसमें रणबीर के पिता का किरदार निभाने वाले हैं। 'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप सिंह वांगा इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। यह फिल्म किरदारों के ऐसे उलझे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिससे रणबीर का किरदार एक जानवर की तरह खूंखार बन जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    रणबीर कपूर
    जन्मदिन विशेष

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: क्यों 'स्टारडम' के तले दब जाती है बॉलीवुड लेखकों की पहचान? #NewsBytesExplainer
    आमिर के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म 'महाराजा' ठंडे बस्ते में, यशराज फिल्म्स ने लिया फैसला आमिर खान
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' अब OTT की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक अक्षय कुमार
    विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति की 'मुंबईकर' का ट्रेलर जारी, दिखा मजेदार एक्शन विक्रांत मैसी

    मनोरंजन

    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    अश्विनी अय्यर बनाएंगी हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी और हिमांशु राय पर फिल्म बॉलीवुड समाचार
    वैभवी उपाध्याय ने हादसे के दौरान लगा रखी थी सीट बेल्ट, मंगेतर ने सुनाई आपबीती टीवी जगत की खबरें

    रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर नहीं होंगे किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा, रणवीर सिंह के हाथ लगी फिल्म? रणवीर सिंह
    शक्ति कपूर की फिल्म 'एनिमल' में एंट्री, पर्दे पर लौटेगी बीते जमाने की खलनायकी आगामी फिल्में
    'एनिमल' के पोस्टर में कुल्हाड़ी लिए क्यों दिखे थे रणबीर कपूर? सामने आई नई जानकारी एनिमल फिल्म
    अयान मुखर्जी बनाएंगे 'ये जवानी है दीवानी' का सीक्वल? रणबीर कपूर ने किया खुलासा  अयान मुखर्जी

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: OTT पर देखिए गुलशन देवैया की ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज गुलशन देवैया
    जन्मदिन विशेष: 'जेठालाल' का किरदार निभाने के लिए दिलीप जोशी लेते हैं इतनी फीस  दिलीप जोशी
    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति  करण जौहर
    जन्मदिन विशेष: बातें जो करण जौहर की फिल्मों को बनाती हैं सबसे अलग करण जौहर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023