NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचाएंगे मीका सिंह, पहुंचेंगी राखी सावंत
    अगली खबर
    नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचाएंगे मीका सिंह, पहुंचेंगी राखी सावंत
    मीका सिंह रचाएंगे अपना स्वंयवर, राखी सावंत की होगी एंट्री

    नेशनल टीवी पर अपना स्वयंवर रचाएंगे मीका सिंह, पहुंचेंगी राखी सावंत

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 28, 2022
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    सिंगर मीका सिंह इंडस्ट्री के मोस्ट वॉन्टेड बैचलर्स में से एक है। फैंस लंबे समय से मीका की शादी की राह देख रहे हैं और अब खबर आ रही है कि वह नेशनल टेलीविजन पर शादी रचाने की योजना बना रहे हैं।

    राखी सांवत की तरह मीका भी अपनी हमसफर एक रियलिटी शो में खोजने वाले हैं। खबर तो यह भी राखी भी तलाक के बाद चांस मारने के लिए शो में एंट्री करेंगी।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिपोर्ट

    शो में केवल सगाई करेंगे मीका

    टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो मीका जल्द ही अपने स्वयंवर के जरिए टीवी पर धमाकेदार वापसी करेंगे। उनका स्वयंवर आने वाले कुछ महीनों में ऑन एयर किया जाएगा।

    मीका अपने स्वयंवर को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनके लिए देशभर की लड़कियों को खोजा जाएगा। शो के दौरान इन हसीनाओं को मीका संग समय बिताने का मौका मिलेगा।

    आखिर में मीका किसी एक लड़की का चुनाव करेंगे। हालांकि, वह शो में अपनी पसंद की लड़की से केवल सगाई करेंगे।

    चर्चा

    शो में बतौर प्रतियोगी भाग लेंगी राखी

    मीका के स्वयंवर में राखी भी प्रतियोगी के तौर पर एंट्री कर सकती हैं। मीका और राखी का काफी पुराना नाता है। उनकी किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी को लोग आज भी नहीं भुला पाए हैं।

    ऐसे में दर्शक भी मीका के स्वयंवर को देखने के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं। बता दें कि मीका ने अपने जन्मदिन की पार्टी में राखी को किस कर लिया था और राखी मामले को लेकर कोर्ट तक पहुंच गई थीं।

    सितारे

    अभी तक हुए इतने स्वयंवर

    टीवी पर सबसे पहले राखी सावंत का स्वयंवर हुआ था। उन्होंने इलेश पारुंजवाला से सगाई की थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए थे।

    इसके बाद रतन राजपूत का स्वयंवर हुआ था। इसमें उन्होंने अभिनव शर्मा को अपना दूल्हा चुना था। रतन और अभिनव ने शो में सगाई की। हालांकि, एक साल बाद रिश्ता टूट गया।

    फिर राहुल महाजन का स्वयंवर हुआ। उन्होंने डिंपी गांगुली से शादी की। शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    अर्शी खान भी नेशनल टीवी पर अपना दुल्हा ढूंढने वाली हैं। उनके शो का नाम 'आएंगे तेरे सजना' होगा। अर्शी ने पिछले साल साल कहा था कि कोरोना के कारण इस शो की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।

    लोकप्रियता

    संगीत की दुनिया का जाना-माना नाम हैं मीका सिंह

    मीका सिंह पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी के छोटे भाई हैं। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने करीबन हर एक्टर के लिए गाना गया है। फिल्म 'सिम्बा', के गाने 'आंख मारे' में मीका ने अपनी आवाज दी थी।

    इसके अलावा उनके 'आज की पार्टी मेरी तरफ से', 'ढिंका चिका', 'गणपत' और 'मौजा ही मौजा' जैसे कई गाने सुपर-डुपरहिट हुए। मीका खासतौर पर युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी जगत की खबरें
    मीका सिंह
    राखी सावंत

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    टीवी जगत की खबरें

    'बिग बॉस OTT' से बेघर होने के बाद डिप्रेशन की चपेट में आईं नेहा भसीन सोशल मीडिया
    'बिग बॉस 15' में डबल एलिमिनेशन, घर से बेघर हुए रितेश और राजीव अदातिया सलमान खान
    चार साल की कानूनी जंग के बाद एक-दूसरे से अलग हुए विवियन और वाहबिज सेलिब्रिटी गॉसिप
    दिलीप कुमार समेत इन सितारों की जिंदगी का आखिरी साल साबित हुआ 2021 बॉलीवुड समाचार

    मीका सिंह

    पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने लगाया मीका सिंह पर बैन पाकिस्तान समाचार
    क्या सलमान खान पर बॉलीवुड में लग जायेगा बैन? सिने फेडरेशन ने दी चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान में परफॉर्मेंस को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़के मीका सिंह, पत्रकार से किया झगड़ा पाकिस्तान समाचार
    क्या मीका सिंह को डेट कर रही हैं चाहत खन्ना? जानिए सच्चाई बॉलीवुड समाचार

    राखी सावंत

    राखी सावंत दीपक कलाल से करेंगी शादी, शादी के कार्ड का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक सेलिब्रिटी गॉसिप
    राखी सावंत के दोस्त दीपक कलाल की बीच सड़क पर हुई पिटाई, वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तानी झंडे के साथ राखी ने पोस्ट की तस्वीर, ट्रोल हुईं तो दी सफाई बॉलीवुड समाचार
    राखी को मिला 'दादासाहेब फाल्के' तो लोगों ने पूछा- क्या खरीदा है अवॉर्ड? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025