Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, कबीर खान बोले- अभी कहानी का पता नहीं
मनोरंजन

सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, कबीर खान बोले- अभी कहानी का पता नहीं

सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, कबीर खान बोले- अभी कहानी का पता नहीं
लेखन नेहा शर्मा
Dec 21, 2021, 10:00 pm 3 मिनट में पढ़ें
सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, कबीर खान बोले- अभी कहानी का पता नहीं
‘बजरंगी भाईजान 2’ पर कबीर खान ने दिया बयान

सलमान खान ने पिछले दिनों अपनी हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल का ऐलान किया था, जिसके बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। सलमान के फैंस इसलिए भी उत्साहित थे, क्योंकि यह सलमान के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। अब इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने 'बजरंगी भाईजान 2' पर अपडेट दिया है। उन्होंने सलमान के उलट बयान दिया है। आइए जानते हैं कबीर ने क्या कुछ कहा।

बयान
फिल्म की तैयारी की बात पर कबीर का इनकार

इंडिया टुडे से कबीर ने कहा, "अभी ना तो सीक्वल की कहानी का कोई पता है और ना ही इस बारे में अभी तक कोई विचार बना है, इसलिए अभी ऐसा कुछ है ही नहीं, जो सीक्वल पर बात की जाए।" बॉलीवुड लाइफ से उन्होंने कहा, "मैं सीक्वल बनाने पर यकीन नहीं करता। 'बजरंगी भाईजान 2' पर बातें हो रही हैं, लेकिन इसे लेकर मुझसे संपर्क नहीं किया गया है। अगर मुझे कहानी अच्छी लगेगी तो मैं इसे निर्देशित करूंगा।"

घोषणा
सीक्वल को लेकर क्या बोले थे सलमान?

'RRR' से जुड़े एक खास इवेंट मे शामिल हुए सलमान ने खुद ही 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल बनाए जाने की जानकारी दी थी। इस कार्यक्रम के दौरान करण ने जब सलमान से 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल को लेकर पूछा तो उन्होंने हां में जवाब दिया। सलमान ने कहा, "मेरा राजामौली और उनके पिता के.वी. विजयेंद्र प्रसाद से काफी मजबूत रिश्ता है। प्रसाद ने 'बजरंगी भाईजान' की कहानी लिखी थी। वह फिल्म का सीक्वल लिखने का काम पूरा कर चुके हैं।"

फिल्म
जानिए फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के बारे में

इस फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प थी, जिसमें हर्षाली ने एक गूंगी बच्ची मुन्नी का किरदार निभाया था, जो भारत के रेलवे स्टेशन पर अपनी मां से बिछुड़ जाती है और सलमान उसे उसके परिवार से मिलवाने का बीड़ा उठाते हैं। 2015 में आई इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

अनबन
सुर्खियों में रहा सलमान और कबीर खान के बीच मतभेद

सलमान और कबीर ने फिल्म 'ट्यूबलाइट' में भी साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आई थीं। सलमान फिल्म में कुछ बदलाव चाहते थे, लेकिन कबीर इसके लिए तैयार नहीं थे। खबरें तो यह भी आईं कि इसके बाद सलमान ने कबीर के साथ काम ना करने की कसम खा ली थी। सलमान अभिनीत फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया, जबकि 'एक था टाइगर' कबीर ने निर्देशित की थी।

जानकारी
'83' के प्रमोशन में व्यस्त हैं कबीर

कबीर आजकल फिल्म '83' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह ना सिर्फ इस फिल्म के निर्देशक हैं, बल्कि इसके लेखन से लेकर प्रोडक्शन तक में शामिल हैं। इसमें रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
सलमान खान
बजरंगी भाईजान फिल्म
ताज़ा खबरें
भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हुई हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट, इन फीचर्स से होगी लैस
भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट हुई हुंडई टक्सन फेसलिफ्ट, इन फीचर्स से होगी लैस ऑटो
'टूर ऑफ ड्यूटी' का ऐलान जल्द, सेना में भर्ती के नियमों में होगा ये बड़ा बदलाव
'टूर ऑफ ड्यूटी' का ऐलान जल्द, सेना में भर्ती के नियमों में होगा ये बड़ा बदलाव देश
IPL 2022: इन दिग्गज बल्लेबाजों ने इस सीजन किया सबसे ज्यादा निराश
IPL 2022: इन दिग्गज बल्लेबाजों ने इस सीजन किया सबसे ज्यादा निराश खेलकूद
बालों को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
बालों को सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
रिटायर हुई बजाज की CT100 मोटरसाइकिल, कंपनी ने उत्पादन किया बंद
रिटायर हुई बजाज की CT100 मोटरसाइकिल, कंपनी ने उत्पादन किया बंद ऑटो
बॉलीवुड समाचार
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी
'दबंग' से 'सिंघम' तक, ये हैं बॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रैंचाइजी मनोरंजन
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा
जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और 'कबीर सिंह 2' की हो सकती है घोषणा मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर फिसली कंगना की 'धाकड़', अब नहीं बिक रहे OTT के राइट्स
बॉक्स ऑफिस पर फिसली कंगना की 'धाकड़', अब नहीं बिक रहे OTT के राइट्स मनोरंजन
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'?
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'? मनोरंजन
#NewsBytesExclusive: मां के पेट में ही जुड़ गए थे संगीत से तार- कविता पौडवाल
#NewsBytesExclusive: मां के पेट में ही जुड़ गए थे संगीत से तार- कविता पौडवाल एक्सक्लूसिव
और खबरें
सलमान खान
बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज
बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज मनोरंजन
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा?
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा? मनोरंजन
'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका
'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका मनोरंजन
सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी
सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी मनोरंजन
शहनाज गिल के बाद राघव जुयाल बने 'कभी ईद कभी दीवाली' का हिस्सा
शहनाज गिल के बाद राघव जुयाल बने 'कभी ईद कभी दीवाली' का हिस्सा मनोरंजन
और खबरें
बजरंगी भाईजान फिल्म
सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, केवी विजेंद्र लिखेंगे स्क्रिप्ट
सलमान ने किया 'बजरंगी भाईजान 2' का ऐलान, केवी विजेंद्र लिखेंगे स्क्रिप्ट मनोरंजन
सलमान की 'बजरंगी भाईजान' में काम कर चुकीं सुनीता शिरोल की आर्थिक स्थिति खराब
सलमान की 'बजरंगी भाईजान' में काम कर चुकीं सुनीता शिरोल की आर्थिक स्थिति खराब मनोरंजन
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का बनेगा सीक्वल, लेखक केवी विजेंद्र ने की पुष्टि
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का बनेगा सीक्वल, लेखक केवी विजेंद्र ने की पुष्टि मनोरंजन
ऋतिक से लेकर रजनीकांत तक, इन अभिनेताओं ने ठुकराई थी सलमान की 'बजरंगी भाईजान'
ऋतिक से लेकर रजनीकांत तक, इन अभिनेताओं ने ठुकराई थी सलमान की 'बजरंगी भाईजान' मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022