NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री
    अगली खबर
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री
    ‘सैम बहादुर’ की टीम में शामिल हुईं फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा

    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 13, 2021
    09:57 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म 'सैम बहादुर' पिछले काफी समय से लोगों के बीच चर्चा में है। इसमें लीड हीरो के लिए अभिनेता विक्की कौशल का चयन तो काफी पहले हो गया था और फिल्म से उनका लुक भी सामने आ गया था, लेकिन फिल्म से किसी अभिनेत्री का नाम नहीं जुड़ा था।

    अब खबर है कि 'सैम बहादुर' में एक नहीं, बल्कि दो अभिनेत्रियां नजर आएंगी। इसमें फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की एंट्री हो गई है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    घोषणा

    विक्की ने किया फातिमा और सान्या का स्वागत

    'सैम बहादुर' में अभिनेत्रियों के नाम की घोषणा विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर की है। उन्होंने इन दोनों अभिनेत्रियों और मेघना गुलजार के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'यह हमारे लिए बहुत ही खास दिन है, क्योंकि आज हम अपनी निर्देशक मेघना गुलजार का जन्मदिन मना रहे हैं और लीडिंग लेडीज का वेलकम कर रहे हैं।'

    उन्होंने लिखा, 'सान्या मल्होत्रा का बतौर सिलो मानेकशॉ और फातिमा सना शेख का बतौर श्रीमती इंदिरा गांधी सैम बहादुर फैमिली में स्वागत है।'

    उत्साह

    फिल्म में विक्की की पत्नी बनी हैं सान्या मल्होत्रा

    सान्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, 'हर सफल आदमी के पीछे एक स्वतंत्र महिला होती है, जो उसे सपोर्ट करती है। यह बहुत गर्व की बात है कि मुझे ऐसी ही एक महिला का किरदार निभाने को मिला है सिलो मानेकशॉ, भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'मेघना मैम, फातिमा और विक्की के साथ ये खूबसूरत सफर शुरू करने का इंतजार नहीं हो रहा है।'

    खुशी

    फातिमा बनेंगी इंदिरा गांधी

    दूसरी तरफ फातिमा सना शेख ने भी फिल्म से जुड़कर अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'एक महिला जो साहस, शक्ति और गरिमा को परिभाषित करती है। मैं फख्र के साथ 'सैम बहादुर' की टीम में शामिल हो रही हूं।'

    उन्होंने लिखा, 'मैं फिल्म में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली हूं। मेघना मैम, विक्की और फातिमा संग यह सफर शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है।'

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

    यह पहला मौका नहीं है, जब फातिमा-सान्या किसी फिल्म के लिए साथ आ रही हैं। इससे पहले उन्हें फिल्म 'दंगल' में देखा गया था। यह सान्या की पहली फिल्म थी, वहीं फातिमा पहले भी बतौर बाल कलाकार फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी थीं।

    शुरुआत

    विक्की जल्द शुरू करने वाले हैं फिल्म की शूटिंग

    इस फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाने वाले हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने खुलासा किया था कि वह अगले साल के मध्य तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

    दरअसल, विक्की से पूछा गया था कि वह 2022 में सबसे ज्यादा किस चीज का इंतजार कर रहे हैं तो उनका जवाब था, "मैं सचमुच सैम मानेकशॉ की शूटिंग का इंतजार कर रहा हूं।"

    फिल्म 'सैम बहादुर' की घोषणा 2019 में हुई थी।

    जानकारी

    जानिए कौन हैं सैम मानेकशॉ

    सैम मानेकशॉ पहले भारतीय सेना अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। मानेकशॉ को 1972 में भारत सरकार ने पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    विक्की कौशल
    सान्या मल्होत्रा
    फातिमा सना शेख

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली के नबी करीम इलाके में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत दिल्ली
    IPL: 100 या उससे कम स्ट्राइक-रेट के बावजूद ये बल्लेबाज बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' IPL रिकॉर्ड्स
    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    शाहिद अभिनीत अली अब्बास जफर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' सिनेमाघरों में आएगी शाहिद कपूर
    विनय पाठक अभिनीत शिलादित्य की 'भगवान भरोसे' अगले साल के अंत में आएगी लेटेस्ट फिल्में
    ऐश्वर्या ने साइन की इंटरनेशनल फिल्म 'द लेटर', रवींद्रनाथ टैगोर की रचना से है प्रेरित हॉलीवुड समाचार
    विवेक ओबेरॉय ने साधा बॉलीवुड पर निशाना, बोले- टैलेंट से ज्यादा सरनेम की पूछ होती है विवेक ओबेरॉय

    विक्की कौशल

    क्या कैटरीना और विक्की ने चुपके-चुपके कर ली सगाई? जानिए सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' के टलने से रॉनी स्क्रूवाला को हुआ 30 करोड़ रुपये का नुकसान बॉलीवुड समाचार
    क्या विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'सैम बहादुर' में हो गई फातिमा सना शेख की एंट्री? बॉलीवुड समाचार
    विक्की कौशल अभिनीत 'सरदार उधम सिंह' अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    सान्या मल्होत्रा

    क्या सान्या का 'डांस इंडिया डांस' में रिजेक्शन का कारण खोल रहा रियलिटी शोज की पोल? बॉलीवुड समाचार
    'दिलबर' से लेकर 'लंबरगिनी' तक, देखें सान्या मल्होत्रा के पांच बेहतरीन डांस वीडियो बॉलीवुड समाचार
    बॉबी, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी बने थ्रिलर फिल्म 'लव हॉस्टल' का हिस्सा, शाहरुख करेंगे प्रोड्यूस बॉलीवुड समाचार
    सान्या मल्होत्रा ​​की फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज मुंबई

    फातिमा सना शेख

    अपनी अगली फिल्म में पुलिस अफसर बन सकती हैं फातिमा सना शेख बॉलीवुड समाचार
    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? बॉलीवुड समाचार
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि विक्की कौशल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025