NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजकुमार राव की पूरी हुई तमन्ना, मिला भगत सिंह बनने का मौका
    अगली खबर
    राजकुमार राव की पूरी हुई तमन्ना, मिला भगत सिंह बनने का मौका
    राजकुमार राव अब निभाएंगे भगत सिंह का किरदार

    राजकुमार राव की पूरी हुई तमन्ना, मिला भगत सिंह बनने का मौका

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 28, 2023
    12:05 pm

    क्या है खबर?

    राजकुमार राव बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने अपने दम पर दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है। वह कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय दे चुके हैं।

    राजकुमार ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और अब उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह बनने का अवसर भी मिल गया है, जिसे निभाना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है।

    आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    उत्साह

    प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं राजकुमार

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार जल्द ही भगत सिंह की भूमिका निभाते दिखेंगे। वह इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और जल्द से जल्द देशभक्त का किरदार पर्दे पर उतारना चाहते हैं।

    हालांकि, अभी यह प्रोजेक्ट शुरुआती चरण में है क्योंकि लेखकों की टीम सिंह के जीवन से जुड़े तथ्यों और पहलुओं पर शोध कर रही है। राजकुमार भी लेखकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं क्योंकि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है।

    माध्यम

    OTT पर लाने की तैयारी

    रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट को OTT प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इसे उसी हिसाब से बनाया जा रहा है।

    टीम इसके लिए ऐसा कंटेंट खंगालने की कोशिश कर रही है, जो इससे पहले कभी दर्शकों के लिए नहीं परोसा गया।

    फिलहाल यह तय नहीं है कि इसे फिल्म की शक्ल दी जाएगी या वेब सीरीज की। अभी कहानी को लेकर शोध चल रही है। इसे तैयार होने में अभी लगभग 6 से 8 महीने लगेंगे।

    भूमिका

    राजकुमार पहले भी निभा चुके वास्तविक जीवन के किरदार

    राजकुमार ने 2012 में फिल्म 'शाहिद' में वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी का जीवन पर्दे पर उतारा था और अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। इस फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता थे।

    2017 में राजकुमार ने वेब सीरीज 'बोस डैड/अलाइव' में सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाया।

    एक इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा था, "मैं भगत सिंह से बेहद प्रभावित हूं। मैं उनका किरदार अपने तरीके से निभाना चाहता हूं।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बड़े पर्दे पर कई कलाकार भगत सिंह बन चुके हैं। फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में सोनू सूद ने ये किरदार निभाया था। फिल्म 'शहीद' में मनोज कुमार, भगत सिंह बने थे। 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन को यह किरदार निभाने का मौका मिला था।

    आगामी फिल्में

    आने वाली हैं राजकुमार की ये फिल्में

    राजकुमार जुलाई के अपनी हिट फिल्म 'स्त्री' के दूसरे भाग 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसमें एक बार फिर उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन भी नजर आएंगे।

    राजकुमार को फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी देखा जाएगा, जिसमें उनकी जोड़ी जान्हवी कपूर के साथ जमी है।

    इसके अलावा वह नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला का जीवन भी पर्दे पर साकार करेंगे। तुषार हीरानंदानी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजकुमार राव
    बॉलीवुड समाचार
    OTT प्लेटफॉर्म
    भगत सिंह

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    राजकुमार राव

    राजकुमार राव ने 'स्त्री 2' को लेकर साझा किया ताजा अपडेट, जल्द शुरू होगी शूटिंग स्त्री फिल्म
    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान भूमि पेडनेकर
    वरुण धवन से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, OTT पर किस्मत आजमा रहे ये अभिनेता शाहिद कपूर
    राजकुमार राव अभिनीत श्रीकांत बोला की बायोपिक इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक श्रीकांत बोला

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान की 'टाइगर 3' का 'एवेंजर्स: एंडगेम' से होगा खास कनेक्शन सलमान खान
    'आदिपुरुष' के निर्माताओं पर FIR दर्ज कराने की मांग, AICWA ने अमित शाह को लिखा पत्र आदिपुरुष फिल्म
    जन्मदिन विशेष: करिश्मा कपूर की बेहतरीन फिल्में, जिनके दम पर उन्होंने किया दिलों पर राज जन्मदिन विशेष
    बाल यौन शोषण पर शरमन जोशी ने की बात, बताया कैसे निपटें अभिभावक शरमन जोशी

    OTT प्लेटफॉर्म

    जियो सिनेमा पर उपलब्ध होंगे HBO के शो, वायाकॉम 18 ने किया करार हॉलीवुड समाचार
    नवाजुद्दीन की 'अफवाह' से पहले OTT पर देखिए सामाजिक मुद्दों को चोट करतीं ये फिल्में नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    वायाकॉम और वार्नर ब्रोस के करार से जियो सिनेमा प्रतिद्वंदियों को कैसे देगा टक्कर? समझें मनोरंजन
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' से 'सिटाडेल' तक, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज प्रियंका चोपड़ा

    भगत सिंह

    जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने भगत सिंह को बताया आतंकी, विवाद शुरू जम्मू-कश्मीर
    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार नरेंद्र मोदी
    #BhagatSingh: स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के बारे में ये बातें कम ही लोग जानते होंगे भारत की खबरें
    रूसी सेना के कैडेट्स ने गाया भारतीय देशभक्ति गीत 'ऐ वतन', देखें वायरल वीडियो रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025