Loading...
'टॉक्सिक' से टक्कर पर बोलीं 'हनुमान अंश' की निर्माता- सोचा नहीं था 1 दिन भी टिकेंगे
'टॉक्सिक' से टकराव पर क्या बोलीं 'हनुमान अंश' की निर्माता?

'टॉक्सिक' से टक्कर पर बोलीं 'हनुमान अंश' की निर्माता- सोचा नहीं था 1 दिन भी टिकेंगे

Sep 19, 2026
06:45 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'हनुमान अंश' की सह-निर्माता रागिनी सोना ने अपनी फिल्म को मिली चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के आते ही 'हनुमान अंश' के शो 350 सिनेमाघरों से घटकर सिर्फ 25-30 में ही सिमट गए थे। फिल्म लगभग सिनेमाघरों से बाहर होने वाली थी। हालांकि, निर्माताओं ने हिम्मत दिखाई और स्क्रीन्स की संख्या दोबारा बढ़वाई। रागिनी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे 'टॉक्सिक' के आगे टिक पाएंगे।

खुलासा

सिनेमाघरों से बाहर होने की कगार पर थी 'हनुमान अंश'

महज 2 करोड़ के बजट में बनी नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट साबित हुई है।

फिल्म की निर्माता रागिनी सोना ने इसके मुश्किल सफर पर बताया कि 'आवारापन 2' और यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के आने के बाद दूसरे हफ्ते में स्क्रीन्स घटने से फिल्म लगभग सिनेमाघरों से बाहर हो गई थी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और फिल्म को सिनेमाघरों में बनाए रखने के लिए लड़ाई लड़ी।

कमाई

सिनेमाघर घटे, पर कमाई रही बरकरार

'हनुमान अंश' पहले हफ्ते में 350 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा। हालांकि, दूसरे हफ्ते में 'आवारापन 2' और 'टॉक्सिक' के आते ही इसके सिनेमाघर घटकर महज 25-30 रह गए।

स्क्रीन्स में इतनी भारी गिरावट के बावजूद फिल्म की कमाई में कमी नहीं आई, जिसने निर्माताओं को राहत दी।

हालांकि, इस स्थिति के बाद भी फिल्म का सिनेमाघरों में आगे जारी रखा जाए या नहीं, इसे लेकर पूरी टीम की राय आपस में बंटी हुई थी।

ADVERTISEMENT

निर्णय

आखिरी वक्त में बदला फैसला

निर्माता ने आगे साझा किया कि उन्होंने और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने आखिरी वक्त पर फिल्म काे सिनेमाघरों में जारी रखने का फैसला किया और इसकी जानकारी अपने वितरकाें को दी, जो इस फैसले का समर्थन करने के लिए तैयार हो गए।

हालांकि, बाकी सभी लोगों को मनाने में उन्हें थोड़ा वक्त लगा, लेकिन आखिरकार उन्हें सभी की सहमति मिल गई। इसके बाद वे अगले हफ्ते और अधिक सिनेमाघरों में फिल्म को प्रदर्शित करने के साथ आगे बढ़े।

ADVERTISEMENT

तुलना

'टॉक्सिक बनाम हनुमान अंश' मीडिया का बनाया मुकाबला- निर्माता

रागिनी के अनुसार, टीम ने थोड़ा और पैसा लगाया ताकि फिल्म 1 हफ्ते और टिक सके और खर्च निकल आए। यही फैसला फिल्म के लिए बड़ा मोड़ साबित हुआ।

रागिनी ने कहा कि वो 'टॉक्सिक' का नुकसान नहीं चाहती थीं, क्योंकि उसकी सफलता से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को फायदा होता। 'टॉक्सिक बनाम हनुमान अंश' का मुकाबला मीडिया और लोगों का बनाया हुआ था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म 'टॉक्सिक' के आगे टिक पाएगी, लेकिन दोनों फिल्में साथ चलती रहीं।

चमत्कार

2 करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने रचा इतिहास

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और 7 अगस्त को रिलीज हुई भक्ति-ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी है।

ये फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी भक्ति पर आधारित है।

शोभिनव सत्या (नीम करौली बाबा) की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म की शुरुआत केवल 10 लाख रुपये से हुई थी। हालांकि, दर्शकों की जबरदस्त तारीफों के दम पर इसने रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए दुनियाभर में 316.30 करोड़ से ज्यादा की शानदार कमाई कर ली है।

ADVERTISEMENT