NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने रचाई शादी, कपल ने शेयर की तस्वीरें
    मनोरंजन

    विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने रचाई शादी, कपल ने शेयर की तस्वीरें

    विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने रचाई शादी, कपल ने शेयर की तस्वीरें
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 09, 2021, 09:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने रचाई शादी, कपल ने शेयर की तस्वीरें
    विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने अपनी शादी का किया आधिकारिक ऐलान

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शाही शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। इन दोनों ने आज राजस्थान में शादी रचा ली है। अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की खबरों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया था। अब विक्की और कैटरीना ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। दोनों शादी के जोड़े में खूब आकर्षक लग रहे हैं।

    विक्की ने इंस्टाग्राम पर लिखा प्यार भरा संदेश

    विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कैटरीना विक्की के गले में माला पहनाती हुई नजर आई हैं। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हमारे दिलों में प्यार और कृतज्ञता ही है जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ इस नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।'

    यहां देखिए तस्वीरें

    #VickyKaushal and #KatrinaKaif begin their new journey together... Congratulations! pic.twitter.com/wSk6dd9pnV

    — taran adarsh (@taran_adarsh) December 9, 2021

    प्रियंका और करीना समेत कई कलाकारों ने विवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीर वायरल हो गई है। फैंस से लेकर बॉलीवुड के कलाकारों ने विक्की-कैटरीना को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। टाइगर श्रॉफ, बनिता संधू, नीना गुप्ता, आलिया भट्ट, करीना कपूर और परणीति चोपड़ा ने भी विवाहित जोड़े को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। प्रियंका ने कैटरीना के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। मेरे यार की शादी है। आप दोनों को बधाई। आप एक साथ परफेक्ट हो।'

    सिक्स सेंसेज फोर्ट में 7-12 दिसंबर तक चलेगा शादी समारोह

    विक्की और कैटरीना ने राजस्थान के होटल सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी की है। शादी के लिए इस होटल को किसी आलीशान महल की तरह सजाया गया था। शादी समारोह 7-12 दिसंबर तक होंगे। अभी इस कपल की शादी ही हुई है और शादी के बाद का फंक्शन भी चलेगा। शादी के आयोजन को सफल बनाने के लिए कई इवेंट कंपनियां काम कर रही हैं। दिवाली को निर्देशक कबीर खान के घर पर दोनों की सगाई सेरेमनी संपन्न हुई थी।

    कैसे दोनों एक-दूसरे के आए करीब?

    जब विक्की और कैटरीना ने साथ में कोई फिल्म नहीं की, तो उनके बीच नजदीकियां कैसे बढ़ीं। दरअसल, उन्हें कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया है। उन्हें पिछले साल आयोजित हुई ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहली बार साथ देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हुई थी। विक्की को कैटरीना के घर हुई क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। सोशल मीडिया पर भी दोनों के साथ होने का संकेत मिल चुका था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    कैटरीना कैफ
    विक्की कौशल

    ताज़ा खबरें

    WIPL: मैनचेस्टर यूनाइटेड समेत आठ IPL फ्रेंचाइजी लगा सकती हैं महिला टीमों के लिए बोली- रिपोर्ट महिला क्रिकेट
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', देखिए विजेताओं की लिस्ट अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    सरफराज खान भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने ये निराश, कही ये बातें भारतीय क्रिकेट टीम
    नेपाल विमान हादसे में  मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन नेपाल

    इंस्टाग्राम

    मध्य प्रदेशः इंस्टाग्राम पर बंदूक और चाकू के साथ फोटो डालने के लिए लड़की गिरफ्तार मध्य प्रदेश
    मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किशोरों के लिए सीमित करेगी विज्ञापन मेटा
    पाकिस्तानी अभिनेत्री मेहरीन शाह ने पाक निर्देशक और भारतीय निर्माता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप पाकिस्तान समाचार
    इंस्टाग्राम अगले महीने होम फीड से हटा देगी शॉपिंग टैब मेटा

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा रणबीर कपूर
    ऑस्कर की शुरुआत कब हुई और कैसे हुआ ट्रॉफी का चयन? ऑस्कर पुरस्कार
    मनोज बाजपेयी ने किया याद, परिवार में अभिनय को नहीं माना जाता था सम्मानजनक काम मनोज बाजपेयी

    कैटरीना कैफ

    कैटरीना कैफ की 'फोन भूत' 2 जनवरी से अमेजन प्राइम पर होगी प्रसारित अमेजन प्राइम वीडियो
    सलमान खान फिर शुरू करेंगे 'टाइगर 3' की शूटिंग, एक्शन से भरपूर होगा आखिरी शेड्यूल टाइगर 3
    टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या, सेट पर फांसी लगाकर दी जान टीवी शो
    कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने शेयर किया 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर सर्कस

    विक्की कौशल

    सामंथा रुथ प्रभु को क्रिसमस पर खास तोहफे के साथ मिला विशेष संदेश सामंथा रुथ प्रभु
    विक्की कौशल ने गंभीर फिल्में छोड़ 'गोविंदा नाम मेरा' क्यों साइन की? बताई वजह कियारा आडवाणी
    अलविदा 2022: इस साल फिल्मों में एक अलग अंदाज और अवतार में दिखे ये अभिनेता  बॉलीवुड समाचार
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' और 'गोविंदा नाम मेरा' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध अवतार फिल्म

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023