दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 24 सितंबर से शुरू होगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान कर दिया गया है। पैट कमिंस और मिचेल मार्श मिलकर कंगारू टीम की कप्तानी करेंगे। कमिंस सभी वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे। वहीं, मेजबान दक्षिण अफ्रीका की अगुआई तेम्बा बावुमा करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इस वनडे सीरीज के लिए दोनों देशों की टीमों के साथ अन्य अहम जानकारी।
टीम
ऐसी है ऑस्ट्रेलिया टीम
मार्नश लाबुशेन को टीम से बाहर कर दिया गया है। वह अच्छे फॉर्म में नहीं थे। स्टीव स्मिथ को भी मौका नहीं मिला है।
जोस हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस से टीम को काफी उम्मीदें होगी।
दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क और एडम जैम्पा।
दक्षिण अफ्रीका
ऐसी है दक्षिण अफ्रीका की टीम
तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
20 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज न्कोबानी मोकोएना को एनगिडी के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।
वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्करम , क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यानसन, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसन और केशव महाराज।
हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच रही है कांटे की टक्कर
वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 113 मुकाबले खेले गए हैं।
इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 52 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 57 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका, जबकि 3 मैच टाई रहे।
दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में एक मैच रद्द हुआ है। वहीं, 2 मैच दक्षिण अफ्रीका और 2 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं।
मुकाबले
कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 24 सितंबर को डरबन में होगी।
उसके बाद शेष 2 मैच 27 सितंबर (जोहान्सबर्ग) और 30 सितंबर (पोटचेफस्ट्रूम) को खेले जाएंगे।
दिसंबर 2024 के बाद दक्षिण अफ्रीका की यह पहली घरेलू वनडे सीरीज होगी। भारतीय समयानुसार पहले 2 मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से देखे जा सकते हैं।
वहीं, आखिरी मुकाबला शाम 5 बजे से शुरू होगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस सीरीज का लाइव प्रसारण होगा।