NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन पांच बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा
    अगली खबर
    इन पांच बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा
    सान्या मल्होत्रा की आने वालीं फिल्में

    इन पांच बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 25, 2022
    11:26 am

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।

    आने वाले दिनों में भी वह फिर अपने अभिनय से वाहवाही लूटने को तैयार हैं। सान्या इन दिनो कई फिल्मों पर काम कर रही हैं। आज यानी 25 फरवरी को वह अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं।

    इस खास मौके पर आइए अभिनेत्री की आगामी पांच फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    'लव हॉस्टल'

    सबसे पहले बात करते हैं सान्या की फिल्म 'लव हॉस्टल' की, जो आज ZEE5 पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।

    फिल्म इसलिए भी सान्या के लिए खास है, क्योंकि यह उनके जन्मदिन के मौके पर दर्शकों के बीच आई है।

    इसमें सान्या की जोड़ी अभिनेत्री विक्रांत मैसी के साथ बनी है, वहीं फिल्म में बॉबी देओल भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। बॉबी इस फिल्म में विलेन बने हैं।

    #2

    'सैम बहादुर'

    'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इसमें अभिनेता विक्की कौशल लीड रोल में हैं और सान्या उनकी पत्नी की भूमिका में हैं।

    फिल्म से जुड़कर सान्या न्कहती हैं, "हर सफल आदमी के पीछे एक स्वतंत्र महिला होती है, जो उसे सपोर्ट करती है। यह बहुत गर्व की बात है कि मुझे ऐसी ही एक महिला का किरदार निभाने का मौका मिला है सिलो मानेकशॉ, जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी है।"

    #3

    शाहरुख की अगली फिल्म

    शाहरुख खान काफी समय से साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली की अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

    फिलहाल इस फिल्म का नाम 'लॉयन' रखा गया है। इसमें शाहरुख के साथ साउथ की स्टार नयनतारा नजर आएंगी, वहीं सान्या को भी इसमें एक अहम भूमिका में देखा जाएगा।

    हालांकि, सान्या इसके जरिए पहली बार शाहरुख के साथ काम नहीं कर रही हैं। वह उनके साथ फिल्म 'लव हॉस्टल' में काम कर चुकी हैं। दरअसल, शाहरुख 'लव हॉस्टल' के निर्माता हैं।

    #4

    'हिट- द फर्स्ट केस'

    'हिट' में सान्या की जोड़ी राजकुमार राव के साथ बनी है। यह मिस्ट्री एक्शन ड्रामा तेलुगु में इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है। हिंदी रीमेक का निर्देशन डॉ शैलेश कोलानु ने किया है, जो असल फिल्म के निर्देशक थे।

    इस पर सान्या कहती हैं, "मैंने 'हिट' देखी है और मुझे सचमुच इसका का कॉन्सेप्ट बेहद पसंद आया। तभी तो जब मुझे इस फिल्म के हिंदी रीमेक का प्रस्ताव मिला तो मैंने फौरन इसके लिए हां कर दी।

    #5

    'द ग्रेट इंडियन किचन' का हिंदी रीमेक

    सान्या हाल ही में मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' के हिंदी रीमेक से जुड़ी हैं। हरमन बावेजा इस फिल्म के निर्माता हैं।

    सान्या ओरिजनल फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' की बड़ी प्रशंसक हैं, इसलिए उन्होंने इसके हिंदी रीमेक में दिलचस्पी दिखाई है। वह इसमें अभिनेत्री निमिषा द्वारा निभाया गया किरदार निभाती दिख सकती हैं।

    इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के आसपास घूमती दिखाई देगी, जो एक अच्छी पत्नी बनने के लिए खूब पापड़ बेलती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    अपनी पहली फिल्म 'दंगल' में सान्या ने पहलवान बबीता कुमारी का किरदार निभाया था। उनकी फिल्म 'बधाई हो' भी सफल रही। फिर सान्या फिल्म 'फोटोग्राफ' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें 'पटाखा', 'बधाई हो', 'शकुंतला देवी' और 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' जैसी फिल्मों में देखा गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बॉलीवुड समाचार

    क्या आप जानते हैं? 'सात खून माफ' में करण जौहर निभाने वाले थे इरफान का रोल करण जौहर
    शादी के बंधन में बंधे अभिनेता विक्रांत मैसी, सामने आईं तस्वीरें विक्रांत मैसी
    जलवायु परिवर्तन को लेकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में स्पीच देंगी भूमि पेडनेकर जलवायु परिवर्तन
    अब बड़े पर्दे पर दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का सफर, फिल्म 'बाल शिवाजी' का ऐलान आगामी फिल्में

    शाहरुख खान

    क्या आर्यन खान ड्रग्स मामले के चलते नयनतारा ने छोड़ी शाहरुख की फिल्म? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    आर्यन खान ड्रग्स मामला: आज भी नहीं मिली जमानत, कल फिर होगी सुनवाई बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामले में आर्यन को आज भी नहीं मिली जमानत, सुनवाई कल तक के लिए टली आर्यन खान
    समीर वानखेड़े से पहले भी पड़ चुका है शाहरुख का पाला, एयरपोर्ट पर लगाया था जुर्माना आर्यन खान

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: विराट कोहली के ये आंकड़े आपको जरूर जानने चाहिए विराट कोहली
    अब तक कुल 6 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं सानिया मिर्जा, जानें उनकी उपलब्धियां टेनिस
    एक्टर बनने से पहले VJ थे आदित्य रॉय कपूर, जानिए अभिनेता से जुड़ीं रोचक बातें बॉलीवुड समाचार
    'भूल भुलैया 2' से 'कैप्टन इंडिया' तक, ये हैं कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुईं दीपिका की फिल्म 'गहराइयां' दीपिका पादुकोण
    आयुष्मान ने 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए फिर राज शांडिल्य और एकता कपूर से मिलाया हाथ बॉलीवुड समाचार
    जॉन अब्राहम ने विपुल शाह से हासिल किए 'फोर्स 3' के राइट्स बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? अक्षय की 'लक्ष्मी' के लिए पहली पसंद थे अजय देवगन अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025