NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण ने किया देश को गौरवान्वित, BAFTA 2024 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व 
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण ने किया देश को गौरवान्वित, BAFTA 2024 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व 
    BAFTA 2024 में जलवा बिखेरने को तैयार दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने किया देश को गौरवान्वित, BAFTA 2024 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व 

    लेखन पलक
    Feb 13, 2024
    10:59 am

    क्या है खबर?

    दीपिका पादुकोण सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उनकी प्रसिद्धि देश सहित विदेश में भी फैली हुई है।

    पिछले साल को 'पठान' और 'जवान' के साथ शानदार बनाने वाली दीपिका ने इस साल की शुरुआत भी 'फाइटर' संग बेहतरीन ढंग से की।

    सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब अभिनेत्री ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे देश का मान बढ़ गया है।

    दरअसल, दीपिका 77वें BAFTA पुरस्कारों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

    गर्व

    BAFTA 2024 में उपस्थिति दर्ज कराएंगी दीपिका 

    पिछले साल ऑस्कर में उपस्थिति दर्ज कर देश को गौरवान्वित करने वाली दीपिका दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में शामिल हुई हैं, जो BAFTA के मंच पर पुरस्कार प्रदान करेंगी।

    आगामी BAFTA पुरस्कारों से दीपिका को लेकर आ रही इस खबर में तमाम भारतवासियों का सीना गर्व से फूला दिया है।

    वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका 18 फरवरी, 2024 को लंदन में गोल्डन मास्क बांटेंगी। इस खबर ने देशवासियों को समारोह के लिए और ज्यादा उत्साहित कर दिया है।

    जानकारी

    ये भी होंगी BAFTA के प्रेजेंटर

    BAFTA में दीपिका डेविड बेकहम, केट ब्लैंचेट और दुआ लीपा के साथ स्टेज साझा करती नजर आएंगी। इनके अलावा पुरस्कार प्रस्तुत करने वालों में एडजोआ एंडोह, ह्यूग ग्रांट, लिली कोलिन्स और हिमेश पटेल, इदरीस एल्बा, एम्मा कोरिन और गिलियन एंडरसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

    जिम्मेदारी

    ऑस्कर समेत इन समारोह में निभाई अहम जिम्मेदारी

    ऑस्कर 2023 में भी दीपिका ने प्रेजेंटर की भूमिका निभाकर सभी को फख्र महसूस करने का मौका दिया था। इससे पहले अभिनेत्री को कान्स फिल्म फेस्टिवल के जूरी सदस्यों की सूची में शामिल किया गया था। वैश्विक मंच पर दीपिका ने विदेशियों के बीच देश को सम्मानित महसूस कराया था।

    दीपिका FIFA विश्व कप में भी एक बड़ी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। अभिनेत्री FIFA विश्व कप ट्रॉफी से पर्दा उठाया था। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय थीं।

    प्रसारण

    कब और कहां होगा BAFTA समारोह?

    77वें BAFTA पुरस्कार 18 फरवरी, 2024 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होगा। इसकी मेजबानी 'डॉक्टर हू' से मशहूर हुए अभिनेता डेविड टेनेंट करेंगे।

    इस बार ब्रिटिश पुरस्कारों के नामांकन में क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित फिल्म 'ओपेनहाइमर' का जलवा देखने को मिला। सिलियन मर्फी अभिनीत फिल्म को 13 श्रेणियों में नामांकन मिला।

    'ओपेनहाइमर' को योर्गोस लैंथिमोस की ब्लैक-कॉमेडी साइंस फैंटेसी फिल्म 'पूअर थिंग्स' ने कड़ी प्रतिस्पर्धा देते हुए 11 श्रेणियों में नामांकन प्राप्त किए।

    फिल्में

    फिल्मों में व्यस्त हैं दीपिका

    दीपिका की फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार अभिनेत्री को ऋतिक रोशन संग 'फाइटर' में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

    अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में पुलिस की वर्दी पहने धमाल मचाती दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक बार फिर दीपिका का एक्शन अवतार दिखाई देगा।

    वहीं, सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में वे हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी नजर आ सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    ममता बनर्जी की नाराजगी रंग लाई, केंद्र सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक बनर्जी शामिल ममता बनर्जी
    IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स की जगह जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया इंडियन प्रीमियर लीग
    'रेड 2': निर्माताओं ने दर्शकों को दिया खास तोहफा, महज 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म  अजय देवगन
    भारतीय खगोल वैज्ञानिक जयंत नार्लीकर का 87 वर्ष की आयु में निधन  पुणे

    दीपिका पादुकोण

    सिद्धार्थ आनंद ने 5 एकड़ जमीन पर बनाया 'फाइटर' की जंग का मैदान, ऋतिक दिखाएंगे कमाल फाइटर फिल्म
    ऋतिक रोशन ने बताया 'फाइटर' से जुड़ने का अनुभव, 'पठान' और 'वॉर' जैसी नहीं होगी फिल्म फाइटर फिल्म
    'फाइटर' से पहले इन फिल्मों में दिखा दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार, OTT पर हैं मौजूद फाइटर फिल्म
    'फाइटर' को सेंसर बोर्ड ने 'U/A' सर्टिफिकेट देकर दिखाई हरी झंडी, कहानी से भी उठा पर्दा ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड समाचार

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिव्यू: नाम की तरह ही उलझी है शाहिद-कृति की फिल्म  शाहिद कपूर
    फिल्म 'क्रैक' का ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल ने दिया एक्शन का जबरदस्त डोज विद्युत जामवाल
    शाहिद कपूर ने अभिनेताओं पर कसा तंज, बोले- मैं यहां शक्ल-सूरत दिखाने नहीं आया  शाहिद कपूर
    'एनिमल' के अंग्रेजी संस्करण में नकुल मेहता बने रणबीर कपूर की आवाज, हुई ऐसी हालत नकुल मेहता

    फिल्म पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: मिशेल योह को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', 6 और श्रेणियों में लहराया परचम ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: 'नाटू-नाटू' से 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' तक, यहां देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट  ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: 'नाटू-नाटू' के खिताब जीतने पर खुशी से झूमी 'RRR' टीम, प्रतिक्रिया वायरल RRR फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025