Page Loader
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें
(तस्वीर- insta/@aliaabhatt)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें

Apr 14, 2022
07:47 pm

क्या है खबर?

पिछले कुछ दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। चाहे फैंस हो या सेलिब्रिटी; सभी की निगाहें इस शाही शादी पर टिकी थीं। आज यानी 14 अप्रैल को दोनों की शादी का कार्यक्रम तय था। अब रणबीर-आलिया आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने मुंबई में शादी रचा ली है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक संदेश

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'आज अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उस घर पर.. हमारी पसंदीदा जगह पर; जिस बालकनी में हमने अपने रिलेशनशिप के पिछले पांच साल बिताए हैं, वहां हमने शादी कर ली है।' उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'हमारे जीवन के इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी को प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद। इसने इस पल को और भी खास बना दिया है।'

शादी की तस्वीरें

कैसा है रणबीर-आलिया का वेडिंग लुक?

आलिया-रणबीर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इन तस्वीरों में आलिया किसी राजकुमारी-सी लग रही हैं, वहीं दूल्हा के रूप में रणबीर का लुक गजब ढा रहा है। उनकी शादी की तस्वीरों के प्रति फैंस की उत्सकुता देखते ही बन रही है। पहली तस्वीर में आलिया-रणबीर एक-दूसरे को किस करते हुए दिखे। तस्वीरों को देखकर लगता है जैसे सपनों का राजकुमार पाकर आलिया खुशी से इतरा रही हैं। उनकी खुशी छिपाए नहीं छिप रही है।

रिपोर्ट

रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में संपन्न हुई शादी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर-आलिया ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं। उनकी शादी को काफी निजी रखने की कोशिश की गई। उनकी शादी आज रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में संपन्न हुई है। कपल की शादी में रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, महेश भट्ट, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट जैसे कई सितारों ने शिरकत की है।

फेरे

दोपहर 3 बजे पूरे हुए आलिया-रणबीर के फेरे

आलिया-रणबीर की शादी का इंतजाम काफी शानदार था। इस खुशी के मौके पर शादी के वेन्यू पर मौजूद मीडियाकर्मियों को भी मिठाइयां बांटी गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की रस्म सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और फेरे दोपहर करीब 3 बजे पूरे हुए। इससे पहले सुबह के समय संगीत और हल्दी की रस्म अदा की गई। इस कपल ने मनीष मल्होत्रा ​​और सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहनकर अपना ब्याह रचाया है।

प्रेम-प्रसंग

2017 से दोनों के बीच चल रहा प्रेम-प्रसंग

रणबीर और आलिया के बीच 2017 से प्रेम की केमिस्ट्री चल रही है। 2017 में अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। आलिया को अक्सर रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ घूमते हुए देखा जाता था। रणबीर को भी आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ स्पॉट किया जाता था। खैर अब दोनों के प्यार को मंजिल मिल चुकी है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

2019 में फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान आलिया ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने मंच से अपनी थैंक्यू स्पीच के अंत में कहा था, "मेरे दिल को खुश करने और मेरी आंखों में चमक लाने के लिए धन्यवाद रणबीर। आई लव यू।"