NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर से लेकर पृथ्वीराज कपूर तक, कपूर खानदान में कैसे हुई शादियां?
    अगली खबर
    रणबीर से लेकर पृथ्वीराज कपूर तक, कपूर खानदान में कैसे हुई शादियां?
    कपूर खानदान में कैस हुई शादियां?

    रणबीर से लेकर पृथ्वीराज कपूर तक, कपूर खानदान में कैसे हुई शादियां?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 17, 2022
    07:59 am

    क्या है खबर?

    आखिरकार रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के प्यार को मंजिल मिल ही गई। दोनों ने 14 अप्रैल को शादी की है। ये दोनों एक-दूसरे को 2017 से डेट कर रहे थे।

    बाकी कपूर खानदान की शादियों की तरह इस शादी की भी खूब चर्चा हुई। बॉलीवुड के कई हस्तियों ने इस शादी की शोभा बढ़ाई है।

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर-आलिया की शादी के अलावा कपूर खानदान में शादियां कैसे हुईं। जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर।

    #1

    काफी कम उम्र में हुआ था पृथ्वीराज कपूर का विवाह

    फिल्मों में कपूर खानदान के संस्थापक पृथ्वीराज कपूर की शादी मात्र 17 साल की उम्र में हुई थी। उन्होंने 1923 में खुद से तीन साल छोटी रामशरणी मेहरा से पेशावर में ब्याह रचाया था।

    उस वक्त वह पेशावर के एडवर्ड कॉलेज में पढ़ते थे। रामशरणी एक अनाथ थीं, जिनका पालन-पोषण उनके पड़ोसियों ने किया था। वह काफी खूबसूरत थीं, इसलिए पृथ्वीराज उनके पर्ति आकर्षित हुए।

    शादी के एक साल बाद ही पृथ्वीराज के यहां राज कपूर का जन्म हुआ।

    #2

    पृथ्वीराज ने ही कराई थी राज कपूर की शादी

    राज कपूर का 12 मई, 1946 को कृष्णा मल्होत्रा से विवाह हुआ। शादी के वक्त राज 22 साल के थे और कृष्णा उनसे 6 साल छोटी यानी 16 साल की थीं।

    कृष्णा मध्य प्रदेश के रीवा में रहती थीं और वह राज की करीबी रिश्तेदार थीं। इस शादी को पृथ्वीराज ने ही कराई थी। यह शादी बिल्कुल अरेंज मैरिज थी।

    शादी से पहले ही राज उस समय कृष्णा पर फिदा हो गए थे, जब उन्हें सफेद साड़ी में देखा था।

    #3

    शम्मी कपूर और गीता बाली की शादी के खिलाफ थे परिवार वाले

    पृथ्वीराज अपने बेटों शम्मी कपूर और शशि कपूर की शादी धूमधाम से करना चाहते थे, लेकिन शायद ईश्वर को ऐसा मंजूर नहीं था।

    1955 में 'मिस कोका कोला' और 'रंगीन रातें' की शूटिंग के दौरान शम्मी की मुलाकात अभिनेत्री गीता बाली से हुई। इसी दरमियान दोनों में प्यार हो गया।

    कपूर परिवार नहीं चाहता था कि शम्मी एक अभिनेत्री से शादी करें। इसके उलट शम्मी गीता से शादी करने के लिए उतावले थे।

    जानकारी

    ऐसे हुई झटपट शम्मी की शादी

    23 अगस्त, 1955 को जब शम्मी-गीता रात 11 बजे मुंबई के जुहू होटल में बैठे थे, तभी शम्मी ने गीता को प्रपोज किया। गीता ने प्रपोजल स्वीकार कर लिया, लेकिन कहा कि शादी अभी करनी होगी। फिर आनन-फानन में बाणगंगा मंदिर में उनकी शादी हुई।

    #4

    शशि कपूर ने 5 साल बड़ी जेनिफर से की शादी

    शशि कपूर ने सिर्फ 20 साल की उम्र में खुद से 5 साल बड़ी जेनिफर केंडल से शादी रचा ली थी। जब शशि मात्र 18 साल के थे, तभी से उनका दिल जेनिफर के साथ शादी करने के लिए मचलने लगा था।

    घरवालों ने उनकी उम्र का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया था।

    कपूर परिवार जेनिफर को बहू नहीं बनाना चाहता था। खैर 2 जुलाई, 1958 को पृथ्वीराज के माटुंगा स्थित घर में दोनों की शादी हुई।

    #5

    ऐसे हुई रणधीर कपूर और बबीता की शादी

    राज ने बेटे रणधीर कपूर को बतौर नायक और निर्देशक लॉन्च करने के लिए 'कल आज और कल' का प्रोजेक्ट शुरू किया। इसमें उन्होंने हिरोइन के रूप में बबीता को कास्ट किया।

    फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रणधीर बबीता के प्यार में पागल हो गए। कपूर खानदार फिर एक अभिनेत्री को बहू नहीं बनाना चाहता था। लेकिन रणधीर की जिद के आगे किसी की नहीं चली।

    फिल्म की रिलीज के एक महीने पहले ही दोनों की शादी हो गई।

    #6

    कैसे ऋषि-नीतू के प्यार को मिली मंजिल?

    ऋषि कपूर और नीतू कपूर को भी साथ काम करने के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ।

    ऋषि-नीतू 'रफूचक्कर' और 'खेल-खेल में' के बाद जब कश्मीर में 'कभी-कभी' की शूटिंग कर रहे थे, तभी दोनों के बीच प्रेम की खिचड़ी पकी।

    जब ऋषि ने नीतू से शादी करने की इच्छा जताई, तो इसके लिए राज कपूर झट से तैयार हो गए। 13 अप्रैल, 1979 को बैसाखी के दिन दोनों की सगाई हुई। फिर 22 जनवरी, 1980 को दोनों का विवाह हुआ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री मोदी 6 साल में पहली बार कनाडा में G-7 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे नरेंद्र मोदी
    आईपैड के लिए जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम ऐप, मेटा कर रही तैयारी मेटा
    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    मौनी रॉय समेत इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन से रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    क्या अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन? बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? शाहरुख की डिनर पार्टी में अपना खाना लेकर गए थे आमिर शाहरुख खान
    फिर सबा आजाद का हाथ थामे दिखे ऋतिक रोशन, कैमरे देख छिपाया मुंह बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025