NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हिना खान से अक्षय तक, ये भारतीय कलाकार कान्स 2022 में करेंगे शिरकत
    अगली खबर
    हिना खान से अक्षय तक, ये भारतीय कलाकार कान्स 2022 में करेंगे शिरकत
    ये भारतीय कलाकार कान्स 2022 में करेंगे शिरकत

    हिना खान से अक्षय तक, ये भारतीय कलाकार कान्स 2022 में करेंगे शिरकत

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 11, 2022
    09:05 pm

    क्या है खबर?

    इस साल कान्स फिल्म समारोह का आयोजन 17 मई से 26 मई तक चलेगा। यह फिल्म फेस्टिवल का 75वां संस्करण होगा। हर एक साल फ्रांस में इस समारोह का आयोजन किया जाता है।

    इस फेस्टिवल पर दुनियाभर की नजर टिकी हुई है। इसका हिस्सा बनना ही किसी सम्मान से कम नहीं है।

    इस साल बॉलीवुड के कई कलाकार कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखरने वाले हैं।

    आइए उन कलाकारों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    दीपिका पादुकोण

    अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म महोत्सव 2022 के जूरी पैनल की शोभा बढ़ाती हुई नजर आएंगी। जूरी मेंबर के रूप में शामिल होने की जानकारी दीपिका ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

    इस बार वह जूरी के सदस्य के तौर पर समारोह में विजेताओं का चयन करने में एक अहम भूमिका निभाएंगी।

    फ्रांस के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर विंसेंट लिंडन को इस साल जूरी का अध्यक्ष बनाया गया है।

    #2

    अक्षय कुमार

    समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भारत से कान्स में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

    इस प्रतिनिधिमंडल में दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। वह भी समारोह के रेड कार्पेट पर चहलकदमी करते नजर आएंगे। कान्स 2022 में अक्षय की उपस्थिति देखने लायक होगी।

    इस बात में कोई दोराय नहीं है कि फैंस अभी से रेड कार्पेट पर उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं।

    #3

    आर माधवन

    इस साल के महोत्सव में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

    यह एक बायोपिक फिल्म है, जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। उनपर जासूसी का झूठा आरोप लगाया गया था।

    फिल्म में माधवन ने नांबी की भूमिका निभाई है। माधवन द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 मई को प्रदर्शित की जाएगी। इस लिहाज से माधवन की उपस्थिति लाजमी है।

    #4

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    इस कड़ी में अगला नाम नवाजुद्दीन सिद्दीकी का है। उन्होंने बॉलीवुड में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। वह भी कान्स 2022 के रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखरते हुए नजर आ सकते हैं।

    इस फिल्म फेस्टिवल में नवाजुद्दीन का अंदाज देखने लायक होगा। वह इंडस्ट्री के चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिन्हें कान्स 2022 में शामिल होने का अवसर मिला है।

    अभी से इस समारोह में उन्हें देखने के लिए फैंस की बेताबी बढ़ गई है।

    #5

    पूजा हेगड़े

    दिलकश अभिनेत्री पूजा हेगड़े की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। इस अभिनेत्री के लाखों फॉलोअर्स हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं।

    अब पूजा को बहुत जल्द इस साल होने वाले कान्स महोत्सव में देखा जाएगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में उनका नाम शामिल होना गौरव की बात है।

    जिस प्रकार फिल्मों में उन्होंने अपना नाम कमाया, वैसे ही कान्स के रेड कार्पेट पर वह हुस्न का जादू बिखेरती नजर आएंगी।

    #6

    हिना खान

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान एक बार फिर कान्स के रेड कार्पेट पर दिखाई देंगी। उन्होंने 2019 में कान्स के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया था।

    इस दौरान वह सबसे चर्चित भारतीय हस्तियों में से एक थीं। हिना की इंडो-इंग्लिश फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक पोस्टर लॉन्च होने वाला है।

    सभी की निगाहें उन्हीं पर टिकी होंगी। इससे पहले 2019 में उन्होंने इस फेस्टिवल में 'लाइन्स' का पोस्टर लॉन्च किया था।

    #7

    एआर एहमान

    संगीत की दुनिया में मशहूर कंपोजर एआर रहमान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने संगीत से दर्शकों का दिल जीता है।

    खास बात यह है कि वह भी भारतीय प्रतिनिधिमंडल का अहम हिस्सा हैं। कान्स 2022 में बहुत जल्द उन्हें भी शिरकत करते हुए देखा जाएगा।

    संगीत जगत के लिए यह फक्र की बात है कि रहमान इस फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढ़ाने वाले हैं।

    जानकारी

    नयनतारा समेत ये कलाकार भी कान्स 2022 में दिखेंगे

    मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा भी कान्स 2022 में नजर आएंगी। 'बाहुबली' एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी रेड कार्पेट पर जलवा दिखा सकती हैं। इस सूची में दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर और CBFC के अध्यक्ष प्रसून जोशी का नाम भी शामिल है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    कान्स की शुरुआत 20 सितंबर, 1946 को हुई थी। इसमें दुनियाभर की चुनिंदा फिल्मों, डॉक्युमेंट्री को दिखाया जाता है। शुरुआत में फिल्म फेस्टिवल में 21 देशों की फिल्में दिखाई गई थीं। 1950 में चेतन आनंद इंटरनेशनल ज्यूरी में भारत से पहले सदस्य बने थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    अक्षय कुमार
    कान्स फिल्म फेस्टिवल
    एआर रहमान

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    दीपिका पादुकोण

    अत्यधिक बोल्ड सीन के कारण दीपिका, सिद्धांत और अनन्या की फिल्म OTT पर आएगी लेटेस्ट फिल्में
    15 दिसंबर से फिर 'पठान' की शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान शाहरुख खान
    फिल्म '83' के निर्माताओं पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    रणवीर सिंह की फिल्म '83' IMAX वर्जन में नहीं होगी रिलीज रणवीर सिंह

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग के दौरान सेट पर लगी आग बॉलीवुड समाचार
    अक्षय ने किया 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट का ऐलान, होली पर आएगी फिल्म कृति सैनन
    अक्षय कुमार ने मुंबई में खरीदा नया आलीशान अपार्टमेंट, जानिए कीमत मुंबई
    'विश्वासम' की हिन्दी रीमेक के ऑफर को अजय और अक्षय ने ठुकराया बॉलीवुड समाचार

    कान्स फिल्म फेस्टिवल

    कान्स 2022: जूरी में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब होगी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत दीपिका पादुकोण
    दीपिका ही नहीं, ये भारतीय कलाकार भी कान्स महोत्सव में बन चुके हैं जूरी दीपिका पादुकोण

    एआर रहमान

    'मसकली' के रीमिक्स वर्जन से खुश नहीं हैं एआर रहमान, बोले- ओरिजिनल गाने का लुत्फ उठाइए बॉलीवुड समाचार
    एआर रहमान बोले- 'बॉलीवुड गैंग फैला रहा है मेरे खिलाफ अफवाहें', कंगना रनौत ने जताई प्रतिक्रिया नेपोटिज्म
    ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड ने नहीं दिया काम बॉलीवुड समाचार
    ईशान खट्टर की वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' के लिए संगीत देंगे एआर रहमान ईशान खट्टर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025