LOADING...
परिणीति चोपड़ा के "खास दोस्त" राघव चड्ढा से मिलने की तैयारी में बहन प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा जल्द आएंगी भारत, बहन परिणीति चांपड़ा के दोस्त राघव चड्ढा से करेंगी मुलाकात

परिणीति चोपड़ा के "खास दोस्त" राघव चड्ढा से मिलने की तैयारी में बहन प्रियंका चोपड़ा

Mar 30, 2023
07:03 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री परिणीति चाेपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ उनके अफेयर की खबराें से गपशप गली गुलजार हैं। बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा जोराें पर है कि परिणीति और राघव का रोका होने वाला है। अब खबर है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा भी राघव से मुलाकात करने वाली हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

रिपार्ट

जल्द ही भारत का रुख करेंगी प्रियंका

इंडिया टुडे को परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, "प्रियंका जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए भारत आएंगी। इसी बीच वह अपनी बहन परिणीति के साथ-साथ उनके तथाकथित बॉयफ्रेंड राघव से भी मुलाकात करेंगी। दरअसल, उनके परिवार में एक छोटा सा समारोह होने वाला है, जिसके जरिए दोनों के परिवारवाले एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे। प्रियंका इस मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं। दरअसल, अपनी चचेरी बहनों में वह परिणीति के सबसे ज्यादा करीब हैं।

प्रतिक्रिया

राघव का नाम सुनते ही बदल गए परिणीति के चेहरे के भाव

भले ही परिणीति और राघव ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार न किया हो, लेकिन अब उनके परिवार के मेल-मिलाप की खबरें भी आने लगी हैं। सोशल मीडिया पर बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राघव का नाम सुनते ही परिणीति शरमा गईं। दरअसल, एयरपोर्ट पर पैपराजी ने परिणीति से राघव के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा। इसके बाद परिणीति के चेहरे के भाव देखने लायक थे। उनके चेहरे की मुस्कान ने सारी हकीकत बयां कर डाली।

Advertisement

इशारा

बी-टाउन की गलियों में कब मचा शाेर?

परिणीति और राघव को मुंबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई कि उनके बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है। यह खबर तब और पुख्ता हो गई, जब AAP के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई दी। अरोड़ा ने ट्विटर पर राघव और परिणीति की तस्वीर साझा कर लिखा, 'मैं राघव और परिणीति को हार्दिक बधाई देता हूं। उनको ढेर सारा प्यार और खुशी मिले। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।'

Advertisement

लगाव

प्रियंका-परिणीति का रिश्ता

प्रियंका और परिणीति की आपस में खूब बनती है। प्रियंका को परिणीति प्यार से मिमि दीदी बुलाती हैं। दोनों को कई बार एक-दूसरे की तारीफ के कसीदे पढ़ते देखा जा चुका है। परिणीति ने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रियंका से उनकी बातचीत होती रहती है और दोनों एक-दूसरे के साथ हर छोटी से छोटी बात शेयर करती हैं। परिणीति के मुताबिक, प्रियंका हर रोज उनका मनोबल बढ़ाती हैं। परिणीति अपने जीजा निक जोनस के भी बेहद करीब हैं।

जानकारी

फिल्म 'चमकीला' में नजर आएंगी परिणीति

परिणीति जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। परिणीति ने पहली बार दिलजीत और इम्तियाज के साथ काम किया है। हाल ही में उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी की है।

Advertisement