NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा करने वाले हैं शादी, हार्डी संधू ने की पुष्टि
    अगली खबर
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा करने वाले हैं शादी, हार्डी संधू ने की पुष्टि
    हार्डी संधू ने लगाई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते पर मोहर, जानिए क्या बोले

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा करने वाले हैं शादी, हार्डी संधू ने की पुष्टि

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 31, 2023
    09:47 am

    क्या है खबर?

    परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों खूब सुर्खियाें में हैं। उनका खास रिश्ता आए दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रहा है। वो बात अलग है कि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को अब तक सार्वजनिक नहीं किया है।

    खैर, वे कुछ कहें, उससे पहले ही परिणीति के दोस्त और गायक हार्डी संधू ने उनके रिश्ते की हकीकत सबको बता दी है।

    आइए जानते हैं क्या बोले हार्डी।

    खुलासा

    परिणीति की तलाश पूरी हुई

    DNA को दिए इंटरव्यू में हार्डी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार परिणीति अपना घर बसाने जा रही हैं। मैं उन्हें बहुत शुभकामनाएं देता हूं।"

    उन्होंने कहा, "जब हम 'कोड नेम: तिरंगा' की शूटिंग कर रहे थे तो हम शादी के बारे में चर्चा करते थे और वह कहती थी कि वह तभी शादी करेंगी, जब उन्हें लगेगा कि उन्हें सही लड़का मिल गया है। मैं उन्हें फोन करके शादी की बधाई दे चुका हूं।"

    जानकारी

    'कोड नेम: तिरंगा' से हुई थी परिणीति-हार्डी की दोस्ती

    पहली बार हार्डी और परिणीति इस फिल्म के लिए साथ आए थे। उनकी यह फिल्म तो नहीं चली, लेकिन इसके जरिए दोनों को एक-दूसरे के रूप में अच्छा दोस्त जरूर मिल गया। यह स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी।

    इशारा

    परिणीति-राघव के रिश्ते को कब मिला तूल?

    परिणीति और राघव को मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर देखा गया था। वो पहला दिन था, जब उनके अफेयर की अफवाहें उड़ीं और सोशल मीडिया पर यह लोगों के बीच बातचीत का मुद्दा बन गया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

    इस बीच आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर दोनों को बधाई देकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उसके बाद से परिणीति और राघव के रोके की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं।

    वायरल वीडियो

    सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

    सोशल मीडिया पर पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राघव का नाम सुनते ही परिणीति शरमा गईं। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने परिणीति से राघव संग उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा। इस पर परिणीति कुछ बोलीं नहीं, लेकिन उनकी मुस्कान ने सब बयां कर दिया।

    वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'प्यारी शरमा गई।'

    दूसरे ने लिखा, 'कभी-कभार इंसान की खामोशी और उसकी मुस्कान ही उसका जवाब होते हैं।'

    एक ने लिखा, 'शक्ल बता रही है रिश्ता पक्का है।'

    योजना

    जल्द हो सकता है रोका

    इस बीच ईटाइम्स को अभिनेत्री के करीबी दोस्त ने बताया कि परिणीति और राघव का परिवार जल्द ही एक-दूसरे से मिलने वाला है। इस दौरान परिणीति और राघव के रोके के बारे में बात की जाएगी।

    करीबी दोस्त ने आगे कहा कि यह सच है कि दोनों का रोका हो रहा है, लेकिन तारीख अभी तय नहीं हो पाई है।

    परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा भी राघव से मिलने जल्द ही भारत आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा
    हार्डी संधू
    सेलिब्रिटी की शादी

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    परिणीति चोपड़ा

    'एनिमल' में रणबीर के पिता बनेंगे अनिल कपूर, पत्नी की भूमिका निभाएंगी परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम
    क्या साइना नेहवाल की बायोपिक भी नहीं होगी सिनेमाघरों में रिलीज? बॉलीवुड समाचार
    परिणीति चोपड़ा अभिनीत साइना नेहवाल की बायोपिक 26 मार्च को हो सकती है रिलीज बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन के साथ फिल्म 'सनकी' में नजर आ सकती हैं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड समाचार

    राघव चड्ढा

    AAP ने राघव चड्ढा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब के बाद बनाए गए गुजरात के सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी समाचार
    टीवी पर भड़काऊ बहसें: सुप्रीम कोर्ट ने NBSA से पूछा- कितने एंकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट
    परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम परिणीति चोपड़ा
    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर परिणीति चोपड़ा

    हार्डी संधू

    एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    रिलीज के दिन 100 रुपये में दिखाई जाएगी परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' बॉलीवुड समाचार
    परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' 16 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हो सकती है रिलीज परिणीति चोपड़ा

    सेलिब्रिटी की शादी

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी की रस्मों के दौरान छुए कियारा आडवाणी के पैर, जानिए वजह कियारा आडवाणी
    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हनीमून के लिए जा सकते हैं रोम, जानिए वजह कियारा आडवाणी
    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में शामिल होंगे विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा- रिपोर्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025