NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करण जौहर की फिल्म 'तख्त' का प्रोजेक्ट नहीं हुआ बंद, बस कुछ समय के लिए टला
    अगली खबर
    करण जौहर की फिल्म 'तख्त' का प्रोजेक्ट नहीं हुआ बंद, बस कुछ समय के लिए टला

    करण जौहर की फिल्म 'तख्त' का प्रोजेक्ट नहीं हुआ बंद, बस कुछ समय के लिए टला

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 03, 2021
    05:07 pm

    क्या है खबर?

    निर्देशक करण जौहर अपनी मेगाबजट फिल्म 'तख्त' को लेकर इस साल सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तख्त' के प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया है।

    इस तरह की खबरें सामने आने के बाद फिल्म निर्माता ने महज इसे अफवाह बताया। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म के प्रोजेक्ट को बंद नहीं किया गया है, बल्कि इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।

    रिपोर्ट

    'तख्त' के प्रोजेक्ट को बंद नहीं किया गया है- करण

    हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को एक सूत्र ने बताया था कि करण जौहर के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इससे पहले कोरोना वायरस के कारण भी इस प्रोजेक्ट का काम बाधित हुआ था।

    अब स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने कहा कि 'तख्त' के प्रोजेक्ट को बंद नहीं किया गया है। केवल कुछ समय के लिए इस प्रोजेक्ट को टाल दिया गया है।

    जानकारी

    मुगल इतिहास पर आधारित है फिल्म की कहानी

    करण जौहर की इस फिल्म में दारा शिकोह और औरंगजेब के बीच उत्तराधिकार की लड़ाई को फिल्माया जाएगा। यह एक मेगाबजट फिल्म होगी, जिसका प्रोडक्शन करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस करेगी।

    विवाद

    पिछले साल विवादों में रही थी यह फिल्म

    पिछले साल 'तख्त' के पटकथा लेखक हुसैन हैदरी को इस प्रोजेक्ट से हटाने की मांग की गई थी। हैदरी ने अपने ट्वीट में 'हिंदू आतंकवाद' जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण विवाद गहराया था।

    उनके उस ट्वीट से हिंदू समुदाय के लोग नाराज हो गए थे। हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। पिछले साल ट्विटर पर '#BoycottTakht' भी ट्रेंड हुआ था।

    प्रोजेक्ट

    करण जौहर बनाएंगे प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म

    निर्देशक करण जौहर प्रेम कहानी पर आधारित सफल फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, करण जल्द ही एक और प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं।

    इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं दिखेंगे।

    दिलचस्प है कि इससे पहले इन दोनों को जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में देखा गया था। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित किया जाएगा।

    जानकारी

    इन फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं करण

    करण जौहर फिलहाल अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। उनके प्रोडक्शन और निर्देशन में बनी कई फिल्में इस साल रिलीज हो सकती हैं। इन दिनों 'सूर्यवंशी', 'दोस्ताना 2', 'रणभूमि', 'शेरशाह', 'ब्रह्मास्त्र', 'जुग जुग जियो' और 'तख्त' को लेकर वह काफी चर्चा में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    तख्त फिल्म

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    करण जौहर

    करण जौहर लाएंगे कटरीना कैफ और विक्की कौशल को पहली बार पर्दे पर साथ? कॉफी विद करण
    सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर आलिया और करण जौहर पर भड़के फैंस, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार
    सुशांत की मौत के बाद सलमान और करण जौहर सहित आठ हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज बॉलीवुड समाचार
    आयुष्मान ने किया था करण जौहर पर बड़ा खुलासा, सिर्फ स्टार्स के साथ करते हैं काम बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    क्या साइना नेहवाल की बायोपिक भी नहीं होगी सिनेमाघरों में रिलीज? साइना नेहवाल
    इस दिन अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है विजय की 'मास्टर' अमेजॉन प्राइम
    शाहरुख खान के प्रोडक्शन की फिल्म में कार्तिक आर्यन निभा सकते हैं लीड रोल शाहरुख खान
    ऑस्कर की रेस में एक और भारतीय फिल्म, 'सूराराई पोटरू' हुई शामिल मनोरंजन

    तख्त फिल्म

    विक्की कौशल की बिल्डिंग में कोरोना पॉजीटिव मिली 11 साल की बच्ची, BMC ने किया सील बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025