NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रिलीज से पहले दिल्ली में टैक्स फ्री हुई रणवीर सिंह की फिल्म '83'
    अगली खबर
    रिलीज से पहले दिल्ली में टैक्स फ्री हुई रणवीर सिंह की फिल्म '83'
    फिल्म ‘83’ को पोस्टर

    रिलीज से पहले दिल्ली में टैक्स फ्री हुई रणवीर सिंह की फिल्म '83'

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 22, 2021
    03:10 pm

    क्या है खबर?

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' से जुड़ीं आए दिन नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब इससे जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।

    दरअसल, निर्माताओं ने यह ऐलान किया है कि उनकी यह फिल्म दिल्ली में टैक्स फ्री हो गई है। अब फिल्म के टैक्स फ्री होने से बेशक दर्शकों को थोड़ी राहत मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों की ओर रुख करेंगे।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    आभार

    निर्माता-निर्देशक ने किया दिल्ली सरकार का धन्यवाद

    फिल्म के टैक्स फ्री होने से रणवीर के फैंस बहुत खुश हैं। प्रोडक्शन कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट के CEO शिबाशीष सरकार ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस फैसले के लिए धन्यवाद कहा।

    दूसरी तरफ निर्देशक कबीर खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'दिल्ली में '83' को टैक्स-फ्री करने के लिए धन्यवाद अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी। आपका ये बड़प्पन भारत की सबसे बड़ी जीत को और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में हमारी मदद करेगा।'

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    '83' का इंतजार ना सिर्फ सिनेप्रेमियों, बल्कि खेल प्रेमियों को भी है। अब फिल्म टैक्स फ्री हो गई है तो दर्शकों को इसके टिकट सस्ते मिल पाएंगे। सरकारें अक्सर देशभक्ति और सामाजिक महत्व को देखते हुए फिल्मों को टैक्स फ्री करने का निर्णय लेती हैं।

    स्टारकास्ट

    फिल्म में काम कर रहे ये कलाकार

    कबीर खान के निर्देशन में बनी '83' 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी की भूमिका में हैं।

    इसमें ताहिर राज भसीन, निशांत दहिया, हार्डी संधू और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम किरदार निभाया है।

    रिलांयस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, कन्नड और मलयालम में 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

    प्रशंसा

    बॉलीवुड को भा गई '83'

    निर्माताओं ने पिछले दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी थी।

    फिल्म को देखने के बाद सितारे इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे हैं।

    सुनील शेट्टी ने ट्वीट कर लिखा था, '83 देखने गया था, लेकिन कहीं भी रणवीर सिंह को नहीं देखा। उनका पता ही नहीं चल सका। पर्दे पर सिर्फ कपिल देव थे। अविश्वसनीय बदलाव।'

    फिल्में

    रणवीर की ये फिल्में भी हैं लाइन में

    रणवीर जल्द ही निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी काम कर रहे हैं। इसमें उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी है।

    वह तमिल फिल्म 'अन्नियन' के हिंदी रीमेक से जुड़े हैं। करण जौहर की फिल्म 'तख्त' भी रणवीर के खाते से जुड़ी है।

    'जयेशभाई जोरदार' भी उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में से एक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दीपिका पादुकोण
    दिल्ली सरकार
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    दिल्ली

    वायु प्रदूषण: दिल्ली में अगले आदेश तक बंद रहेंगे स्कूल, केवल ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी दिल्ली सरकार
    दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में सबसे ज्यादा भारत के 46 शहर चीन समाचार
    पेट्रोल के स्तर पर पहुंची टमाटर की कीमत, महानगरों में 100 रुपये के ऊपर पहुंचे भाव चेन्नई
    भाजपा सांसद गौतम गंभीर को 'ISIS कश्मीर' ने दी जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज दिल्ली पुलिस

    दीपिका पादुकोण

    क्या अपने परिवार के बाद दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित? बॉलीवुड समाचार
    करीना कपूर खान या दीपिका पादुकोण, कोई एक बनेंगी 'रामायण' में सीता करीना कपूर
    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में डकैत क्वीन रूपमती की भूमिका निभा सकती हैं दीपिका मुंबई
    'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे प्रभास बॉलीवुड समाचार

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली: कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण दो और मार्केट्स को किया गया बंद दिल्ली
    दिल्ली सरकार ने जारी की नई आबकारी नीति, सुबह 3 बजे तक खुल सकेंगे बार दिल्ली
    कोरोना वायरस: क्या है दिल्ली का नया चार स्तरीय अलर्ट सिस्टम और ये कैसे काम करेगा? दिल्ली
    दिल्ली: ध्वनि प्रदूषण करने पर हो सकता है एक लाख रुपये तक का जुर्माना दिल्ली

    रणवीर सिंह

    भंसाली के साथ फिर काम करेंगे रणवीर सिंह, अब इस फिल्म के लिए मिलाए हाथ रणबीर कपूर
    करण जौहर की फिल्म 'तख्‍त' पर शुरू हुआ काम, 150 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म करण जौहर
    पति रणवीर सिंह के बराबर फीस मांगने पर 'बैजू बावरा' से बाहर हुईं दीपिका- रिपोर्ट दीपिका पादुकोण
    क्या 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से फिल्मों में कदम रख रहे इब्राहिम खान? करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025