Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस साल मार्च में गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी करने वाले हैं फरहान अख्तर- रिपोर्ट
मनोरंजन

इस साल मार्च में गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी करने वाले हैं फरहान अख्तर- रिपोर्ट

इस साल मार्च में गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी करने वाले हैं फरहान अख्तर- रिपोर्ट
लेखन नेहा शर्मा
Jan 04, 2022, 05:02 pm 3 मिनट में पढ़ें
इस साल मार्च में गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी करने वाले हैं फरहान अख्तर- रिपोर्ट
शिबानी दांडेकर से शादी करने वाले हैं फरहान अख्तर

बॉलीवुड की कई जोड़ियों ने पिछले साल अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। इस साल भी कई सितारे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब इस लिस्ट में फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर का नाम भी जुड़ गया है। गपशप गली में यह चर्चा जोरों पर है कि फरहान और शिबानी इसी साल अपना घर बसाने की तैयारी में हैं। दोनों की शादी से जुड़ीं कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

रिपोर्ट
शादी के लिए बुक हो गया फाइव स्टार होटल

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मार्च, 2022 में शादी करने वाले हैं। दोनों मायानगरी यानी मुंबई में ही शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, कोरोना के बढ़ते संकट की वजह से उनकी शादी में चुनिंदा लोग ही शरीक होंगे। 'फरहान और शिबानी ने शादी के लिए एक फाइव स्टार होटल भी बुक कर लिया है। फरहान और शिबानी अपनी शादी के खास मौके पर मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगे।

रद्द
कोरोना ने चौपट की भव्य शादी की योजना

फरहान और शिबानी मुंबई में भव्य शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे और कई बॉलीवुड सितारों को कोरोना की चपेट में आता देखकर उन्होंने अपनी शादी को निजी रखने का फैसला किया है। फरहान और शिबानी ने अब करीबी रिश्तेदारों और परिवार की मौजूदगी के बीच ही शादी करने का मन बना लिया है। कोरोना के बीच दोनों ने अपनी शादी में और देरी नहीं करने का फैसला किया है।

ट्यूनिंग
फरहान के साथ अपनी बॉन्डिंग पर क्या बोली थीं शिबानी?

शिबानी ने कहा था, "हम दोनों कई सारी चीजें साथ में करते हैं, इसलिए हम काफी वक्त साथ में बिताते हैं। घर में साथ काम करने के बाद हम दोनों अपने-अपने काम पर निकल जाते हैं। हमें एक जैसी चीजें पसंद हैं, इसलिए हम लंबा समय बिना बोरियत के साथ में बिताते हैं।" बता दें कि शिबानी ने फरहान के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है। वह अक्सर फरहान के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

बात करें शिबानी की तो वह पेशे से VJ, मॉडल, सिंगर और एंकर हैं। वह कढछ को भी होस्ट कर चुकी हैं। शिबानी 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' का हिस्सा रह चुकी हैं। वह VJ और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर की बड़ी बहन हैं।

रिश्ता
शिबानी होंगी फरहान की दूसरी पत्नी

बता दें कि फरहान की यह दूसरी शादी होगी। उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टालिस्ट अधुना भबानी को तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में उनसे शादी की थी। शादी के 16 साल बाद 2017 में उनका तलाक हुआ। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा। अब जहां फरहान, शिबानी के साथ हैं, वहीं अधुना, डीनो मोरिया के भाई निकोलो मोरियो के साथ रिलेशनशिप में हैं। अधुना अपनी दोनों बेटियों को भी निकोलो से मिलवा चुकी हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
फरहान अख़्तर
ताज़ा खबरें
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक राजनीति
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये मनोरंजन
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण टेक्नोलॉजी
कॉर्पोरेट एडिशन में लॉन्च हुई हुंडई ग्रैंड i10 निओस, कीमत 6.30 लाख रुपये
कॉर्पोरेट एडिशन में लॉन्च हुई हुंडई ग्रैंड i10 निओस, कीमत 6.30 लाख रुपये ऑटो
नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये पांच मॉडल
नई बाइक खरीदने की कर रहे प्लानिंग? भारतीय बाजार में जल्द दस्तक देंगे ये पांच मॉडल ऑटो
बॉलीवुड समाचार
पाकिस्तानी गायक ने करण पर लगाया गाना चोरी का आरोप, मुश्किल में फंसी 'जुग जुग जियो'
पाकिस्तानी गायक ने करण पर लगाया गाना चोरी का आरोप, मुश्किल में फंसी 'जुग जुग जियो' मनोरंजन
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में मनोरंजन
21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह मनोरंजन
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा?
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा? मनोरंजन
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका मनोरंजन
और खबरें
फरहान अख़्तर
फरहान अख्तर की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखेंगे बाबिल खान
फरहान अख्तर की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' में दिखेंगे बाबिल खान मनोरंजन
शिबानी दांडेकर के साथ मेरा फरहान अख्तर पर था क्रश- गौहर खान
शिबानी दांडेकर के साथ मेरा फरहान अख्तर पर था क्रश- गौहर खान मनोरंजन
बॉलीवुड के इन निर्देशकों ने डेब्यू फिल्म से चखा सफलता का स्वाद
बॉलीवुड के इन निर्देशकों ने डेब्यू फिल्म से चखा सफलता का स्वाद मनोरंजन
शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, सामने आई तस्वीरें
शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, सामने आई तस्वीरें मनोरंजन
अनन्या, सिद्धांत और आदर्श मार्च में 'खो गए हम कहां' की शूटिंग करेंगे शुरू
अनन्या, सिद्धांत और आदर्श मार्च में 'खो गए हम कहां' की शूटिंग करेंगे शुरू मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022