NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ
    अगली खबर
    एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ
    एक प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ

    एक खास प्रोजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू ने मिलाया हाथ

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 11, 2022
    12:26 pm

    क्या है खबर?

    परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम किया है। हाल में उन्हें कलर्स के शो 'हुनरबाज' को जज करते हुए देखा गया था।

    अब उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी आई है।

    कहा जा रहा है कि उन्होंने एक खास प्रोजेक्ट के लिए गायक हार्डी संधू के साथ हाथ मिलाया है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से संबंधिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    परिणीति ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

    परिणीति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी दी है।

    उन्होंने अपना और हार्डी का लुक शेयर करते हुए लिखा, 'जल्द आ रहा है। चलिए इसे करते हैं।'

    इन दोनों कलाकारों के लुक को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि उनका यह खास प्रोजेक्ट स्वतंत्रता दिवस से जुड़ा हुआ है।

    परिणीति ने अपने हैशटैग में तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस और भारत को टैग किया है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए परिणीति का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by parineetichopra on August 10, 2022 at 4:35 pm IST

    अटकलें

    क्या म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए परिणीति और हार्डी?

    खबरों की मानें तो परिणीति और हार्डी एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं।

    परिणीति एक अच्छी गायिका भी हैं, इसलिए लोगों को लग रहा है कि वह हार्डी के साथ एक म्यूजिक वीडियो में गायिका के रूप में नजर आएंगी।

    टी-सीरीज ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिणीति की वही तस्वीर शेयर की है, जिसे अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में शेयर किया है। फैंस परिणीति के नए प्रोजेक्ट को लेकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    परिणीति कई फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' का गाना 'माना के हम यार नहीं' गाया था। इस गाने को करोड़ों लोगों ने अपना प्यार दिया। अभिनेत्री ने फिल्म 'केसरी' के गाने 'तेरी मिट्टी' को अपनी आवाज दी थी।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगी परिणीति

    परिणीति ने 2011 में रणवीर सिंह की फिल्म 'लेडिज वर्सेस रिकी बहल' के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'इश्कजादे' आई, जिससे उन्हें असली फेम मिला।

    'शुद्ध देसी रोमांस' में भी उनके काम की सराहना हुई।

    वह सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आने वाली हैं। वह 'केसरी' के बाद अक्षय की एक और फिल्म में दिखाई देंगी।

    परिणीति के इम्तियाज अली की फिल्म में काम करने की भी चर्चा है।

    करियर

    ऐसा रहा हार्डी संधू का करियर

    हार्डी पंजाबी सिनेमा के लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने 'तुम बिन 2', 'बाला' और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।

    हार्डी ने फिल्म '83' के साथ एक्टिंग में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता रणवीर मुख्य भूमिका में थे।

    बता दें कि हार्डी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। दरअसल, एक हादसे के कारण उन्हें क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    परिणीति चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    इस म्यूजिक वीडियो से डेब्यू करेंगे 'तारक मेहता' फेम राज अनादकट टीवी जगत की खबरें
    'समझौता' नहीं किया तो अभिनेताओं ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया- मल्लिका शेरावत मल्लिका शेरावत
    'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी कार्तिक आर्यन
    अजय देवगन की 'सिंघम 3' में दिख सकते हैं सलमान खान सिंघम

    परिणीति चोपड़ा

    फिल्म में साथ काम करेंगी प्रियंका और परिणीति? 'जबरिया जोड़ी' की अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    क्या चरित देसाई को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा? अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा की स्मोकिंग वाली वायरल फोटो पर परिणीति ने दिया रिएक्शन, कहा ये बॉलीवुड समाचार
    मुथैया मुरलीधरन, अभिनव बिंद्रा और पी टी ऊषा समेत इन खिलाड़ियों पर बन रही बायोपिक फिल्में बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025