NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण की ऑस्कर स्पीच पर बना रैप, देखिए वायरल वीडियो
    अगली खबर
    दीपिका पादुकोण की ऑस्कर स्पीच पर बना रैप, देखिए वायरल वीडियो
    दीपिका पादुकोण की ऑस्कर स्पीच से प्रेरित रैप नंबर वायरल

    दीपिका पादुकोण की ऑस्कर स्पीच पर बना रैप, देखिए वायरल वीडियो

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 21, 2023
    07:23 pm

    क्या है खबर?

    दीपिका पादुकोण आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह ऑस्कर को लेकर चर्चा में हैं।

    इस बार के ऑस्कर समारोह में जहां 'नाटू-नाटू' ने खिताब जीता, वहीं डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' ने भी ऑस्कर अपने नाम किया।

    दूसरी तरफ दीपिका की ऑस्कर स्पीच भी आकर्षण का केंद्र रही। अब उनकी इस स्पीच को एक रैप में तब्दील कर दिया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    पसंद

    दीपिका भी हुईं गाने से प्रभावित

    कनाडाई डीजे सिकिक ने इसे एक मजेदार रैप नंबर में बदला है, जिसका प्रशंसक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

    सिकिक ने सोशल मीडिया पर दीपिका की स्पीच का अपना वर्जन साझा कर लिखा, 'मैं ऑस्कर देख रहा था। मैंने दीपिका का अविश्वसनीय भाषण सुना, जिससे मैं सचमुच काफी प्रेरित हुआ। संगीत का यह छोटा सा हिस्सा धमाकेदार है।'

    इस रैप नंबर पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं, वहीं दीपिका ने भी इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है।

    प्रतिक्रया

    वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे लोग

    दीपिका का वीडियो बनाकर सिकिक लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं। उनके इस रैप नंबर को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और लोगों ने रैप सॉन्ग तैयार करने के लिए सिकिक की जमकर तारीफ की है।

    एक यूजर ने लिखा, 'गजब। यह वाकई जबरदस्त है।'

    एक ने लिखा, 'अब हम इसके फुल वर्जन का इंतजार कर रहे हैं।'

    ज्यादातर लोगों ने इसे धमाकेदार बताया है।

    एक ने लिखा, 'मैं पता नहीं कितनी बार यह सुन चुका हूं।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए रैप नंबर

    Instagram post

    A post shared by sickickmusic on March 21, 2023 at 7:10 pm IST

    स्पीच

    दीपिका की स्पीच भी हुई थी वायरल

    दीपिका ने जब ऑस्कर में स्पीच दी थी तो एक तरफ जहां बॉलीवुड सितारों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनकी खूब सराहना की। उनके अंदाज के दर्शक दीवाने हो गए थे, वहीं उन्होंने अपने लुक से भी सबको अपना मुरीद बना दिया।

    उनके स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया था। दीपिका ने ऑस्कर 2023 में 'नाटू-नाटू' पर होने वाली शानदार लाइव डांस परफॉर्मेंस की घोषणा की थी।

    आगामी फिल्में

    दीपिका की आने वाली फिल्में

    'पठान' के बाद दीपिका ने निर्देशक सिद्धार्थ की एक और फिल्म 'फाइटर' के लिए उनसे हाथ मिलाया है। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसमें पहली बार उनकी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ बनी है।

    हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक से भी दीपिका जुड़ी हैं। इसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी।

    वह निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'प्रोजेक्ट k' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' भी उनके खाते से जुड़ी है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अगर आप दीपिका के प्रशंसक हैं तो आप उनकी कई फिल्मों का लुत्फ OTT पर उठा सकते हैं। उनकी फिल्म 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' वूट पर तो 'छपाक' हॉटस्टार पर है। 'पीकू' सोनी लिव पर तो 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' नेटफ्लिक्स पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    ऑस्कर पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    दीपिका पादुकोण

    कंगना से कृति तक, इस साल बड़ी अभिनेत्रियां लेकर आ रहीं ये फिल्में कंगना रनौत
    'पठान' की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले दिन बिक गए एक लाख से ज्यादा टिकट शाहरुख खान
    असम: शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री सरमा को किया फोन, गुवाहाटी की घटना पर जताई चिंता शाहरुख खान
    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने एडवांस बुकिंग में कमाए 20 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: दीपिका पादुकोण हुईं अमेरिका के लिए रवाना, सामने आया वीडियो दीपिका पादुकोण
    ऑस्कर 2023: जूनियर एनटीआर रेड कार्पेट पर चलेंगे, बोले- अभिनेता नहीं, एक भारतीय बनकर हिस्सा लूंगा जूनियर एनटीआर
    ऑस्कर में संबोधन नहीं दे पाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की, अकैडमी ने ठुकराया निवेदन वोलोडिमीर जेलेंस्की
    एसएस राजामौली करेंगे मार्वल की फिल्म का निर्देशन? राम चरण बोले- ऐसे होने पर पार्टी होगी राम चरण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025